• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Monday, June 1, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » आज का पंचांग 19 मई 2025

आज का पंचांग 19 मई 2025

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
May 19, 2025 10:01 am

ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्रा

विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
अयन: उत्तरायण
ऋतु: ग्रीष्म
मास: ज्येष्ठ
पक्ष: कृष्ण
तिथि: सप्तमी (रात्रि 1:19 तक), तत्पश्चात अष्टमी
नक्षत्र: श्रवण (शाम 3:48 तक), तत्पश्चात धनिष्ठा
योग: ब्रह्म (रात्रि 1:04 तक), तत्पश्चात इन्द्र
राहुकाल: प्रातः 7:30 से 9:00 तक
सूर्योदय: प्रातः 5:21 | सूर्यास्त: सायं 6:38
दिशाशूल: पूर्व दिशा
व्रत/पर्व विवरण: षष्ठी व्रत

नौकरी प्राप्ति में बाधा दूर करने का उपाय

जो लोग बेरोजगार हैं अथवा नौकरी छूटने की समस्या से परेशान हैं, वे शनिवार या मंगलवार को पीपल वृक्ष की परिक्रमा करें। जल में काले तिल और थोड़ा गंगाजल मिलाकर चढ़ाएं, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और ध्यान लगाएं। यह उपाय नियमित रूप से करने से नौकरी संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

स्वास्थ्य सुझाव – अचार विषयक सूचना

खट्टे आम का अचार अधिक मात्रा में सेवन करने से लीवर को हानि हो सकती है। नींबू का अचार अपेक्षाकृत सुरक्षित है, अतः खट्टे आम के अचार से परहेज करें।

सौभाग्य व ऐश्वर्य प्राप्ति हेतु

जो व्यक्ति जीवन में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की वृद्धि चाहते हैं, वे शुक्रवार को व्रत रखें। इस दिन नमक व मिर्च रहित भोजन करें – जैसे खीर आदि, और अधिक से अधिक जप करें।

पंचक तिथियाँ – 2025

मई पंचक: 20 मई, मंगलवार, प्रातः 7:35 से 24 मई, शनिवार, दोपहर 1:48 तक
जून पंचक: 16 जून, सोमवार, दोपहर 1:10 से 20 जून, शुक्रवार, रात्रि 9:45 तक

आज जन्म लेने वाले व्यक्तियों को शुभकामनाएँ

मूलांक: 1 — सूर्य ग्रह के प्रभाव से संचालित। आप महत्वाकांक्षी, आत्मविश्वासी और सौंदर्य प्रेमी हैं। आप नेतृत्व गुणों से युक्त हैं और स्वतंत्रता प्रिय व्यक्ति हैं।

शुभ दिनांक: 1, 10, 20, 28
शुभ अंक: 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ रंग: लाल, केसरिया, क्रीम
ईष्ट देव: सूर्य व माता गायत्री
वार्षिक भविष्यफल (2025): स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, नौकरी व विवाह के योग बनेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ : आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा। प्रातः काल जल्दी कार्यों में जुटने का फल शीघ्र ही धन लाभ के रूप में मिलेगा। अधिकांश कार्य थोड़े से परिश्रम से पूर्ण हो जाएंगे। अधिकारी वर्ग मुश्किल कार्यों में सहयोग करेंगे। आज आप जोड़ तोड़ वाली नीति अपना कर कठिन परिस्थितियों में भी अपना काम निकाल लेंगे। सरकारी कार्य में भी सफलता की उम्मद जागेगी प्रयास करते रहे। दाम्पत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों को दिल पर ना लें स्थिति सामान्य ही रहेगी। मित्रों से कोई दुखद समाचार मिलेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन काफी उठा पटक वाला रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ेगा। दिन के आरंभ में कार्यो की गति धीमी रहेगी समय पर वादा पूरा ना करने से व्यावसायिक संबंध खराब हो सकते है। कार्यो के प्रति नीरसत अधिक रहेगी। किसी भी कार्य को लेकर ठोस निर्णय नही ले पाएंगे परन्तु जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे विलंभ से ही सही सफल अवश्य होंगे धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार हों जायेगा लेकिन संध्या पश्चात धन संबंधित कोई भी कार्य-व्यवहार ना करें। परिजन आपके टालमटोल वाले व्यवहार से दुखी रहेंगे।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आपका आज का दिन व्यर्थ की भाग दौड़ में बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से थकावट रहेगी फिर भी कार्यो को बेमन से करना पड़ेगा। आज आप चाहे कितना भी परोपकार करें फिर भी लोगो को खुश नही रख पाएंगे। क्रोध को वश में कर लेंगे लेकिन राग द्वेष की भावना मन मे बनी रहेगी। गृहस्थ का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा। आर्थिक कारणों से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहेंगे। सन्तानो की प्रगति से संतोष होगा। सरकारी कार्यो में धन खर्च होगा लेकिन कुछ लाभ नही मिलेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज का दिन भी आशानुकूल रहेगा। सेहत उत्तम रहने से कार्यो को मन लगाकर करेंगे लेकिन किसी के हस्तक्षेप करने से मन विक्षिप्त हो सकता है। किसी के ऊपर ध्यान ना दें एकाग्र होकर अपने कार्य मे लगे रहे धन एवं सम्मान दोनों मिलने के योग है। लेकिन उधार के व्यवहार बढ़ने से असुविधा भी होगी। व्यावसाय में वृद्धि के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। भाई-बंधुओ का सहयोग आज अपेक्षाकृत कम ही रहेगा। महिलाओं को छोड़ घर के अन्य सदस्य आपसे ईर्ष्यालु व्यवहार रखेंगे। स्त्री से सुखदायक समाचार मिलेंगे।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज के दिन अनैतिक कार्यो से बच कर रहें मन भ्रमित रहने के कारण निषेधात्मक कार्यो में भटकेगा। लोग आपसे भावनात्मक संबंध बनाएंगे परन्तु आवश्यकता के समय कोई आगे नही आएगा। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मियो का रूखा व्यवहार रहने से स्वयं के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। लंबी यात्रा के प्रसंग बनेंगे संभव हो तो आज टालें। पेट अथवा स्वांस, छाती संबंधित व्याधि हो सकती है। अधिकांश समय मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। परिवार में अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे किसी की गलती का विरोध करना भी बेवजह कलह का कारण बनेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनायेंगे उसी में उलझने पड़ेंगी। फिर भी आज आप हिम्मत नही हारेंगे सतत प्रयास जारी रखने से कार्य सुधरेंगे लाभ की संभावनाएं बनेगी। दौड़ धूप अधिक रहने से शारीरिक शिथिलता बनेगी। मध्यान के बाद किसी अभीष्ट सिद्धि के योग बन रहे है आलस्य ना करें अन्यथा लाभ से वंचित रह सकते है। प्रियजनों के साथ आनंद के क्षण बिताने का समय मिलेगा। घर मे स्थिति सामान्य रहेगी। आज आर्थिक मामलों के प्रति बेपरवाह भी रहेंगे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज का दिन आशाओं के विपरीत रहने वाला है। सोची हुई योजनाए आरम्भ में सफल होती नजर आएंगी परन्तु मध्यान तक इनसे निराशा ही मिलेगी। आज आप जिससे भी सहायता मांगेंगे वो भ्रम की स्थिति में रखेगा। आज आप आत्मनिर्भर होकर अपने कार्यो को करें। भागीदारों से धन को लेकर अनबन हो सकती है। मीठा व्यवहार रखने पर भी लोग आपको केवल कार्य निकालने के लिए इस्तेमाल करेंगे। कार्य क्षेत्र की भड़ास घर पर निकालने से घर का माहौल भी बेवजह खराब होगा। पुराने कार्यो को पूर्ण करने की चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंगों से निराश होंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज आपके समस्त कार्य निर्बाधित रूप से चलते रहेंगे। कार्य व्यवसाय से आर्थिक लाभ भी रुक रुक कर होने से धन संबंधित परेशानियां कुछ हद तक सुलझेंगी। दोपहर के बाद किसी गुप्त चिंता के कारण मन व्याकुल हो सकता है लेकिन जल्द ही इस समस्या से भी छुटकारा पा लेंगे। महिलाये घर को खुशहाल बनाने में सहयोग करेंगी शारीरिक दर्द के कारण थोड़ी असहजता भी रहेगी फिर भी घरेलू कार्य समय पर पूर्ण कर सकेंगी। आस-पड़ोसियों से सम्बन्धो में सुधार आएगा। संताने मनमानी करेंगी। उधार के व्यवहार में कमी आएगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) : आज दिन का पूर्वार्ध आलस्य से भरा रहेगा। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थ्य रहेंगे। जोड़ो में दर्द अकड़न की समस्या रहेगी। कार्यो को विलंब से करेंगे व्यवसाय की गति भी धीमी रहने से आर्थिक आयोजन प्रभावित होंगे। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी पेशा जातक आकस्मिक लाभ से रोमांचित होंगे। व्यवसायी वर्ग भी खर्च लायक लाभ अर्जित कर लेंगे। महिलाओ से आज ना उलझें अन्यथा गृह क्लेश लंबा खिंच सकता है। संध्या का समय आराम में बिताना पसंद करेंगे मनोरंजन के साधन भी सुलभ होंगे। भविष्य की योजनाएं आज ना बनाएं।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) : आज के दिन मानसिक चंचलता के कारण बनते कार्यो को दुविधा के कारण आप स्वयं बिगाड़ लेंगे। सरकारी कार्य आज सावधानी से करें अन्यथा लंबित रखें हानि निश्चित रहेगी। संबंधो के प्रति भी आज ईमानदार नही रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके गलत आचरण से कलुषित होगा। सामाजिक क्षेत्र पर लोग पीठ पीछे बुराई करेंगे। सेहत में मानसिक दबाव के चलते उतार चढ़ाव लगा रहेगा। घर के बुजुर्ग आपसे नाराज रहेंगे। धन लाभ अचानक होने से स्थिति संभाल नही सकेंगे रुपया आते ही हाथ से निकल भी जायेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आपको आज के दिन प्रत्येक कार्यो में सावधान रहने की आवश्यकता है। धन के पीछे भागने की प्रवृति पर आज लगाम लगाकर रखे अन्यथा धन के साथ-साथ मान हानि भी होगी। दोपहर से पहले के भाग में पुराने कार्य पूर्ण होने से थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। इसके बाद का समय प्रतिकूल बनता जाएगा। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी हर प्रकार से आपके कार्यो में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। परिजनों से भी मामूली बात पर झगड़ा होगा। वाणी एवं व्यवहार से संयम बरतें।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज के दिन लाभ के अवसर आपकी तलाश में रहेंगे। दिन में जिस किसी के भी संपर्क में रहेंगे उससे कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा। कार्य क्षेत्र पर भी एक से अधिक साधनो से आय होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा मान-सम्मान बढेगा। परिजनों का मार्गदर्शन आज प्रत्येक क्षेत्र पर काम आएगा। महिलाओं का सुख सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता रहेगी।

Tags: आज का पंचांगआज का पंचांग ]आज का हिंदू पंचांगपंचांगवैदिक पंचांगहिंदू पंचांग
Previous Post

लखनऊ में कलयुगी बेटी और प्रेमी ने की मां की हत्या

Next Post

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल और इंटर इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

जानिए क्यों है खास साल का आखिरी प्रदोष व्रत, कौन सा उपाय करेगा हर बाधा को दूर?
धर्म-कर्म/राशिफल

आज प्रदोष व्रत: भगवान शिव की विशेष पूजा से मिलेगा सौभाग्य और समृद्धि

May 28, 2026 7:25 am
आज का पंचांग, 13 अप्रैल 2026, सोमवार
धर्म-कर्म/राशिफल

आज का पंचांग दिनांक : 28 मई 2026 गुरुवार

May 28, 2026 7:22 am
नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार
अमेठी

नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

May 26, 2026 5:37 pm
वृंदावन के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
धर्म-कर्म/राशिफल

वृंदावन के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

May 18, 2026 8:47 am
पुरुषोत्तम मास शुरू: काशी-मथुरा में धार्मिक आयोजनों की धूम
धर्म-कर्म/राशिफल

पुरुषोत्तम मास शुरू: काशी-मथुरा में धार्मिक आयोजनों की धूम

May 17, 2026 5:40 pm
वट सावित्री व्रत आज, सुहागिनें करेंगी अखंड सौभाग्य की कामना
धर्म-कर्म/राशिफल

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिनें करेंगी अखंड सौभाग्य की कामना

May 16, 2026 2:25 pm
Next Post
यूपी बोर्ड: हाईस्कूल और इंटर इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल और इंटर इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

ऊर्जा मंत्री ने बिजली कटौती पर कसी लगाम, उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण

ऊर्जा मंत्री ने बिजली कटौती पर कसी लगाम, उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
भीषण गर्मी में सेवा का संगम: बड़े मंगल पर भंडारे में पूड़ी-सब्जी व शरबत वितरण

भीषण गर्मी में सेवा का संगम: बड़े मंगल पर भंडारे में पूड़ी-सब्जी व शरबत वितरण

May 5, 2026 10:46 pm
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

May 5, 2026 10:56 pm
चार बच्चों की हत्या कर मां फरार, मोबाइल से मिले अहम सुराग

चार बच्चों की हत्या कर मां फरार, मोबाइल से मिले अहम सुराग

May 2, 2026 11:55 pm
नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

May 26, 2026 5:37 pm
आराध्या ने जीता गोल्ड, चोट के बावजूद दिखाई दमदार खेल भावना

आराध्या ने जीता गोल्ड, चोट के बावजूद दिखाई दमदार खेल भावना

May 17, 2026 10:01 am
अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत

अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत

May 15, 2026 1:57 pm
शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026 9:17 am
यूपी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: एटीएस और एसटीएफ का संयुक्त एक्शन, चार संदिग्ध गिरफ्तार

यूपी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: एटीएस और एसटीएफ का संयुक्त एक्शन, चार संदिग्ध गिरफ्तार

May 30, 2026 11:07 am
जानिए क्यों है खास साल का आखिरी प्रदोष व्रत, कौन सा उपाय करेगा हर बाधा को दूर?

आज प्रदोष व्रत: भगवान शिव की विशेष पूजा से मिलेगा सौभाग्य और समृद्धि

May 28, 2026 7:25 am
आज का पंचांग, 13 अप्रैल 2026, सोमवार

आज का पंचांग दिनांक : 28 मई 2026 गुरुवार

May 28, 2026 7:22 am
नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

May 26, 2026 5:37 pm
यूपी को चार साल बाद मिलेगा स्थायी डीजीपी

यूपी को चार साल बाद मिलेगा स्थायी डीजीपी

May 26, 2026 4:52 pm
बकरीद पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, हुड़दंग और स्टंटबाजी पर होगी कार्रवाई

बकरीद पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, हुड़दंग और स्टंटबाजी पर होगी कार्रवाई

May 26, 2026 4:27 pm
यूपी में बिजली संकट पर गरमाई सियासत

यूपी में बिजली संकट पर गरमाई सियासत

May 26, 2026 4:19 pm
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026 9:17 am
यूपी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: एटीएस और एसटीएफ का संयुक्त एक्शन, चार संदिग्ध गिरफ्तार

यूपी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: एटीएस और एसटीएफ का संयुक्त एक्शन, चार संदिग्ध गिरफ्तार

May 30, 2026 11:07 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In