-परिचित के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की आशंका, सऊदी में रहता है पति
संवाददाता, अंबेडकरनगर : चार बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या कर मां के फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ महिला का मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया है, जिससे अहम सुराग मिले हैं। महिला का किसी परिचित के साथ संबंध बताया जा रहा है, उसी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है।
कोतवाली नगर के पेवाडा मीरानपुर में शनिवार दरवाजा न खुलने पर दोपहर बाद करीब दो बजे मुहल्ले वालों को शक हुआ।महरुआ बाजार निवासी मो नियाज़ सऊदी अरब में रहते हैं। उनकी पत्नी अनीस, शहर के घर पर पत्नी बच्चों संग रहती थी। उनके बच्चे शफीक, शाद, उमर व बयान बानो की हत्या की गई। दरवाज़ा अंदर से बंद था। एसपी प्राची सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी टीम के साथ छानबीन कर रहे हैं। एसपी के मुताबिक़ माँ ने ही हत्या को अंजाम दिया है।






















