यूपीएससी की बैठक आज दिल्ली में, कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्णा सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे
लखनऊ, संवाददाता: उत्तर प्रदेश पुलिस को चार साल बाद स्थायी पुलिस महानिदेशक, डीजीपी मिलने जा रहा है। दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग UPSC की बैठक होनी है। यूपी के मुख्य सचिव और गृह सचिव दिल्ली पहुंच गए हैं। यूपी डीजीपी को लेकर तीन नाम चर्चा में हैं। माना तो यही जा रहा है कि वर्तमान में कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे राजीव कृष्णा स्थायी डीजीपी बन सकते हैं।























