• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Saturday, May 16, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » भारत में जल्द शुरू होगी एयरटैक्सी और पैसेंजर ड्रोन सेवा

भारत में जल्द शुरू होगी एयरटैक्सी और पैसेंजर ड्रोन सेवा

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
January 24, 2025 12:25 pm

सबसे पहले दिल्ली-बंगलूरु में यात्रा शुरू करने का नया तरीका

नई दिल्ली: भारत के शहरों में आने वाले दो-तीन सालों में यातायात के तरीके बदलने वाले हैं। देश में पैसेंजर ड्रोन और एयरटैक्सी की सेवा शुरू होने जा रही है, जो कार और बसों की तरह लोगों को यात्रा करने का एक नया तरीका मुहैया कराएगी। करीब आधा दर्जन स्टार्टअप कंपनियां 2027-28 के बीच कमर्शियल एयरटैक्सी सेवाएं शुरू करने की तैयारी में हैं। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में इन कंपनियों ने एयरटैक्सी, पैसेंजर ड्रोन और ईवीटॉल (इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑउ-लैंडिंग एयरक्राफ्ट) के प्रोटोटाइप का प्रदर्शन किया और अपनी योजनाओं, विजन और तैयारी की जानकारी दी। इवीटॉल और वीटॉल (वर्टिकल टेकऑउ-लैंडिंग एयरक्राफ्ट) को लेकर दावा किया गया है कि इन्हें टेकऑफ और लैंडिंग के लिए रनवे की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि ये सड़क, मैदान या यहां तक कि किसी मकान की छत पर भी आसानी से लैंड और टेकऑफ कर सकेंगे। इन एयरटैक्सियों की खास बात यह है कि लोग ओला-उबर जैसी प्रीमियम टैक्सी सेवाओं की कीमत में ही एक शहर से दूसरे शहर या शहर के अंदर उड़ान भर सकेंगे। सबसे पहले यह सेवा ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के बीच और बेंगलूरु जैसे शहरों में शुरू होगी। इन कंपनियों का कहना है कि अगले पांच साल में देशभर के प्रमुख शहरों में पैसेंजर ड्रोन और एयरटैक्सी की सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

ईवीटॉल के लिए नियामक सैंडबॉक्स की तैयारी

हालांकि, देश में अभी तक ईवीटॉल के लिए कोई पॉलिसी नहीं है, लेकिन नागरिक उड्डयन मंत्रालय इसके लिए एक नियामक सैंडबॉक्स की योजना बना रहा है। नागरिक उड्डयन सचिव वुमलुनमंग वुअलनाम ने कहा है कि इलेक्ट्रिक एयर मोबिलिटी का समय अब आ चुका है, और डीजीसीए ने इसके विभिन्न पहलुओं पर कार्य करने के लिए छह कार्य समूह स्थापित किए हैं। एयरपेस इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष कपिल जैन ने बताया कि एयरटैक्सी सेवाओं के लिए देशभर में एयरडॉक बनाए जाएंगे। एयरपेस कंपनी की एयर ड्राइव सर्विस में लोग ड्रोन के जरिए अपनी कार भी साथ में ले जा सकते हैं। कंपनी के सीएमओ मंदार पिंपले ने बताया कि छह सीटर एयरटैक्सी की रफ्तार 200 किमी प्रति घंटा होगी, और यह 200 से 800 किमी तक का सफर करेगी, प्रति व्यक्ति खर्च 5-6 रुपए प्रति किमी होगा। जेट-सेट-गो और इलेक्ट्रा, होराइजन जैसी कंपनियां भी एयरटैक्सी सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही हैं। इन कंपनियों ने करार किया है कि यह सेवाएं एयरपोर्ट से 200 किमी तक उपलब्ध कराई जाएंगी। सीहॉर्स एयर लिमिटेड अंडमान और लक्षद्वीप जैसे कोस्टल क्षेत्रों में दुनिया की पहली एंफीबियस पैसेंजर ड्रोन सेवा शुरू करने की तैयारी में है, जो पानी और जमीन दोनों जगह से टेकऑफ और लैंड कर सकती है।

आइआइटी मद्रास का ई-प्लेन प्रोजेक्ट

आइआइटी मद्रास की ई-प्लेन कंपनी ने भी 2027 में बेंगलूरु में तीन सीटर एयरटैक्सी की शुरुआत की योजना बनाई है। यह एयरटैक्सी 280 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरेगी और 500 किमी तक की रेंज कवर करेगी। इन योजनाओं के मुताबिक, अगले कुछ वर्षों में भारत में यातायात के तरीके में एक बड़ा बदलाव आएगा, जिससे शहरों के बीच यात्रा करने का तरीका और अधिक सुगम और सस्ता हो जाएगा।

Previous Post

धर्म की रक्षा के लिए कभी-कभी हिंसा जरूरी :भैयाजी जोशी

Next Post

ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात को बताया जरूरी, हर दिन मर रहे सैनिक, युद्ध-विराम आवश्यक

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

चार साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम आदमी पर महंगाई की मार
देश

चार साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम आदमी पर महंगाई की मार

May 15, 2026 2:29 pm
अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी, यूएई के राष्ट्रपति ने किया भव्य स्वागत
देश

अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी, यूएई के राष्ट्रपति ने किया भव्य स्वागत

May 15, 2026 2:20 pm
बिजली दरों पर 20 मई को होगी अहम बैठक
देश

बिजली दरों पर 20 मई को होगी अहम बैठक

May 15, 2026 2:17 pm
उन्नाव दुष्कर्म केस: सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द किया
प्रदेश

उन्नाव दुष्कर्म केस: सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द किया

May 15, 2026 2:14 pm
नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, एनटीए  मुख्यालय पहुंची जांच टीम
देश

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, एनटीए मुख्यालय पहुंची जांच टीम

May 13, 2026 5:15 pm
पीएम मोदी की सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारियों में चिंता
देश

पीएम मोदी की सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारियों में चिंता

May 12, 2026 11:43 am
Next Post
ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात को बताया जरूरी, हर दिन मर रहे सैनिक, युद्ध-विराम आवश्यक

ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात को बताया जरूरी, हर दिन मर रहे सैनिक, युद्ध-विराम आवश्यक

एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ पर मुकदमा

एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ पर मुकदमा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
भीषण गर्मी में सेवा का संगम: बड़े मंगल पर भंडारे में पूड़ी-सब्जी व शरबत वितरण

भीषण गर्मी में सेवा का संगम: बड़े मंगल पर भंडारे में पूड़ी-सब्जी व शरबत वितरण

May 5, 2026 10:46 pm
देश सेवा का संकल्प: अमेठी के त्रिसुंडी आरटीसी में 598 जवानों की भव्य पासिंग आउट परेड

देश सेवा का संकल्प: अमेठी के त्रिसुंडी आरटीसी में 598 जवानों की भव्य पासिंग आउट परेड

April 29, 2026 9:24 am
पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में सनी पांडे घायल, पैर में लगी गोली

पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में सनी पांडे घायल, पैर में लगी गोली

April 20, 2026 3:55 pm
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

May 5, 2026 10:56 pm
चार बच्चों की हत्या कर मां फरार, मोबाइल से मिले अहम सुराग

चार बच्चों की हत्या कर मां फरार, मोबाइल से मिले अहम सुराग

May 2, 2026 11:55 pm
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
मड़ियांव में बेकाबू डंपर ने मचाई तबाही, चार घायल

मड़ियांव में बेकाबू डंपर ने मचाई तबाही, चार घायल

May 13, 2026 4:34 pm
यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज: आंधी-बारिश के बाद चलेगी भीषण लू

यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज: आंधी-बारिश के बाद चलेगी भीषण लू

May 15, 2026 3:09 pm
चार साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम आदमी पर महंगाई की मार

चार साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम आदमी पर महंगाई की मार

May 15, 2026 2:29 pm
बाराबंकी में बड़ा हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा पेड़, दो लोगों की मौत

बाराबंकी में बड़ा हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा पेड़, दो लोगों की मौत

May 15, 2026 2:25 pm
अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी, यूएई के राष्ट्रपति ने किया भव्य स्वागत

अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी, यूएई के राष्ट्रपति ने किया भव्य स्वागत

May 15, 2026 2:20 pm
बिजली दरों पर 20 मई को होगी अहम बैठक

बिजली दरों पर 20 मई को होगी अहम बैठक

May 15, 2026 2:17 pm
उन्नाव दुष्कर्म केस: सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द किया

उन्नाव दुष्कर्म केस: सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द किया

May 15, 2026 2:14 pm
मथुरा में एसडीआरएफ की स्थाई प्लाटून तैनात

मथुरा में एसडीआरएफ की स्थाई प्लाटून तैनात

May 15, 2026 2:03 pm
अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत

अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत

May 15, 2026 1:57 pm
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज: आंधी-बारिश के बाद चलेगी भीषण लू

यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज: आंधी-बारिश के बाद चलेगी भीषण लू

May 15, 2026 3:09 pm
चार साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम आदमी पर महंगाई की मार

चार साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम आदमी पर महंगाई की मार

May 15, 2026 2:29 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In