पुलिस कर्मियों ने अपने बचाव के लिए की जवाबी फायरिंग, आरोपी के पैर में लगी गोली
देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुए विशाल सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने आज यानी मंगलवार सुबह मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, पुलिस ने उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। यहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विशाल सिंह की हत्या
22 वर्षीय विशाल सिंह की हत्या शनिवार की रात हुई थी। वह बलिया के हौली गांव का रहने वाला था। किसी ने उसे फोन करके गांव के बाहर बुलाया और चाकू मारकर हत्या कर दी।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस ने मंगलवार सुबह भोर में मुख्य आरोपी मोहम्मद रजा खान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी गोरखपुर के घोषीपुरवा का निवासी है।
पुलिस मुठभेड़ और जवाबी फायरिंग
आरोपी जब पुलिस के घेरे में आया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी।
करणी सेना का बयान
करणी सेना के अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू ने पुलिस की कार्रवाई पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपराधियों के पैर में नहीं, बल्कि सिर में गोली मारनी चाहिए। उनका आरोप था कि पुलिस के नकारेपन के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा है और समाज में अपराध बढ़ रहे हैं। वीरू ने पुलिस को 48 घंटे का समय दिया था, यदि 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होती, तो करणी सेना ने चेतावनी दी कि वे देवरिया का इतिहास बदल देंगे।