सील करने के लिए नगर निगम प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ पहुंचा
संवाददाता, लखनऊः प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगर निगम ने आखिरकार सहारा शहर को सोमवार को सील कर दिया। यहां के कर्मचारियों ने इसका जमकर विरोध किया और कहा कि पहले अंदरवालों को बाहर करो तब हम जाएंगे। यहां अब भी कई परिवार अंदर हैं, उन पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। सहारा शहर को सील करने के लिए नगर निगम प्रशासन भारी पुलिस बल लेकर पहुंचा। नगर निगम ने सहारा सिटी को अपने कब्जे में लिया।
सहारा शहर को लेकर पहले ही नगर निगम ने नोटिस दी थी। ग़ौरतलब है कि सहारा शहर सील करने नगर निगम की टीम एक अक्टूबर को पहुंची थी। टीम के अधिकारी ताले लगाने जा रहे थे तभी सहारा के प्रतिनिधि पहुंच गए। उन्होंने समय देने की मिन्नतें की थीं, जिसके बाद तीन दिन का समय दे दिया गया। उस वक्त भी मौके पर भारी पुलिस बल, पीएसी बल भी मौजूद रहा. लेकिन सोमवार को सुब्रतो राय की हवेली यानी सहारा इंडिया परिवार का घर, लखनऊ नगर निगम ने सील कर दिया है।
130 एकड़ में है सहारा शहर
130 एकड़ जमीन पर बनी सुब्रतो राय के इस महलनुमा हवेली में उनकी पत्नी सपना रॉय रहा करती थीं. लेकिन कुछ दिनों पहले वो यहां से चली गईं. लखनऊ नगर निगम ने ये प्रॉपर्टी सहारा इंडिया परिवार को 40 एकड़ जमीन पर ग्रीन बेल्ट और बाकी पर आवासीय कॉलोनी डेवलपमेंट करने के लिए दिया था. लेकिन सहारा ने इसको डेवलप ना करके आलीशान कोठी महल बना लिया। 1997 में लीड डीड नगर निगम ने कैंसिल कर दिया था। मामला कोर्ट पहुंचा था और सोमवार को इसे नगर निगम ने सील कर दिया।