सुरेंद्र कुमार शर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है
लखनऊ, संवाददाता : उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। यूपी सरकार ने 82 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें से ज्यादातर इंस्पेक्टर से उपाधीक्षक बने अफसर शामिल हैं। जिन्हें महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां मिली हैं। सतीश कुमार राय को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है। सुरेंद्र कुमार शर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है। मनीष कुमार वर्मा को गोरखपुर जनपद का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। राय साहब यादव, सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विनोद कुमार दुबे को सहायक सेनानायक, 48वीं वाहिनी पीएसी, सोनभद्र, विपिन कुमार को पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस मेरठ, राकेश कुमार शर्मा पुलिस एसीओ सेक्टर लखनऊ, भैया संतोष कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक कौशांबी, विकास राय को पुलिस उपाधीक्षक अयोध्या, सुनील कुमार सिंह पुलिस उपाघीक्षक सुलतानपुर, शेषधर पाण्डेय को सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज, धर्मेंद्र कुमार यादव को पुलिस उपाधीक्षक सीतापुर,मुकेश कुमार पुलिस उपाधीक्षक मैनपुरी, धर्मेंद्र सिंह यादव को सहायक सेनानायक 4वीं वाहिनी एसएसएफ मथुरा, गंगा प्रसाद को पुलिस उपाधीक्षक एसीओ आगरा, जिज्ञासा पारासर को पुलिस उपाधीक्षक ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ, उमा शंकर यादव को पुलिस उपाधीक्षक सीआईडी गोरखपुर, रामकृष्ण द्विवेदी को पुलिस उपाधीक्षक मैनपुरी, कुशल पाल सिंह को पुलिस उपाधीक्षक इटावा बनाया गया है।
