• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Monday, March 2, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » आज का पंचांग 01 अगस्त 2025

आज का पंचांग 01 अगस्त 2025

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
August 1, 2025 9:07 am

ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र

विक्रम संवत् : 2082, विश्वावसु

शक संवत् : 1947, सिद्धार्थी

कलियुग संवत् : 5126

मास : श्रावण

पक्ष : शुक्ल पक्ष

तिथि : अष्टमी (अहोरात्र – पूर्ण दिन एवं रात्रि)

नक्षत्र : स्वाति (रात्रि 3:36 तक)

योग : शुभ (कल प्रातः 5:45 तक)

ऋतु : वर्षा

अयन : दक्षिणायण

सूर्योदय : प्रातः 5:24 बजे

सूर्यास्त : संध्या 6:36 बजे

राहु काल : प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक (अशुभ)

दिशा शूल : पश्चिम एवं पश्चिमोत्तर दिशा (अशुभ)

उपाय : दही खाकर घर से निकलना शुभ रहेगा (विशेषतः शुक्रवार हेतु)

विशेष : आज अष्टमी तिथि का विशेष महत्व है। शुभ कार्यों में अष्टमी की पूजा विशेष फलदायक मानी गई है।

आज का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन शुरुआत से इस राशि वालों के खास काम में तेजी रहने वाली है। घर में बड़ों का प्रेम और सहयोग आपके दिन को खास बना सकता है। बच्चों की एजुकेशन को लेकर पेरंट्स कुछ ज्यादा सोच और जल्दबाजी में रहने वाले हैं। काम को लेकर ज्यादा धीमे न रहें और आप कई चीजों को करने में आगे रह सकते हैं। कारोबार के लिए दिन थोड़ा धीमी रफ्तार के साथ होगा लेकिन फिर भी इस दौरान कुछ खास बातें आपके लिए काम की होने वाली हैं। बच्चे बड़ों से अपनी पॉकेट मनी को बढ़ाने के लिए काफी इच्छुक रह सकते हैं। जितना समय होगा आप शाम के समय पार्टी के मूड में पैसों को खर्च करने में आगे होंगे। लव लाइफ में रिश्ते और बाहरी दबाव आपको कुछ कशमकश देने वाले हैं। जितना हो सके अपने आप रिश्ते को समय दें। फिटनेस को लेकर आप कुछ शुरुआत के मूड में होंगे इसलिए आप अभी कुछ समय खुद के लिए निकाल पाएंगे। शुभांक – 7 और शुभ रंग – बैंगनी है।

वृष राशि :- आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे और कई कामों में उलझाव महसूस हो सकता है। जल्दबाजी से बचें, अगर हो सके तो लोगों के साथ बातें करें अपने आपको सोशल सर्कल पर एक्टिव देख पाएंगे। बिजनेस करने वालों के लिए नए आइडिया की चमक दिखेगी। पार्टनरशिप में काम करने वालों को थोड़ी बातचीत में स्मार्टनेस दिखानी होगी। आप अपने सामान पर मार्केटिंग के लिए काफी सोच विचार कर सकते हैं। आप उधार लेने या देने से बचें, अगर हो सके तो अपने आपको उतने खर्चे पर ही कंट्रोल रखें। लव लाइफ रिश्ते में कन्फ्यूजन नहीं रहेगा। मैरिड लाइफ में पार्टनर का प्यार भरा साथ मिलेगा। सिंगल्स के लिए सोशल मीडिया से कोई कनेक्शन बन सकता है। दिन मस्ती के साथ बिताएंगे लेकिन खेल कूद में लगे हैं तो थोड़ा समय खुद के लिए निकालें जिससे सेहत बनी रहेगी। शुभांक – 2 और शुभ रंग – गुलाबी है।

मिथुन राशि :- आज के दिन घर-परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर आपकी भागदौड़ अधिक होने वाली है। किसी की बातों के कारण तनाव हो सकता है जिससे मन बेचैन रह सकता है। कोशिश करें कि अपने विचारों को संयमित रखें ताकि कोई गलतफहमी न हो। घूमने फिरने के लिए दिन काफी सकारात्मक होगा। आपके नेटवर्किंग स्किल्स दमदार रहेंगे, कोई नया कॉन्ट्रैक्ट या डील मिलने के संकेत हैं। अगर इंटरव्यू या मीटिंग है तो आपका दिन है खुद को तैयार रखें और अपनी ओर से कोशिश बनाए रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी आपके लिए दिन सेविंग और अपनी पसंद की वस्तुओं को खरीदने के लिए भी बेस्ट रह सकता है। रिश्तों में थोड़ी असहमति हो सकती है, लेकिन सही बातचीत से दूरी कम होगी। साथी के साथ विश्वास बनाए रखें और उनकी बातों को समझने का प्रयास करें। सिंगल जातकों के लिए कोई नया परिचय हो सकता है। गले या श्वास संबंधी कोई समस्या हो सकती है, गरम पानी पिएं और ज्यादा थकान से बचें। शुभांक – 4 और शुभ रंग – गुलाबी है।

कर्क राशि :- आज आपका शुरुआत से दिन अच्छा है। आप अपने कल के लिए अभी से ही तैयारी करने वाले हैं। अगर किसी बात को लेकर परिवार में सहमति नहीं भी हो तो कोई टेंशन न लें क्योंकि अब बातें धीरे धीरे ही सही आपके लिए अनुकूल दिखाई देने वाली हैं। दोस्तों को काल कर सकते हैं या उनसे मिलने का प्लान होगा। कार्यालय में बातचीत का माध्यम मजबूत रहेगा। नए लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन मल्टीटास्किंग से बचें। कोई पुराना मामला अचानक हल हो सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। पैसों के लेन-देन में संतुलन बना रहेगा कुछ अचानक खर्चे सामने आ सकते हैं घबराने की जरूरत नहीं, आपकी मैनेजिंग स्किल्स काम आने वाली है। लव बर्ड्स के लिए दिन रोमांटिक होने वाला है। कोई खास बात पार्टनर से साझा हो सकती है जिससे दिलों की दूरी घटेगी। एनर्जी तो है पर कुछ कामों में ओवरएक्टिव होने से बचना चाहिए। सिरदर्द या आंखों में हल्की थकावट हो सकती है। शुभांक – 8 और शुभ रंग – पीला है।

सिंह राशि :- आज आपका दिन काम के मामले में मिलाजुला रह सकता है। अपनी बातों और फैसलों को लेकर स्पष्ट रहेंगे, सामाजिक रूप से काम बढ़ सकता है। लोगों के साथ आने वाले दिनों की चर्चा बनी रह सकती है। शिक्षा के मामले में कोई नया अवसर भी सामने आ सकता है। परिवार में किसी सदस्य से जुड़ी कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। कामकाज में नयापन लाने की जरूरत होगी। काम के मामले में क्रिएटिव क्षेत्र में लगे लोगों को विशेष पहचान मिल सकती है। ऑफिस में आप किसी प्रेजेंटेशन या प्रपोजल को अच्छे से पेश करेंगे। पैसों को लेकर स्थिरता रहेगी। किसी रुके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सोच-विचार कर कदम बढ़ाएं। रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहने की संभावना काफी अच्छी रहने वाली है। पार्टनर आपकी बातों को समझेगा और साथ निभाएगा। शारीरिक रूप से स्थिति बेहतर रहेगी लेकिन आंखों या सिर में हल्की थकान हो सकती है। शुभांक – 5 और शुभ रंग – भूरा है।

कन्या राशि :- आज आपका दिन एनालिसिस सोच वाला रहेगा। कोई पुरानी गलती या फैसला आपके मन को विचलित कर सकता है, लेकिन दिन आत्म-सुधार के लिए उत्तम है। किसी पुराने मित्र से बातचीत मानसिक शांति दे सकती है। काम को लेकर अधिक सोच विचार और परफेक्शन की चाहत के कारण काम करने की गति धीमी हो सकती है। जरूरी कागजात या डेडलाइन का विशेष ध्यान रखें। सहयोगियों से तालमेल थोड़ा बिगड़ सकता है, अभी थोड़ा शांति से ही काम करना बेहतर होगा। धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतें। कोई पुराना खर्च या बकाया पैसे के मामले में चिंता रह सकती है। पार्टनर से भावनात्मक अपेक्षाएं अधिक रहेंगी। आपकी सूक्ष्म बातें समझना सबके लिए आसान नहीं होगा किसी के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं लेकिन जल्दबाजी न करें। पेट या आंतों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है, भोजन को लेकर सतर्क रहें। मेडिटेशन से राहत मिल सकती है। शुभांक – 9 और शुभ रंग – हरा है।

तुला राशि :- आज के दिन चंद्रमा की स्थिति आपके मन पर असर डालने वाली है। दिन बैलेंस बनाने की चुनौती लेकर आएगा। काम और परिवार दोनों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आप अपने व्यवहार और बातचीत से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे, लेकिन निर्णय लेते समय भावुकता से बचें। कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत की संभावना है, कोई पुराना प्रोजेक्ट फिर से एक्टिव हो सकता है। बॉस या क्लाइंट के साथ मीटिंग में आपकी प्रस्तुति की सराहना होगी। टीम वर्क में आपकी भूमिका अहम रहेगी। दिन आर्थिक रूप से मध्यम रहने वाली है। कुछ खर्चे अनियोजित हो सकते हैं, लेकिन कोई छोटा मुनाफा भी मिलने की संभावना है। रिश्तों में नजदीकी और भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। जो लोग रिलेशन में हैं वे किसी बात को लेकर मन में असमंजस रख सकते हैं खुलकर बात करें। थकान और हल्का सिरदर्द हो सकता है, इसलिए लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठने से। खुद को थोड़ा आराम दें और नींद पूरी करें। शुभांक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन आत्मनिरीक्षण और आंतरिक शांति की तलाश से जुड़ा रहेगा। आपके मन में कुछ अनसुलझे प्रश्न हो सकते हैं, लेकिन दिन उन पर विचार करने और समाधान ढूंढने का है। कोई गुप्त योजना या निजी विचार परिपक्व हो सकते हैं। कार्यस्थल पर गोपनीयता बनाए रखना जरूरी होगा। कोई नई डील या योजना पर काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन अभी उसे सार्वजनिक न करें। सहयोगियों से सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी की बातों में आकर दिशा न बदलें। पैसों को लेकर सावधानी जरूरी है। किसी पुराने उधार या लोन की चर्चा हो सकती है। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है। निवेश फिलहाल टालना बेहतर होगा। प्रेम संबंधों में गहराई तो रहेगी लेकिन गलतफहमी भी उत्पन्न हो सकती है। इस समय शक या संदेह से दूरी बनाकर चलें। मानसिक थकान और तनाव का असर शरीर पर दिख सकता है। ध्यान और योग करने से लाभ मिलेगा। नींद पूरी करें और मन शांत रखें। शुभांक – 1 और शुभ रंग – पीला है।

धनु राशि :- आज के दिन आपका काम अधिक हो सकता है। घर में चीजों के रख रखाव को लेकर काफी थकान हो सकती है। कोई शुभ समाचार या योजना बन सकती है, जिससे आगे की दिशा तय होगी। करियर में कोई अवसर आपके सामने आ सकता है लेकिन थोड़ा शांति से काम करें। इंटरव्यू, मीटिंग या बिजनेस डील के लिए दिन अनुकूल है। नई नौकरी या स्थान परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अगर आप यात्रा या वाहन से संबंधित कोई खर्च कर रहे हैं, तो बजट को लेकर सावधानी रखें। लव लाइफ में दिन रोमांटिक रहेगा। पार्टनर से समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपके विचारों और उत्साह का प्रभाव सामने वाले पर पड़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन अत्यधिक भागदौड़ या एक्सरसाइज से थकान हो सकती है। पानी अधिक पीएं और मौसम के अनुसार खान पान रखें। शुभांक – 5 और शुभ रंग – लाल है।

मकर राशि :- आज आपका दिन व्यावहारिक निर्णय लेने का है। आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे और पुराने कामों को भी पूरा करने की ऊर्जा महसूस करेंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी परिपक्व सोच और अनुशासन से अन्य लोग प्रभावित होंगे। आप किसी विशेष प्रोजेक्ट को लीड कर सकते हैं। बॉस से सराहना मिल सकती है और नई जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। आर्थिक रूप से दिन स्थिर रहेगा। निवेश से जुड़े कोई पुराने निर्णय अब लाभ लेना शुरू कर सकते हैं। आप बजटिंग और फाइनेंशियल प्लानिंग में बेहतर निर्णय लेंगे। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन अधिक नियंत्रण की प्रवृत्ति से बचें। पार्टनर को स्वतंत्रता देना जरूरी है। विवाहित जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। सिंगल लोगों को कोई पूर्व परिचित दोबारा संपर्क कर सकता है। हड्डियों या जोड़ों में हल्का दर्द हो सकता है। काम के बीच में शरीर को आराम दें, खान-पान में पौष्टिकता रखें और नींद का संतुलन बनाए रखें। शुभांक – 1 और शुभ रंग – आसमानी है।

कुंभ राशि :- आज के दिन आप भाई बहनों के साथ खुश रहने वाले हैं। भाग्य तेज सहयोग देगा। नई सोच दूसरों पर असर डालने वाली है। आप अपने जीवन में बदलाव लाने के लिए मानसिक रूप से तैयार नजर आएंगे। सामाजिक जुड़ाव बढ़ सकता है और कोई नया विचार या संपर्क भविष्य के लिए लाभकारी हो सकता है। आपको टीम में काम करने का मौका मिलेगा और आपकी आइडिया को मान्यता मिल सकती है। टेक्नोलॉजी, मीडिया या रचनात्मक क्षेत्र में हैं उनके लिए दिन खास हो सकता है। कोई नया ऑफर या कोलैबरेशन सामने आ सकता है। आय और खर्च का संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। अनावश्यक चीजों पर खर्च बढ़ सकता है, इसके साथ ही डिजिटल ट्रांजेक्शन करते समय सतर्क रहें। लव लाइफ के रिश्ते में ताजगी और नयापन का अनुभव हो सकता है। पार्टनर से जुड़े किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत हो सकती है जो रिश्ते को मजबूत बनाएगी। नींद की कमी और मानसिक थकावट महसूस हो सकती है, एक्सरसाइज करना लाभकारी रहेगा। शुभांक – 7 और शुभ रंग – नीला है।

मीन राशि :- आज आपका दिन स्पिरिचुअल झुकाव देने वाला हो सकता है। बच्चों के लिए भाग दौड़ बनी रहने वाली है। आप दूसरों की मदद करने और अपनी बातों को स्पष्ट करने में सफल रहेंगे। कला, संगीत या लेखन से जुड़े लोगों को कुछ करने का मन भी होगा। ऑफिस में आप अपने कार्यों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करेंगे। कोई वरिष्ठ आपकी प्रतिभा को पहचान सकता है। किसी पुराने सहकर्मी से जुड़ी सकारात्मक खबर मिल सकती है। व्यवसाय में भी थोड़ी रुकावट के बाद गति आने के संकेत हैं। फाइनेंशियल मामलों में संतुलन बना रहेगा। अगर आप कोई खरीदारी करने का सोच रहे हैं तो दोपहर बाद का समय बेहतर रहेगा। लव लाइफ में दिन भावुक रहेगा। पार्टनर के साथ कोई भावनात्मक मुद्दा खुलकर सामने आ सकता है जिसे सुलझाने का अवसर मिलेगा। आंखों या एलर्जी से जुड़ी कोई छोटी परेशानी हो सकती है। पानी अधिक पिएं और हरी सब्जियों को फूड शामिल करें। शुभांक – 3 और शुभ रंग – सफेद है।

Tags: आज का पंचांगआज का पंचांग ]आज का हिंदू पंचांगपंचांगवैदिक पंचांगहिंदू पंचांग
Previous Post

उत्तर प्रदेश को मिला नया मुख्य सचिव, एसपी गोयल ने संभाली जिम्मेदारी

Next Post

सावन माह में शिव जी की विशेष पूजा क्यों होती है, जानिए इसकी पौराणिक कथा

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय
धर्म-कर्म/राशिफल

होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय

March 2, 2026 8:59 am
आज का पंचांग एवं राशिफल, आज रविपुष्यामृत योग का दुर्लभ संयोग
धर्म-कर्म/राशिफल

आज का पंचांग दिनांक 02 मार्च 2026 दिन – सोमवार

March 2, 2026 8:51 am
कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की झांकी देख भावविभोर हुए श्रद्धालु
अमेठी

कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की झांकी देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

February 21, 2026 9:41 am
राजा परीक्षित जन्म और शुकदेव आगमन के प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
अमेठी

राजा परीक्षित जन्म और शुकदेव आगमन के प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

February 18, 2026 10:56 am
आज का पंचांग एवं राशिफल, आज रविपुष्यामृत योग का दुर्लभ संयोग
धर्म-कर्म/राशिफल

आज का पंचांग 16 फरवरी 2026 दिन – सोमवार

February 16, 2026 8:32 am
रुक्मणि विवाह, कंस वध और रासलीला की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
अमेठी

रुक्मणि विवाह, कंस वध और रासलीला की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

February 9, 2026 9:11 pm
Next Post
सावन माह में शिव जी की विशेष पूजा क्यों होती है, जानिए इसकी पौराणिक कथा

सावन माह में शिव जी की विशेष पूजा क्यों होती है, जानिए इसकी पौराणिक कथा

समाज कल्याण मंत्री का निजी सचिव छेड़छाड़ में गिरफ्तार

समाज कल्याण मंत्री का निजी सचिव छेड़छाड़ में गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

February 5, 2026 9:21 am
वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

February 2, 2026 3:53 pm
ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

February 11, 2026 7:42 pm
जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

February 9, 2026 8:45 pm
दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

February 13, 2026 3:43 pm
विद्यालय का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये का सामान चोरी

विद्यालय का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये का सामान चोरी

February 19, 2026 9:26 am
जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

February 1, 2026 9:59 am
आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

January 30, 2026 9:14 am
ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

March 2, 2026 11:17 am
संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

March 2, 2026 11:11 am
टी20 विश्व कप 2026: संजू सैमसन की तूफानी पारी से भारत सेमीफाइनल में

टी20 विश्व कप 2026: संजू सैमसन की तूफानी पारी से भारत सेमीफाइनल में

March 2, 2026 10:56 am
काशी ने रचा इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधरोपण, चीन का रिकॉर्ड टूटा

काशी ने रचा इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधरोपण, चीन का रिकॉर्ड टूटा

March 2, 2026 9:45 am
मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर

मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर

March 2, 2026 9:39 am
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित

March 2, 2026 9:30 am
होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय

होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय

March 2, 2026 8:59 am
आज का पंचांग एवं राशिफल, आज रविपुष्यामृत योग का दुर्लभ संयोग

आज का पंचांग दिनांक 02 मार्च 2026 दिन – सोमवार

March 2, 2026 8:51 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

March 2, 2026 11:17 am
संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

March 2, 2026 11:11 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In