पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद पर थे कार्यरत
लखनऊ,संवाददाता : उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक दक्षता और कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य विश्वविद्यालय सेवा में कार्यरत चार सहायक कुलसचिवों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। इसी क्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय में नए कुलसचिव के रूप में सूर्यकांत की नियुक्ति की गई है। इससे पूर्व वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद पर कार्यरत थे।
अन्य स्थानांतरण इस प्रकार हैं:
- हिमांशु शुक्ला को सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से स्थानांतरित कर छात्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर भेजा गया है।
- विनायक धर दूबे को सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से स्थानांतरित कर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में नियुक्त किया गया है।
शासनादेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तात्कालिक रूप से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार ग्रहण प्रमाण पत्र शासन को प्रेषित करें। यह आदेश राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय कार्यहित में जारी किया गया है। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक कार्य संचालन और समन्वय को अधिक सुदृढ़ बनाना है।