लूट, जानलेवा हमला और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में करीब 40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
लखीमपुर : भारतीय जनता पार्टी के लखीमपुर खीरी सदर विधायक योगेश वर्मा और बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश सिंह के बीच हुई मारपीट मामले में 6 दिन बाद गंभीर धाराओं में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। घटना में अवधेश सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष, संग्राम सिंह और नीरज सिंह समेत चार नामजद व्यक्तियों के खिलाफ और करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन पर लूट, जानलेवा हमला, और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। इससे पहले सोमवार को योगेश वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की थी और पूरे प्रकरण की जानकारी उन्हें दी जिसके बाद लखनऊ से मिले निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है।
यह था मामला :
अर्बन कॉपरेटिव बैंक के चुनाव को लेकर बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह और विधायक योगेश वर्मा के बीच पहले कहासुनी हुई थी I अवधेश सिंह ने विधायक के समर्थकों पर मतदाता सूची फाड़ने का आरोप लगाया था I जिससे स्थिति और बिगड़ गई थी I इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद ने तूल पकड़ लिया | इस बीच पुलिसकर्मियों के सामने ही अवधेश सिंह ने विधायक को थप्पड़ मार दिया था I इस घटना के बाद अर्बन कॉपरेटिव बैंक के सामने जमकर हंगामा हुआ और माहौल में गर्मी आ गयी थी I इसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए भाजपा की ओर से पुष्पा सिंह,ज्योति शुक्ला और अवधेश सिंह को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था I नोटिस जवाब सही से न देने पर बीजेपी सभी को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।