• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Monday, June 1, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » दुनिया को युद्ध में नहीं, बल्कि महात्मा बुद्ध में मिलेगा समाधान: मोदी

दुनिया को युद्ध में नहीं, बल्कि महात्मा बुद्ध में मिलेगा समाधान: मोदी

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
October 17, 2024 6:07 pm

कहा, पूरे विश्व को महात्मा बुद्ध की शिक्षाएं ग्रहण कर शांति की राह पर चलना चाहिए

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि दुनिया को युद्ध में नहीं, बल्कि महात्मा बुद्ध में समाधान मिलेगा। पूरे विश्व को महात्मा बुद्ध की शिक्षाएं ग्रहण कर शांति की राह पर चलना चाहिए। मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस और पाली को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता देने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित किया। कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया अस्थिरता से ग्रस्त है, बुद्ध न केवल प्रासंगिक हैं, बल्कि एक जरूरत भी हैं।
उन्होंने कहा, “मैं आज अभिधम्म पर्व पर पूरे विश्व का आवाहन करता हूं- बुद्ध से सीखिए…युद्ध को दूर करिए…शांति का पथ प्रशस्त करिए…क्योंकि, बुद्ध कहते हैं- “नत्थि-संति-परम-सुखं” अर्थात्, शांति से बड़ा कोई सुख नहीं है।” उन्होंने कहा, “नही वेरेन वैरानि सम्मन्तीध कुदाचनम्, अवेरेन च सम्मन्ति एस धम्मो सनन्ततो” अर्थात वैर से वैर, दुश्मनी से दुश्मनी शांत नहीं होती। वैर अवैर से, मानवीय उदारता से खत्म होता है। बुद्ध कहते हैं- “भवतु-सब्ब-मंगलम्” ।। यानी, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो- यही बुद्ध का संदेश है, यही मानवता का पथ है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि हर देश अपनी विरासत को अपनी पहचान से जोड़ता है, लेकिन भारत इस मामले में बहुत पीछे रह गया है। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले आक्रमणकारियों ने भारत की पहचान को मिटाने की कोशिश की। बाद में गुलाम मानसिकता से ग्रसित लोगों ने ऐसा किया। आजादी के बाद एक ऐसे समूह ने देश पर कब्जा कर लिया, जो इसे अपनी विरासत की विपरीत दिशा में ले गया।

उन्होंने कहा कि पाली को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता देना भगवान बुद्ध की महान विरासत का सम्मान है। भाषा सभ्यता और संस्कृति की आत्मा है। पाली भाषा को जिंदा रखना, भगवान बुद्ध के शब्दों को जिंदा रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा, “अभिधम्म दिवस हमें याद दिलाता है कि करुणा और सद्भावना से ही हम दुनिया को और बेहतर बना सकते हैं। इससे पहले 2021 में कुशीनगर में ऐसा ही आयोजन हुआ था। वहां उस आयोजन में भी मुझे शामिल होने का सौभाग्य मिला था और ये मेरा सौभाग्य है कि भगवान बुद्ध के साथ जुड़ाव की जो यात्रा मेरे जन्म के साथ ही शुरू हुई है, वो अनवरत जारी है। मेरा जन्म गुजरात के उस वडनगर में हुआ, जो एक समय बौद्ध धर्म का महान केंद्र हुआ करता था। उन्हीं प्रेरणाओं को जीते-जीते मुझे बुद्ध के धम्म और शिक्षाओं के प्रसार के इतने सारे अनुभव मिल रहे हैं।”मोदी ने कहा, “पिछले 10 वर्षों में भारत के ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थ-स्थानों से लेकर दुनिया के अलग-अलग देशों तक नेपाल में भगवान बुद्ध की जन्मस्थली के दर्शन, मंगोलिया में उनकी प्रतिमा के अनावरण से लेकर श्रीलंका में वैशाख समारोह तक….मुझे कितने ही पवित्र आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिला है। मैं मानता हूँ, संघ और साधकों का ये संग, ये भगवान बुद्ध की कृपा का ही परिणाम है।

मैं आज अभिधम्म दिवस के इस अवसर पर भी आप सभी को और भगवान बुद्ध के सभी अनुयायियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएँ देता हूँ। आज शरद पूर्णिमा का पवित्र पर्व भी है। आज ही, भारतीय चेतना के महान ऋषि वाल्मीकि जी की जन्म जयंती भी है। मैं समस्त देशवासियों को शरद पूर्णिमा और वाल्मीकि जयंती की भी बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अभिधम्म दिवस के आयोजन के एक साथ, एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी जुड़ी है। भगवान बुद्ध के अभिधम्म, उनकी वाणी, उनकी शिक्षाएँ, जिस पाली भाषा में ये विरासत विश्व को मिली हैं, इसी महीने भारत सरकार ने उसे क्लासिकल लैंग्वेज (शास्त्रीय भाषा) का दर्जा दिया है। इसलिए, आज ये अवसर और भी खास हो जाता है। पाली शास्त्रीय भाषा का ये दर्जा, पाली भाषा का ये सम्मान भगवान बुद्ध की महान विरासत का सम्मान है।

Tags: indian governmentNarendra ModiPMOpmo indiapmo office
Previous Post

‘करवा चौथ सुहागिनों के जीवन में लाता है खुशियां’

Next Post

गलती हो गई सर, एनकाउंटर के बाद जख्मी हालत में पुलिस से बोला बहराइच हिंसा का आरोपी

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

यूपी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: एटीएस और एसटीएफ का संयुक्त एक्शन, चार संदिग्ध गिरफ्तार
क्राइम

यूपी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: एटीएस और एसटीएफ का संयुक्त एक्शन, चार संदिग्ध गिरफ्तार

May 30, 2026 11:07 am
नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार
अमेठी

नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

May 26, 2026 5:37 pm
यूपी में बिजली संकट पर गरमाई सियासत
प्रदेश

यूपी में बिजली संकट पर गरमाई सियासत

May 26, 2026 4:19 pm
देव जात्रा के सामूहिक भोज में दूषित खाने से 26 बीमार, एक महिला की मौत
देश

देव जात्रा के सामूहिक भोज में दूषित खाने से 26 बीमार, एक महिला की मौत

May 25, 2026 4:16 pm
ट्विशा शर्मा मामला : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, मीडिया ट्रायल से बचें दोनों परिवार, निष्पक्ष जांच जरूरी
देश

ट्विशा शर्मा मामला : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, मीडिया ट्रायल से बचें दोनों परिवार, निष्पक्ष जांच जरूरी

May 25, 2026 3:17 pm
सरकार ने दिखाई सख्ती, संपत्ति ब्योरा नहीं दिया तो रुक जाएगी तरक्की
प्रदेश

यूपी को $1 ट्रिलियन इकॉनमी बनाने में राज्य कर विभाग की भूमिका अहम: सीएम योगी

May 25, 2026 3:12 pm
Next Post
गलती हो गई सर, एनकाउंटर के बाद जख्मी हालत में पुलिस से बोला बहराइच हिंसा का आरोपी

गलती हो गई सर, एनकाउंटर के बाद जख्मी हालत में पुलिस से बोला बहराइच हिंसा का आरोपी

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
भीषण गर्मी में सेवा का संगम: बड़े मंगल पर भंडारे में पूड़ी-सब्जी व शरबत वितरण

भीषण गर्मी में सेवा का संगम: बड़े मंगल पर भंडारे में पूड़ी-सब्जी व शरबत वितरण

May 5, 2026 10:46 pm
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

May 5, 2026 10:56 pm
चार बच्चों की हत्या कर मां फरार, मोबाइल से मिले अहम सुराग

चार बच्चों की हत्या कर मां फरार, मोबाइल से मिले अहम सुराग

May 2, 2026 11:55 pm
नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

May 26, 2026 5:37 pm
आराध्या ने जीता गोल्ड, चोट के बावजूद दिखाई दमदार खेल भावना

आराध्या ने जीता गोल्ड, चोट के बावजूद दिखाई दमदार खेल भावना

May 17, 2026 10:01 am
अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत

अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत

May 15, 2026 1:57 pm
शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026 9:17 am
यूपी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: एटीएस और एसटीएफ का संयुक्त एक्शन, चार संदिग्ध गिरफ्तार

यूपी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: एटीएस और एसटीएफ का संयुक्त एक्शन, चार संदिग्ध गिरफ्तार

May 30, 2026 11:07 am
जानिए क्यों है खास साल का आखिरी प्रदोष व्रत, कौन सा उपाय करेगा हर बाधा को दूर?

आज प्रदोष व्रत: भगवान शिव की विशेष पूजा से मिलेगा सौभाग्य और समृद्धि

May 28, 2026 7:25 am
आज का पंचांग, 13 अप्रैल 2026, सोमवार

आज का पंचांग दिनांक : 28 मई 2026 गुरुवार

May 28, 2026 7:22 am
नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

May 26, 2026 5:37 pm
यूपी को चार साल बाद मिलेगा स्थायी डीजीपी

यूपी को चार साल बाद मिलेगा स्थायी डीजीपी

May 26, 2026 4:52 pm
बकरीद पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, हुड़दंग और स्टंटबाजी पर होगी कार्रवाई

बकरीद पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, हुड़दंग और स्टंटबाजी पर होगी कार्रवाई

May 26, 2026 4:27 pm
यूपी में बिजली संकट पर गरमाई सियासत

यूपी में बिजली संकट पर गरमाई सियासत

May 26, 2026 4:19 pm
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026 9:17 am
यूपी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: एटीएस और एसटीएफ का संयुक्त एक्शन, चार संदिग्ध गिरफ्तार

यूपी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: एटीएस और एसटीएफ का संयुक्त एक्शन, चार संदिग्ध गिरफ्तार

May 30, 2026 11:07 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In