• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Friday, April 17, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » आज का पंचांग 05 मई 2025

आज का पंचांग 05 मई 2025

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
May 5, 2025 10:37 am

ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्रा

दिनांक: 05 मई 2025, सोमवार
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
अयन: उत्तरायण
ऋतु: ग्रीष्म ऋतु
मास: वैशाख
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: अष्टमी प्रातः 11:48 तक, तत्पश्चात नवमी
नक्षत्र: अश्लेशा (सायं 5:58 तक), तत्पश्चात मघा
योग: वृद्धि (रात्रि 3:55 तक), तत्पश्चात ध्रुव
राहुकाल: प्रातः 7:30 से 9:00 तक
सूर्योदय: प्रातः 5:29 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:31 बजे
दिशाशूल: पूर्व दिशा में

आयुर्वेदिक ज्ञान

तुलसी के बीज का चमत्कार
तुलसी के बीज पीसकर एक चुटकी रात को भिगोकर सुबह सेवन करें। इसके लाभ –

  • पेट की तकलीफ़ में राहत
  • स्मरण शक्ति में वृद्धि
  • बुढ़ापे की कमजोरी से सुरक्षा
  • हृदयाघात से बचाव
  • उच्च रक्तचाप की समस्या नहीं होगी

वास्तु शास्त्र सुझाव

यदि घर में लक्ष्मीजी की तस्वीर लगानी हो, तो बैठी हुई मुद्रा वाली तस्वीर लगाएं। खड़ी मुद्रा वाली तस्वीर लगाने से बचें, यह आर्थिक अस्थिरता का संकेत मानी जाती है।

भूख नहीं लगती? यह उपाय करें

यदि भूख नहीं लगती है और शरीर दुर्बल लगता है, तो –

  • आँवला रस
  • अदरक रस
  • पुदीना रस
  • और शक्कर
    इन सभी को मिलाकर पिएं। यह एक उत्तम टॉनिक है जो पाचन को सुधारता है और शरीर को बलवान बनाता है।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा

मेष(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन अशांति से भरा रहेगा। दिन के आरंभ में ही किसी परिजन अथवा आस-पड़ोसी से कलह होने की संभावना है यहां गलती आपकी ही रहेगी लेकिन ना मानने के कारण विवाद बढेगा। कार्य क्षेत्र पर घर का गुस्सा उतारे पर सहकर्मियों से भी मतभेद होगा बाद में इसका पश्चाताप भी करेंगे लेकिन अवसर निकलने के बाद ही। धन लाभ किसी की खुशामद के बाद ही सम्भव है। मध्यान के बाद का समय चुनौती से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा बढ़ने से मन में उच्चाटन आएगा। कार्यों को छोड़ आराम करने का मन करेगा। घरेलु कार्यो में लापरवाही के कारण झगडे होने की संभावना है। सेहत में भी गिरावट अनुभव करेंगे। संताने जिद पर अड़ेंगी।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपकी दिनचार्य व्यवस्थित रहेगी दिन के आरंभिक भाग में किसी महत्त्वपूर्ण व्यक्ति से भेंट की योजना बनाएंगे लेकिन इससे उतना लाभ नही होगा जितनी आप आशा लगाए है। कार्य व्यवसाय में आज लाभ तो होगा लेकिन अनजान लोगों के माध्यम से ही। महिलाये भी स्वयं को अन्य से निम्नतर आकेंगी अन्य लोगो से बराबरी करने के चक्कर मे स्वयं ही परेशान रहेंगी। कार्य व्यवसाय में वृद्धि होने से आय के नए स्त्रोत्र बनेंगे पर आज आप जितना भी कमाई करे उससे संतोष नही होगा। ज्यादा कमाने के लोभ में अनैतिक कार्य भी कर सकते है आरम्भ में इससे लाभ ही होगा लेकिन बाद में कोई नई समस्या बनेगी। संध्या के समय आकस्मिक लाभ अथवा उपहार मिलेगा थकान भी इस अवधि में ज्यादा रहेगी। परिवार में किसी की जिद पूरी करने में खर्च भी करना पड़ेगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आप भाग-दौड़ की जिंदगी से बचने का प्रयास करेंगे लेकिन किसी ना किसी कारण से आज ज्यादा ही करनी पड़ेगी। दिन का पहला भाग शांति से व्यतीत होगा। आज आर्थिक मामलों को लेकर वैसे तो ज्यादा माथा पच्ची नही करेंगे फिर भी किसी के उकसावे में आकर कोई गलत निर्णय लेने से बेहतर है शांत बैठे धन की हानि हो सकती है। आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये अन्य के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। आपकी मानसिक स्थिति पल पल पर परिवर्तित होगी महिलायें भी आज अपने कार्य को औरो के ऊपर डालेंगी काम बिगड़ने पर बाद में पछताएगी। व्यवसायी वर्ग नए कार्य पाने के लिये जोड़तोड़ करेंगे परन्तु सफलता संदिग्ध ही रहेगी। सरकारी कार्य मे समय खराब होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज दिन भर चंचलता मन पर हावी रहेगी बच्चों जैसी बातें कर हास्य के पात्र बनेंगे लेकिन आज का दिन कार्य व्यवसाय से शुभ फल दिलाएगा। लोग पहले आपकी बाते गंभीर नही लेंगे परन्तु बाद में पछतावा होगा। नौकरी पेशाओ को पदोन्नति में आरही बाधा दूर होने पर कुछ राहत मिलेगी लेकिन इसके लिये अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में अलावा भी अन्य काम आने से परेशान होंगे परन्तु बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलने से शीघ्र ही समाधान भी हो जाएगा। पैतृक संपत्ति के मामलों को आज टालना ही बेहतर रहेगा अन्यथा नई मुसीबत खड़ी हो सकती है। उच्च अधिकारियों को प्रसन्न रखें बनते काम में बाधा डाल सकते है। शारीरिक स्वास्थ्य कुछ समय के लिए खराब होगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप परस्पर सम्बंधो को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी व्यवहार की कमी के कारण पुराना अनुबंद अथवा व्यवसायिक रिश्ता खत्म हो सकता है। जिस भी कार्य को बचाने का प्रयास करेंगे वह और ज्यादा बिगड़ेगा। मेहनत करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे फिर भी धन संबंधित समस्या यथावत बनी रहेगी। मध्यान से पहले कोई अशुभ समाचार मिलने से मन विचलित रहेगा। व्यवसायी भी आज हानि की आशंका से प्रत्येक कार्य को डर कर करेंगे। नए कार्य मे निवेश कर सकते है लेकिन अपने आस-पास के लोगो में स्वार्थ ना खोजे अन्यथा सम्मान हानि हो सकती है। भले बुरे का विवेक ना होने से काम उटपटांग होंगे इसे ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा। परिजनों के स्वास्थ्य पर खर्च होगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आशाजनक लाभ दिलाएगा किसी पुराने कार्य के पूर्ण होने पर उत्साह से भरे रहेंगे। स्वभाव भी परोपकारी रहने से किसी के कार्य को मना नही करेंगे कार्य व्यवसाय से मध्यान बाद आकस्मिक धन लाभ होगा आज प्रयास करने पर डूबे धन की प्राप्ति भी हो सकती है। व्यवसायियों का ध्यान मध्यान तक कार्य पर केंद्रित रहेगा इसका लाभ शीघ्र देखने को मिलेगा इसके बाद मन मनोरंजन की ओर भटकेगा फिर भी लाभ के स्त्रोत्र यथावत बने रहेंगे। खर्च भी कम रहने से आर्थिक बचत कर पाएंगे। सरकारी कार्य में कोई नई उलझन पड़ेगी आज ना ही करें। घर में शांति बनी रहेगी। महिला मित्रो से गलत फहमी होगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप जिस भी कार्यो को करेंगे विशेषकर सरकार संबंधित उनके आरंभ में उलझने ज्यादा बढ़ेंगी लेकिन हतोत्साहित ना हो प्रयास करने में कसर ना रखें निश्चित ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी वाले लोग कार्य बोझ से परेशान रहेंगे फिर भी निष्ठा से समय पर खत्म कर लेंगे। आपके कार्यो में टांग अड़ाने वाले या सही मार्ग से भटकाने वाले भी मिलेंगे इनकी सुने अवश्य पर करें विवेक से ही। कार्यो को जल्दी निपटाने के चक्कर मे गलती करेंगे स्वयं ही सुधार भी कर लेंगे लेकिन समय बर्बाद करके। व्यवसाय में आज बिक्री बढ़ेगी धन लाभ भी ठीक ठाक हो जायेगा खर्च आज कम रहने से बचत कर लेंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य बना रहेगा महिलाये शक की आदत से बचे कलह हो सकती है। आरोग्य में कुछ कमी रहेगी।

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन धार्मिक भावो से भरा रहेगा लेकिन अन्य आवश्यक कार्य रहने से ज्यादा समय नही दे पाएंगे। व्यवसायी वर्ग धन कमाने के लिये अनैतिक मार्ग को ज्यादा पसंद करेंगे बाद में इससे लाभ की जगह हानि होगी फिर वो किसी भी रूप में ही हो। कार्य क्षेत्र पर बेमन से कार्य करना पड़ेगा जिसके परिणाम स्वरूप सीमित लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरी वाले लोग किसी की चुगली का शिकार बनेंगे फिर भी धैर्य से काम लें व्यवहार में कमी ना आने दें। धन संबंधित कार्य लिख कर ही करें भूल होने की संभावना है। महिलाये धन को लेकर असंतुष्ट रहेंगी अन्य लोगो को भी इस कारण परेशान कर सकती है। किसी से किया वादा अवश्य पूरा करें अन्यथा अपमानित होना पड़ेगा। घर में किसी ना किसी को शारीरिक कष्ट होगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज दोपहर तक सेहत संबंधित समस्याओं के कारण मन खराब रहेगा। किसी की भी बातो को अनसुनी करेंगे जिससे वातावरण अशान्त बनेगा। शारीरिक समस्याओ के साथ ही आर्थिक कारणों से भी परेशान रहेंगे। दिन के आरंभ से ही शारीरिक शिथिलता रहने के कारण काम करने का मन नही होगा। उत्साह की कमी के कारण लाभ-हानि की परवाह नही करेंगे। प्रयास करने पर धन की आमाद कही ना कही से हो जाएगी परन्तु व्यर्थ के खर्च भी रहने से आय-व्यय में तालमेल रहेगा। सुदूर प्रदेश की यात्रा के योग भी है लेकिन अतिआवश्यक होने पर ही करें चोटादि का भय भी है किसी भी कार्य मे जोखिम लेने से बचें। पारिवारिक वातावरण भी किसी ना किसी कारण से अस्त-व्यस्त रहेगा इसे सुधारना आज सम्भव नही।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन कार्यसफलता देने वाला है। जिस भी कार्य को करें दृढ़ निश्चय के साथ करें विजय अवश्य मिलेगी। आज आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे है अथवा अचानक किसी कार्य के आने से पूर्व निर्धारित कार्यो में फेरबदल करना पड़ेगा। आपका स्वभाव शांत एवं मिलनसार रहेगा हर किसी से जल्द ही घुल-मिल जाएंगे। महिलाओ के प्रति सम्मानजनक रवैया अपनाए विवाद से बचे रहेंगे। व्यवसाइयों का काम-धंधा बेहतर चलेगा धन की आमद भी समय पर होने से आर्थिक उलझने नही रहेंगी फिर भी आज धन के लेनदेन में अधिक स्पष्टता बरते उधारी के कारण किसी से झगड़ा हो सकता है। नौकरी पेशा जातक आज जल्दी काम खत्म करने का प्रयास करेंगे परन्तु कोई नया काम आने से परेशानी होगी। घर का वातावरण सामान्य ही रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन वृद्धिकारक रहेगा। आज प्रातः काल से ही मन मे धन प्राप्ति की तिकड़म लगी रहेगी धन कमाने का रास्ता गलत हो या सही इसका आपके ऊपर कोई फर्क नही पड़ेगा। मध्यान तक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा इसके बाद अचानक ही मेहनत फलीभूत होगी धन लाभ एक से अधिक साधनों से होगा। आप में स्वार्थ सिद्धि की भावना प्रबल रहेगी। कार्य क्षेत्र अथवा पारिवार में अपना काम बनाने के लिए दिखावे का गुस्सा करेंगे। वाणी में मिठास रहने से कार्य शीघ्र बन भी जाएंगे। विद्यार्थ एवं नौकरी पेशा जातक बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मान के पात्र बनेंगे। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों से भेंट आनंदित करेगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप अपनी बुद्धि बल से ही सफलता पा सकते है। लेकिन आपकी मानसिकता बैठे बिठाये लाभ पाने की रहेगी इस वजह से मेहनत वाले कार्यो की अनदेखी करेंगे। अहम की भावना भी आज कुछ ज्यादा ही रहेगी किसी की बात को धैर्य से सुनने की जगह तुरंत प्रतिउत्तर देने से माहौल खराब होगा। नौकरी या व्यवसाय दोनो जगह श्रेष्ठ दिखाने की होड़ लगेगी इसका परिणाम शून्य ही रहेगा। सरकारी अथवा व्यवसाय संबंधित कागजी कार्यवाही के लिये भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धन लाभ रुक रुक कर होने से कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देना होगा। परिवार में रिश्तेदारो का आगमन हो सकता है। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। परिश्रम का उचित फल मुश्किल से ही मिलेगा।


Tags: आज का पंचांगआज का पंचांग ]आज का हिंदू पंचांगपंचांगवैदिक पंचांग
Previous Post

विधायक डा. नीरज बोरा ने किया सेतु निर्माण का भूमिपूजन

Next Post

जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों ने की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

आज का पंचांग, दिनांक: 16 अप्रैल 2026, गुरुवार
धर्म-कर्म/राशिफल

आज का पंचांग, दिनांक: 16 अप्रैल 2026, गुरुवार

April 16, 2026 7:53 am
आज का पंचांग एवं राशिफल , 15 अप्रैल 2026, बुधवार
धर्म-कर्म/राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल , 15 अप्रैल 2026, बुधवार

April 15, 2026 8:04 am
जानिए हनुमान जी के 12 नामों का अद्भुत महत्व
धर्म-कर्म/राशिफल

जानिए हनुमान जी के 12 नामों का अद्भुत महत्व

April 14, 2026 8:17 am
आज का पंचांग – 14 अप्रैल 2026, मंगलवार
धर्म-कर्म/राशिफल

आज का पंचांग – 14 अप्रैल 2026, मंगलवार

April 14, 2026 7:56 am
आज वैशाख कृष्ण – वरूथिनी एकादशी, जाने व्रत के नियम और सावधानियां
धर्म-कर्म/राशिफल

आज वैशाख कृष्ण – वरूथिनी एकादशी, जाने व्रत के नियम और सावधानियां

April 13, 2026 8:14 am
आज का पंचांग, 13 अप्रैल 2026, सोमवार
धर्म-कर्म/राशिफल

आज का पंचांग, 13 अप्रैल 2026, सोमवार

April 13, 2026 7:47 am
Next Post
जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों ने की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों ने की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

भारत के डर से पाकिस्तान ने खटखटाया संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा, यूएनएससी आज करेगा आपात बैठक

भारत के डर से पाकिस्तान ने खटखटाया संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा, यूएनएससी आज करेगा आपात बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
जिला उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर, व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

जिला उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर, व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

March 23, 2026 8:15 am
भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

April 3, 2026 12:24 pm
शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा व्यवस्था पर मंथन, अभिभावकों का विश्वास जीतने पर जोर

शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा व्यवस्था पर मंथन, अभिभावकों का विश्वास जीतने पर जोर

April 11, 2026 9:32 am
33 वर्षों की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक शिव सिंह सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

33 वर्षों की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक शिव सिंह सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

March 31, 2026 12:51 pm
राघवपुर प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से शिक्षा चौपाल व वार्षिकोत्सव आयोजित

राघवपुर प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से शिक्षा चौपाल व वार्षिकोत्सव आयोजित

March 29, 2026 8:24 pm
रामगंज प्रीमियर लीग : मंगली टाइगर्स बने चैंपियन, नीरज सिंह की विस्फोटक पारी से ऐतिहासिक जीत

रामगंज प्रीमियर लीग : मंगली टाइगर्स बने चैंपियन, नीरज सिंह की विस्फोटक पारी से ऐतिहासिक जीत

March 30, 2026 10:07 am
स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

April 16, 2026 8:13 am
त्रिसुंडी में शिक्षा चौपाल का आयोजन, अभिभावक-शिक्षक संवाद से गुणवत्ता सुधार पर जोर

त्रिसुंडी में शिक्षा चौपाल का आयोजन, अभिभावक-शिक्षक संवाद से गुणवत्ता सुधार पर जोर

March 29, 2026 10:46 am
स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

April 16, 2026 8:13 am
ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन

ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन

April 16, 2026 8:06 am
आज का पंचांग, दिनांक: 16 अप्रैल 2026, गुरुवार

आज का पंचांग, दिनांक: 16 अप्रैल 2026, गुरुवार

April 16, 2026 7:53 am
वाराणसी में बड़ा मेडिकल लापरवाही मामला, गलत सर्जरी के बाद महिला की मौत

वाराणसी में बड़ा मेडिकल लापरवाही मामला, गलत सर्जरी के बाद महिला की मौत

April 15, 2026 8:45 am
वैष्णो देवी में अक्षय कुमार के साथ हुआ चमत्कार, बचपन में मौत के मुंह से लौटे अभिनेता

वैष्णो देवी में अक्षय कुमार के साथ हुआ चमत्कार, बचपन में मौत के मुंह से लौटे अभिनेता

April 15, 2026 8:31 am
भीम जयंती पर शर्बत वितरण का आयोजन, शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भीम जयंती पर शर्बत वितरण का आयोजन, शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

April 15, 2026 8:15 am
आज का पंचांग एवं राशिफल , 15 अप्रैल 2026, बुधवार

आज का पंचांग एवं राशिफल , 15 अप्रैल 2026, बुधवार

April 15, 2026 8:04 am
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान: सरकार पर मजदूर, भ्रष्टाचार और आरक्षण को लेकर तीखा हमला

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान: सरकार पर मजदूर, भ्रष्टाचार और आरक्षण को लेकर तीखा हमला

April 14, 2026 9:13 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

April 16, 2026 8:13 am
ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन

ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन

April 16, 2026 8:06 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In