ऑल उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंघ के अथक प्रयास से चोरी का हुआ खुलासा

अमेठी, संवाददाता : जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चोरी के एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 1 फरवरी 2026 को थाना रामगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ऑटो संख्या UP 72 CT 1526 पर सवार अभियुक्त शिव भोले (22 वर्ष) निवासी खरगीपुर, थाना रामगंज को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह वाहन चोरी कर उसके पार्ट्स निकालकर अन्य ऑटो में लगा देता था तथा शेष वाहन को जला देता था। पुलिस ने चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो को बरामद कर लिया है। इस संबंध में थाना रामगंज में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई की ऑल उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सराहना की है। सराहना करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष अमेठी सुभाष मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर उमेश यादव, जिला महामंत्री रूपचंद, जिला कोषाध्यक्ष सुल्तानपुर राजीव प्रजापति, राज्य कमेटी कार्यकर्ता बालक नाथ, अमेठी कार्यकर्ता बहादुर पाल, राम सजीवन तिवारी, प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सरोज, प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम गिरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश दुबे, प्रदेश सलाहकार हरिशंकर मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण पांडे, प्रदेश सचिव संदीप सिंह सहित अनेक लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा की।























