ज्योतिषाचार्य: डॉ. उमाशंकर मिश्रा
पंचांग विवरण
- विक्रम संवत: 2082 (विश्वावसु)
- शालिवाहन शक संवत: 1947 (सिद्धार्थी)
- कलि संवत: 5126
- मास: पौष
- पक्ष: शुक्ल पक्ष
- तिथि:
- प्रतिपदा – प्रातः 8:21 बजे तक
- पश्चात् द्वितीया
- वार: रविवार
- नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा (रात्रि 3:09 बजे तक)
- योग: वृद्धि (सायं 4:49 बजे तक), तत्पश्चात ध्रुव
- ऋतु: हेमंत
- अयन: दक्षिणायन
सूर्योदय: प्रातः 6:47 बजे
सूर्यास्त: सायं 5:13 बजे
अशुभ समय
- राहुकाल: सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
- दिक्शूल: पश्चिम एवं दक्षिण-पश्चिम दिशा
दिक्शूल निवारण: रविवार को पान खाकर घर से बाहर निकलना शुभ माना गया है। आज प्रतिपदा तिथि है।
आज का राशिफल
मेष : दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक आवश्यकताओं के कारण बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में गति थोड़ी धीमी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में छोटी गलतफहमी संवाद से सुलझ सकती है।
शुभांक: 9 | शुभ रंग: पीला
वृष : दिन मिश्रित फलदायी। कार्यों में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। व्यवसायियों के लिए रुका हुआ माल निकल सकता है। स्वास्थ्य में हल्की थकान संभव।
शुभांक: 6 | शुभ रंग: भूरा
मिथुन : दोस्तों के साथ समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें। पुराने प्रोजेक्ट पर काम दोबारा शुरू हो सकता है। पैरों में दर्द या थकान संभव।
शुभांक: 2 | शुभ रंग: नीला
कर्क : भावनात्मक दिन। पारिवारिक मामलों में सहभागिता आवश्यक। व्यापार में यात्रा के योग। बड़े आर्थिक निर्णय टालें। मानसिक विश्राम जरूरी।
शुभांक: 5 | शुभ रंग: मैरून
सिंह : आत्मविश्वास में हल्की कमी रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पुराने प्रयासों का फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में समय देना आवश्यक।
शुभांक: 8 | शुभ रंग: लाल
कन्या : कार्य और धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। नई योजनाओं पर विचार संभव। निवेश में सतर्कता रखें। खान-पान संतुलित रखें।
शुभांक: 3 | शुभ रंग: हल्का गुलाबी
तुला : दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। करियर में परिवर्तन के संकेत। निवेश से पहले पूरी जानकारी लें। गर्दन और पीठ की देखभाल करें।
शुभांक: 6 | शुभ रंग: सफेद
वृश्चिक दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है, पर सहयोग मिलेगा। मेहनत का सकारात्मक परिणाम संभव। प्रेम संबंधों में मतभेद सुलझ सकते हैं।
शुभांक: 1 | शुभ रंग: नारंगी
धनु : ऊर्जा से भरपूर दिन। करियर में कार्यभार बढ़ेगा। व्यवसाय में नए विचार सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य के लिए हल्का व्यायाम लाभकारी।
शुभांक: 8 | शुभ रंग: लाल
मकर : मेहनत और समर्पण का दिन। कार्य में रुकावट के बावजूद सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक। योग व व्यायाम से लाभ।
शुभांक: 8 | शुभ रंग: हल्का हरा
कुंभ : सोच-समझकर निर्णय लेने का दिन। नए कार्य की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव संभव। गैस या गर्दन दर्द से सावधान रहें।
शुभांक: 9 | शुभ रंग: लाल
मीन : घरेलू योजनाओं में व्यस्तता। आर्थिक संतुलन बनाए रखें। पारिवारिक मतभेद संवाद से सुलझेंगे। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत।
शुभांक: 4 | शुभ रंग: नीला