सुबह घर में मृत अवस्था में मिले, डॉक्टरों ने की मौत की पुष्टि
लखनऊ, संवाददाता : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात वह सोने गए थे, लेकिन बुधवार सुबह हजरतगंज स्थित आवास में मृत अवस्था में पाए गए।
परिवारजन तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर अखिलेश यादव सहित कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां पोस्टमार्टम गृह पहुंचीं। भाजपा विधायक नीरज बोरा भी वहां मौजूद रहे।
मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के तलाक की खबरें भी चर्चा में रही थीं। अब उनकी मौत की खबर से समर्थकों और परिजनों में गहरा दुख व्याप्त है।























