• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » विद्यालय विलय के विरोध में भड़के अभिभावक

विद्यालय विलय के विरोध में भड़के अभिभावक

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
July 21, 2025 5:58 pm

मदारपुर के प्राथमिक विद्यालय में तालेबंदी कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, बच्चों को भेजने से किया इनकार

मसौली (बाराबंकी),संवाददाता : प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या कम होने पर उन्हें पास के स्कूलों में विलय करने के फैसले का ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध शुरू हो गया है। मसौली क्षेत्र के राजस्व ग्राम मदारपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के अभिभावकों ने सोमवार को अपने बच्चों के विद्यालय को बंद किए जाने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया।

शासन द्वारा 16 जून 2024 को जारी निर्देशों के अनुसार कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को नजदीकी उच्च प्राथमिक या समेकित विद्यालयों में मर्ज किया जा रहा है। इस आदेश के तहत मदारपुर के प्राथमिक विद्यालय में नामांकित 27 बच्चों को मसौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्थानांतरित किया गया है, जो कि लगभग 500 मीटर दूर है। जब शिक्षक बच्चों को नए विद्यालय ले जाने पहुंचे, तो अभिभावकों ने इसका पुरजोर विरोध किया। उन्होंने विद्यालय गेट पर ताला लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी और स्कूल को पूर्व की भांति संचालित रखने की मांग की।

गांव के ननकू, राम खेलावन, रिषभ, गुड़िया, बेबी, धर्मराज, राजकुमार, कांती देवी, पिंकी देवी, सुषमा, ईश्वरदीन, राम सनेही, कैलाश व राजेंद्र कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि वे अपने बच्चों को दूर के विद्यालय नहीं भेजेंगे। उनका कहना है कि यदि स्कूलों में शिक्षक अधिक हैं तो उनका समायोजन अन्य विद्यालयों में किया जा सकता है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए।

शिक्षकों की पूरी टीम कार्यरत, फिर भी विद्यालय बंद करने का आदेश

मदारपुर के प्राथमिक विद्यालय में वर्तमान में प्रधानाध्यापक नसीम जहां, सहायक अध्यापक महेंद्र कुमार, शिक्षामित्र अनीता राव, शैल कुमारी व गायत्री देवी तैनात हैं। अभिभावकों का कहना है कि इतने स्टाफ के बावजूद स्कूल बंद करना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

11 विद्यालयों का विलय, सैकड़ों छात्रों पर असर

मसौली ब्लॉक के 89 प्राथमिक विद्यालयों में से 11 विद्यालयों का विलय किया गया है, जिसमें मदारपुर, गिरधारी पुरवा, सिसवारा, भगेलापुरवा, याकूतगंज, सोहराबाद, कडेरा, जमालपुर आदि शामिल हैं। इस निर्णय से सैकड़ों बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।

बीईओ बोले— शासनादेश का अनुपालन किया जा रहा

खंड शिक्षा अधिकारी जानेंद्र गुप्ता ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों के विलय का निर्णय शासन स्तर से लिया गया है और विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन अनिवार्य है। ग्रामीणों की मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि सरकार प्राथमिक शिक्षा को लेकर दोहरा रवैया न अपनाए— एक ओर ‘स्कूल चलो अभियान’ के जरिए बच्चों के नामांकन को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विद्यालयों का विलय कर शिक्षा व्यवस्था को संकट में डाला जा रहा है।

Previous Post

एक दिवसीय रोजगार मेले में 26 अभ्यर्थी का चयन, दो कंपनियों ने किया प्रतिभाग

Next Post

“ऑपरेशन कन्विक्शन” की सफलता: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को तीन साल की सजा

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

बाराबंकी के अवसानेश्वर मंदिर में चोरी, चोर ने शिवलिंग पर पैर रखकर उखाड़ी चांदी
क्राइम

बाराबंकी के अवसानेश्वर मंदिर में चोरी, चोर ने शिवलिंग पर पैर रखकर उखाड़ी चांदी

February 5, 2026 2:19 pm
पौराणिक अवसनेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, 25 लाख के आभूषण और नगदी ले उड़े चोर
प्रदेश

पौराणिक अवसनेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, 25 लाख के आभूषण और नगदी ले उड़े चोर

February 4, 2026 1:15 pm
विहिप धर्म रक्षा निधि पूजन कार्यक्रम में बोले चंपत राय, समाज के सहयोग से बना राम मंदिर
बाराबंकी

विहिप धर्म रक्षा निधि पूजन कार्यक्रम में बोले चंपत राय, समाज के सहयोग से बना राम मंदिर

December 26, 2025 11:50 am
महादेवा कॉरिडोर हेतु भूमि अधिग्रहण शुरू, आपत्तियों के लिए 60 दिनों की मोहलत
प्रदेश

महादेवा कॉरिडोर हेतु भूमि अधिग्रहण शुरू, आपत्तियों के लिए 60 दिनों की मोहलत

December 7, 2025 7:38 pm
रेलवे ओवरब्रिज पर सुरक्षा कार्य से रामनगर में भयंकर जाम, घंटों फंसे रहे वाहन चालक
प्रदेश

रेलवे ओवरब्रिज पर सुरक्षा कार्य से रामनगर में भयंकर जाम, घंटों फंसे रहे वाहन चालक

December 3, 2025 6:11 pm
धोखे से आहत युवती ने खाया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा इलाज
प्रदेश

धोखे से आहत युवती ने खाया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा इलाज

December 2, 2025 5:41 pm
Next Post
बंबई उच्च न्यायालय ने गौतम अदाणी और राजेश अदाणी को 388 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले से किया बरी

“ऑपरेशन कन्विक्शन” की सफलता: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को तीन साल की सजा

संदिग्धों और अपराधियों पर बाराबंकी पुलिस का शिकंजा, एक दर्जन गिरफ्तारियां और दो अपहृता बरामद

संदिग्धों और अपराधियों पर बाराबंकी पुलिस का शिकंजा, एक दर्जन गिरफ्तारियां और दो अपहृता बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

February 5, 2026 9:21 am
पीएम श्री विद्यालय टीकरमाफी में कैरियर गाइडेंस व वार्षिकोत्सव का संयुक्त आयोजन

पीएम श्री विद्यालय टीकरमाफी में कैरियर गाइडेंस व वार्षिकोत्सव का संयुक्त आयोजन

January 23, 2026 8:30 am
वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

February 2, 2026 3:53 pm
जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

February 9, 2026 8:45 pm
फोरलेन हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक के सीने के आर-पार हुआ सरिया

फोरलेन हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक के सीने के आर-पार हुआ सरिया

January 15, 2026 9:41 am
आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

January 30, 2026 9:14 am
जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

February 1, 2026 9:59 am
रामगंज में महिला व्यापारियों को मिली नई पहचान, व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ का गठन

रामगंज में महिला व्यापारियों को मिली नई पहचान, व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ का गठन

February 3, 2026 8:31 am
ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

February 11, 2026 7:42 pm
टी20 विश्व कप 2026: नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, सुपर लीग में मजबूत शुरुआत का लक्ष्य

टी20 विश्व कप 2026: नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, सुपर लीग में मजबूत शुरुआत का लक्ष्य

February 11, 2026 6:23 pm
विदाई बजट है योगी सरकार का 10वां बजट: अखिलेश यादव का हमला

विदाई बजट है योगी सरकार का 10वां बजट: अखिलेश यादव का हमला

February 11, 2026 6:15 pm
एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

February 10, 2026 3:44 pm
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश

February 10, 2026 10:41 am
निजी भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर हों विश्वस्तरीय सुविधाएं : सीएम योगी

निजी भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर हों विश्वस्तरीय सुविधाएं : सीएम योगी

February 10, 2026 10:38 am
कतार में लगे लाखों परिवारों को जल्द मिलेगा आवास

कतार में लगे लाखों परिवारों को जल्द मिलेगा आवास

February 10, 2026 10:30 am
अमेरिका ने 25% पेनल्टी टैरिफ वापस लिया, मुरादाबाद के हस्तशिल्प उद्योग को बड़ी राहत

अमेरिका ने 25% पेनल्टी टैरिफ वापस लिया, मुरादाबाद के हस्तशिल्प उद्योग को बड़ी राहत

February 10, 2026 10:28 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

February 11, 2026 7:42 pm
टी20 विश्व कप 2026: नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, सुपर लीग में मजबूत शुरुआत का लक्ष्य

टी20 विश्व कप 2026: नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, सुपर लीग में मजबूत शुरुआत का लक्ष्य

February 11, 2026 6:23 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In