• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Monday, June 1, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » जिन हाथों में थी पूरे शहर के जलनिकासी की जिम्मेदारी वह अपना ही आशियाना डुबो बैठे

जिन हाथों में थी पूरे शहर के जलनिकासी की जिम्मेदारी वह अपना ही आशियाना डुबो बैठे

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
July 31, 2024 5:23 pm
भरतनगर आने-जाने वाली मुख्य सड़क पर भरा बरसाती पानी, नाव चलाने जैसी स्थिति बनी

भरतनगर आने-जाने वाली मुख्य सड़क पर भरा बरसाती पानी, नाव चलाने जैसी स्थिति बनी

नगर निगम, जन सूचना विभाग, विधान सभा परिसर व महापौर का आवास भी जलमग्न, राज्य सेतु निगम के दीवारों, दरवाजों और छतों से निकला बरसाती पानी तो कार्यालय छोड़ भाग निकले जिम्मेदार

लखनऊ: पहली ही बरसात ने नगर निगम के अफसरों की पोल खोल दी और यह बता दिया कि बरसात के पानी को निकालने के लिए अब तक कोई प्लान धरातल पर नहीं उतर सका। सारी कवायद सिर्फ फाइलों में ही कैद होकर रह गई। जिन हाथों में पूरे शहर के जलनिकासी की जिम्मेदारी है, उनके सरकारी कार्यालय ही जलमग्न हो गए। नगर निगम मुख्यालय समेत उनके सभी विभागों में गंदा व बदबूदार पानी भर गया। इसके अतिरिक्त राज्य सेतु निगम, विधानसभा परिसर, सूचना विभाग, महापौर के आवास समेत तमाम सरकारी आवास तालाब बन गए।

बारिस के चलते विधान भवन परिसर भी हुआ जलमग्न

राज्य सेतु निगम का तो यह हाल रहा कि कार्यालय के दरवाजों, छतों, पंखों समेत लगभग हर स्थान से बरसाती पानी तेज धार के साथ निकलने लगा, खतरा भांप अफसर ही कार्यालय छोड़ भाग निकले। एक ओर बारिश गर्मी से राहत देकर सुकून जरूर दे गई, लेकिन वहीं दूसरी ओर सड़कों से लेकर घरों तक गंदा पानी भर जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग गिरकर चोटिल भी हुए तो कई के गिरने से कपड़े खराब हो गए। बारिश के चलते सड़कों पर जाम की स्थिति बन आई। बुद्धा पार्क जाने वाली सड़क, सीतापुर रोड, पुरनिया चौराहे से आंचलित की ओर जाने वाली सड़क से लेकर शहर के कई स्थानों पर लोगों का सामना भीषण जाम से हुआ। घंटाें यातायात बाधित रहा। लगभग सभी स्थानों से स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस भी नदारद रही।

तहज़ीब के शहर में बदतमीज…

बारिश के बीच जब पानी से लबालब सड़क पर एक युवक बाइक से निकला तो उसे कुछ लोग घेर लिए और गंदा पानी डालने लगे, जिससे वह बाइक सहित गिर गया। इसके बाद एक युवक के साथ जा रही महिला पर भी सड़क का गंदा पानी डाल उसे भी गिरा दिया। तहज़ीब के नाम से मशहूर लखनऊ शहर में बदतमीज न जाने कहाँ से आ गए। उनकी यह शर्मनाक हरकत कैमरे में क़ैद हो गई।

राज्य सेतु निगम के अध्यक्ष अजय चौहान के कार्यालय में दीवारों, दरवाजों समेत हर स्थान से निकल रहा बरसाती पानी। इसके अतिरिक्त नगर निगम मुख्यालय, हजरतगंज स्थित मुख्य चौराहा, ताज होटल के पास का इलाका पूरी तरह से जलमग्न हो गया। बारिश के चलते बुद्धा पार्क वाली सड़क पर भीषड़ जाम लग गया।

किसानों को मिली संजीवनी

इसबार की मानसून की बरसात किसानों को संजीवनी दे गई। फसलों को इस बरसात से बहुत फायदा होने वाला है। किसानों के चेहरे पर मुस्कान साफ तौर से देखी जा सकती है। लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सीतापुर, सुलतानपुर, लखीमपुर, हरदोई, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती समेत दर्जनों जिलों में बारिश फसलों के लिए बहुत उपयोगी है।

वाटर ड्रेनेज सिस्टम कब होगा दुरुस्त:

नगर निगम बरसाती पानी की निकासी के लिए वाटर ड्रेनेज सिस्टम को लेकर कोई ठोस प्लान नहीं तैयार कर सकी है। बीती बरसातों को देखें तो मंडलायुक्त से लेकर तमाम बड़े अफसर सड़कों पर भरे पानी में कूदे और उनकी कमर तक पानी में डूब गई, लेकिन जल निकासी की कोई कारगर योजना नहीं बना सके।   

ये सड़कें बनी तालाब:

अलीगंज स्थित केंद्राचल वाली सड़क, मोहिबुल्लापुर स्टेशन से भरतनगर जाने वाली सड़क, हजरतगंज चौराहे व आसपास, पक्के पुल के आसपास, चौक रूमी दरवाजा, छत्ते वाले पुल समेत शहर की कई सड़कों पर डूबने जैसी स्थिति बन गई।

Tags: bridge corporationheavy raining in lucknowlucknow monsoonlucknow municipal corporationtraffic jam in hazratganj
Previous Post

घर में घुसकर अधिवक्ता को गोली से उड़ाया, वकीलों का जोरदार प्रदर्शन

Next Post

बादलों की गड़गड़ाहट के साथ लखनऊ जलमग्न

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

वीडियो कॉल के जरिए साइबर ठगी का नया जाल, अश्लील क्लिप बनाकर लोगों को कर रहे ब्लैकमेल
प्रदेश

वीडियो कॉल के जरिए साइबर ठगी का नया जाल, अश्लील क्लिप बनाकर लोगों को कर रहे ब्लैकमेल

June 1, 2026 10:45 am
सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार का था इनामी
क्राइम

सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार का था इनामी

June 1, 2026 10:36 am
सीएम योगी आज 1645 विस्थापित परिवारों को देंगे भूमिधरी अधिकार, बिजनौर में विकास योजनाओं की सौगात
प्रदेश

सीएम योगी आज 1645 विस्थापित परिवारों को देंगे भूमिधरी अधिकार, बिजनौर में विकास योजनाओं की सौगात

June 1, 2026 10:13 am
यूपी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: एटीएस और एसटीएफ का संयुक्त एक्शन, चार संदिग्ध गिरफ्तार
क्राइम

यूपी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: एटीएस और एसटीएफ का संयुक्त एक्शन, चार संदिग्ध गिरफ्तार

May 30, 2026 11:07 am
नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार
अमेठी

नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

May 26, 2026 5:37 pm
यूपी को चार साल बाद मिलेगा स्थायी डीजीपी
प्रदेश

यूपी को चार साल बाद मिलेगा स्थायी डीजीपी

May 26, 2026 4:52 pm
Next Post
बादलों की गड़गड़ाहट के साथ लखनऊ जलमग्न

बादलों की गड़गड़ाहट के साथ लखनऊ जलमग्न

बोले शिवपाल, बजट की सबसे अधिक आवश्यकता विधानसभा को

बोले शिवपाल, बजट की सबसे अधिक आवश्यकता विधानसभा को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
भीषण गर्मी में सेवा का संगम: बड़े मंगल पर भंडारे में पूड़ी-सब्जी व शरबत वितरण

भीषण गर्मी में सेवा का संगम: बड़े मंगल पर भंडारे में पूड़ी-सब्जी व शरबत वितरण

May 5, 2026 10:46 pm
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

May 5, 2026 10:56 pm
चार बच्चों की हत्या कर मां फरार, मोबाइल से मिले अहम सुराग

चार बच्चों की हत्या कर मां फरार, मोबाइल से मिले अहम सुराग

May 2, 2026 11:55 pm
नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

May 26, 2026 5:37 pm
आराध्या ने जीता गोल्ड, चोट के बावजूद दिखाई दमदार खेल भावना

आराध्या ने जीता गोल्ड, चोट के बावजूद दिखाई दमदार खेल भावना

May 17, 2026 10:01 am
अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत

अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत

May 15, 2026 1:57 pm
आईपीएल 2026 में छाए वैभव सूर्यवंशी, सात बड़े अवॉर्ड जीतकर बने सीजन के सबसे बड़े स्टार

आईपीएल 2026 में छाए वैभव सूर्यवंशी, सात बड़े अवॉर्ड जीतकर बने सीजन के सबसे बड़े स्टार

June 1, 2026 10:53 am
वीडियो कॉल के जरिए साइबर ठगी का नया जाल, अश्लील क्लिप बनाकर लोगों को कर रहे ब्लैकमेल

वीडियो कॉल के जरिए साइबर ठगी का नया जाल, अश्लील क्लिप बनाकर लोगों को कर रहे ब्लैकमेल

June 1, 2026 10:45 am
सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार का था इनामी

सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार का था इनामी

June 1, 2026 10:36 am
आरसीबी ने लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल खिताब, गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया

आरसीबी ने लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल खिताब, गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया

June 1, 2026 10:26 am
सीएम योगी आज 1645 विस्थापित परिवारों को देंगे भूमिधरी अधिकार, बिजनौर में विकास योजनाओं की सौगात

सीएम योगी आज 1645 विस्थापित परिवारों को देंगे भूमिधरी अधिकार, बिजनौर में विकास योजनाओं की सौगात

June 1, 2026 10:13 am
शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026 9:17 am
यूपी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: एटीएस और एसटीएफ का संयुक्त एक्शन, चार संदिग्ध गिरफ्तार

यूपी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: एटीएस और एसटीएफ का संयुक्त एक्शन, चार संदिग्ध गिरफ्तार

May 30, 2026 11:07 am
जानिए क्यों है खास साल का आखिरी प्रदोष व्रत, कौन सा उपाय करेगा हर बाधा को दूर?

आज प्रदोष व्रत: भगवान शिव की विशेष पूजा से मिलेगा सौभाग्य और समृद्धि

May 28, 2026 7:25 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

आईपीएल 2026 में छाए वैभव सूर्यवंशी, सात बड़े अवॉर्ड जीतकर बने सीजन के सबसे बड़े स्टार

आईपीएल 2026 में छाए वैभव सूर्यवंशी, सात बड़े अवॉर्ड जीतकर बने सीजन के सबसे बड़े स्टार

June 1, 2026 10:53 am
वीडियो कॉल के जरिए साइबर ठगी का नया जाल, अश्लील क्लिप बनाकर लोगों को कर रहे ब्लैकमेल

वीडियो कॉल के जरिए साइबर ठगी का नया जाल, अश्लील क्लिप बनाकर लोगों को कर रहे ब्लैकमेल

June 1, 2026 10:45 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In