देवबंद के सिल्वर पैराडाइज़ में करेंगे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
सहारनपुर,संवाददाता : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के देवबंद पहुंचेंगे। उनका कार्यक्रम सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित सिल्वर पैराडाइज़ में प्रस्तावित है, जहां वह एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष बिश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी केवल लखनऊ तक सीमित नहीं रहते, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के विकास को लेकर निरंतर चिंतन और कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तीसरा सहारनपुर दौरा होगा।
इससे पहले 14 मार्च को मुख्यमंत्री ने मां शाकुम्भरी देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 14 अप्रैल को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सहारनपुर के गणेशपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे तथा एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था। पिछले 22 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दूसरा सहारनपुर दौरा माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक और विकास गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
























