बहुजन महापुरुषों का हुआ गुणगान
अमेठी, संवाददाता : अमेठी में संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर दो दिन पहले से ही कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में रविवार को बेनीपुर गांव में बामसेफ के पूर्व विधानसभा संयोजक रामचन्द्र ने अपने पुत्र के विवाह अवसर पर आयोजित आशीर्वाद समारोह के साथ अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम का भी आयोजन किया।
इस दौरान आकाशवाणी के कलाकार अनिल नादान और नीलम भारती ने अपनी टीम के साथ सोहर और भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिसमें बाबा साहब डॉ. आंबेडकर, मान्यवर कांशीराम सहित बहुजन महापुरुषों के योगदान का गुणगान किया गया। गीत-संगीत के माध्यम से सामाजिक चेतना और बौद्ध विचारधारा के संदेश भी दिए गए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहुजन समाज पार्टी, बामसेफ, अम्बेडकर सेवा समिति, अम्बेडकर कल्याण समिति, वीरांगना झलकारी बाई चेतना समिति और भारतीय बौद्ध महासभा से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कलाकार हरीराम द्वारा प्रस्तुत गीतों “भीम मिशन बढ़ावै का करली हम तैयारी” और “सजनवा हमका लाय दिया पंचशील वाली सारी” को लोगों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर वरिष्ठ बौद्धाचार्य वैरागी राम भारती, बामसेफ के जिला संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारती, सामाजिक चिंतक डॉ. सुनील दत्त, अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. उदयराज राव, संजय कुमार शास्त्री, बुजुर्ग बसपा नेता बेंचू, धर्मेंद्र कुमार, फूलचंद बौद्ध, रामचन्द्र सरस, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र कोरी, त्रिभुवन दत्त, राम प्रसाद, श्याम लाल, हौसिला प्रसाद, हरिकेश पांडेय, दयाराम, दिलीप कुमार, प्रमोद कुमार एडवोकेट, कुलरोशन एडवोकेट, विजय कुमार, शीतला प्रसाद दाढ़ी, पूर्व प्रधान हरिनाथ, राम सुंदर प्रधान, रामशंकर दानी, ललित कुमार, डॉ. नन्हे लाल, गीतकार हरीराम और रामनरेश सहित कई लोग मौजूद रहे।























