कार क्षतिग्रस्त सभी यात्री सुरक्षित, बड़ा हादसा टला
सुलतानपुर, संवाददाता: लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के चौकिया गांव के पास लंभुआ से दुर्गापुर की ओर जा रही एक फोर व्हीलर वाहन ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राजगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार द्वारा आगे चल रही गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान नियंत्रण खोते हुए खाईं में गिरते हुए साफ देखा जा सकता है।

घायलों की स्थिति को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।























