• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » मां ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश: बेटी की हत्या, फिर शव के पास मनाई शराब पार्टी

मां ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश: बेटी की हत्या, फिर शव के पास मनाई शराब पार्टी

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
July 16, 2025 7:07 pm

पति को फंसाने और संपत्ति हड़पने की थी योजना, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सामने आई सच्चाई

लखनऊ,संवाददाता : राजधानी के कैसरबाग इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही 7 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को बेड के बॉक्स में छिपा दिया और उसी कमरे में शराब और नशीले पदार्थों का सेवन करते रहे। जब शव से बदबू फैलने लगी तो उस पर परफ्यूम छिड़ककर दुर्गंध छिपाने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मां और उसके लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

झूठे कॉल से रचाया गया ड्रामा, पोस्टमॉर्टम ने खोली पोल

घटना 14 जुलाई की रात की है। रोशनी उर्फ नाज नाम की महिला ने कंट्रोल रूम में कॉल कर दावा किया कि उसके पति शाहरुख ने बेटी की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में सड़ता हुआ शव मिला, जिस पर कीड़े पड़ चुके थे। पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ कि बच्ची की मौत दम घुटने से हुई और समय लगभग 36-48 घंटे पुराना था, जिससे पुलिस को शक हुआ।

प्रेमी टूटा तो सामने आई पूरी साजिश

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी उदित जायसवाल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि चार साल पहले एक क्लब में रोशनी से उसकी मुलाकात हुई थी और दोनों में नजदीकियां बढ़ती चली गईं। इसके बाद रोशनी ने अपने पति और ससुराल वालों से नाता तोड़ लिया। उसने ससुराल के सदस्यों पर झूठे दुष्कर्म के आरोप लगाए और पति को मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब वह बेटी की हत्या कर पति को फंसा कर पूरी संपत्ति पर कब्जा करना चाहती थी।

गला दबाकर की हत्या, शव के पास ही गुजारी रात

13 जुलाई की रात रोशनी और उदित ने मिलकर मासूम सायनारा उर्फ सोना की गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी, ताकि उसकी चीख बाहर न जाए। इसके बाद शव को बेड के बॉक्स में रखकर उसी पर रातभर आराम से सोते रहे। सुबह जब बदबू तेज हुई तो शव को बाहर निकालकर एसी के सामने रख दिया गया। फिर उस पर परफ्यूम और कमरे में फिनाइल छिड़ककर दुर्गंध को ढकने की कोशिश की गई। उसी कमरे में दोनों ने शराब और नशीले पदार्थों का सेवन किया।

क्लब डांसर से अपराध की दुनिया तक

बताया जा रहा है कि रोशनी दिल्ली के क्लबों में डांसर थी। शादी के बाद वह लखनऊ आई और एक क्लब में काम करने लगी, जहां उसकी मुलाकात उदित से हुई। दोनों ने लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। पड़ोसियों के अनुसार, रोशनी का व्यवहार असामान्य था। वह देर रात बाहर रहती, क्लबों में डांस करती और अक्सर नशे में धुत होकर लौटती थी। बेटी को अकेला छोड़ना आम बात थी।

हत्या, साजिश और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज

डीसीबी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया मामले में पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में हत्या की मंशा और साजिश का खुलासा होने के बाद दोनों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने और झूठी सूचना देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। फिलहाल दोनों जेल भेजे जा चुके हैं और मामले की जांच जारी है।

Previous Post

लखनऊ में 28 जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिया गया व्यापक प्रशिक्षण

Next Post

स्व. रामसेवक पार्क में लौटी रौनक: डीएम की पहल से बदली तस्वीर

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय
धर्म-कर्म/राशिफल

होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय

March 2, 2026 8:59 am
सीतापुर में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, आरोपी फरार
क्राइम

सीतापुर में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, आरोपी फरार

March 1, 2026 10:02 am
दो बच्चों की माँ से दुष्कर्म व गर्भपात कराने का आरोपी सिपाही जेल भेजा गया
क्राइम

दो बच्चों की माँ से दुष्कर्म व गर्भपात कराने का आरोपी सिपाही जेल भेजा गया

March 1, 2026 8:51 am
कोतवाली कादीपुर में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
क्राइम

कोतवाली कादीपुर में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

March 1, 2026 8:41 am
आश्वासन पर मानें अधिवक्ता, फिर से खुले सदर-सरोजनी नगर रजिस्ट्री कार्यालय
लखनऊ

आश्वासन पर मानें अधिवक्ता, फिर से खुले सदर-सरोजनी नगर रजिस्ट्री कार्यालय

February 25, 2026 10:44 am
खराब फोटो पर हो सकते हैं मतदान से वंचित
लखनऊ

खराब फोटो पर हो सकते हैं मतदान से वंचित

February 25, 2026 10:39 am
Next Post
स्व. रामसेवक पार्क में लौटी रौनक: डीएम की पहल से बदली तस्वीर

स्व. रामसेवक पार्क में लौटी रौनक: डीएम की पहल से बदली तस्वीर

गुलज़ार बानो के जन्मदिन पर काव्य संध्या का आयोजन

गुलज़ार बानो के जन्मदिन पर काव्य संध्या का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

February 5, 2026 9:21 am
वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

February 2, 2026 3:53 pm
ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

February 11, 2026 7:42 pm
जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

February 9, 2026 8:45 pm
दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

February 13, 2026 3:43 pm
विद्यालय का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये का सामान चोरी

विद्यालय का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये का सामान चोरी

February 19, 2026 9:26 am
आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

January 30, 2026 9:14 am
छिंदवाड़ा से अयोध्या जा रही त्रिशूल यात्रा का रामगंज में जोरदार अभिनंदन

छिंदवाड़ा से अयोध्या जा रही त्रिशूल यात्रा का रामगंज में जोरदार अभिनंदन

February 9, 2026 8:58 pm
ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

March 2, 2026 11:17 am
संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

March 2, 2026 11:11 am
टी20 विश्व कप 2026: संजू सैमसन की तूफानी पारी से भारत सेमीफाइनल में

टी20 विश्व कप 2026: संजू सैमसन की तूफानी पारी से भारत सेमीफाइनल में

March 2, 2026 10:56 am
काशी ने रचा इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधरोपण, चीन का रिकॉर्ड टूटा

काशी ने रचा इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधरोपण, चीन का रिकॉर्ड टूटा

March 2, 2026 9:45 am
मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर

मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर

March 2, 2026 9:39 am
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित

March 2, 2026 9:30 am
होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय

होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय

March 2, 2026 8:59 am
आज का पंचांग एवं राशिफल, आज रविपुष्यामृत योग का दुर्लभ संयोग

आज का पंचांग दिनांक 02 मार्च 2026 दिन – सोमवार

March 2, 2026 8:51 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

March 2, 2026 11:17 am
संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

March 2, 2026 11:11 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In