• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » आज का पंचांग

आज का पंचांग

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
November 28, 2024 9:04 am

ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र

दिनांक – 28 नवम्बर 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत –1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – कृष्ण

तिथि – त्रयोदशी पूर्ण रात्रि तक

नक्षत्र – चित्रा सुबह 08:05 तक तत्पश्चात स्वाती

योग – सौभाग्य शाम 05:13 तक तत्पश्चात शोभन

राहुकाल – दोपहर 01:30 से शाम 03:00 तक

सूर्योदय 06:42

सूर्यास्त – 5:18

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत,त्रयोदशी वृद्धि तिथि

विशेष- त्रयोदशी

29 नवम्बर 2024 शुक्रवार को है मासिक शिवरात्रि

हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोलें

ॐ शिवाय नम:

ॐ सर्वात्मने नम:

ॐ त्रिनेत्राय नम:

ॐ हराय नम:

ॐ इन्द्र्मुखाय नम:

ॐ श्रीकंठाय नम:

ॐ सद्योजाताय नम:

ॐ वामदेवाय नम:

ॐ अघोरह्र्द्याय नम:

ॐ तत्पुरुषाय नम:

ॐ ईशानाय नम:

ॐ अनंतधर्माय नम:

ॐ ज्ञानभूताय नम:

ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:

ॐ प्रधानाय नम:

ॐ व्योमात्मने नम:

ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:

आर्थिक परेशानी से बचने हेतु

हर महीने में शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशीको आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

नौकरी पेशा के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष

समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।

आज का राशिफल

मेष(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आप सामाजिक क्षेत्र पर अपने बुद्धि कौशल का आवश्यकता से अधिक प्रदर्शन करेंगे इससे जो लोग आपको अभी तक अत्यंत बुद्धिमान मान रहे थे उनकी विचार धारा में कमी आएगी। भूमि भवन वाहन का सुख तो मिलेगा लेकिन किसी अन्य के भाग्य से ही आज भूमि भवन संबंधित कार्य टालना ही बेहतर रहेगा कार्य अंतिम समय मे किसी कमी के चलते अधूर रह जाएंगे। कार्य व्यवसाय की स्थित सामान्य से उत्तम रहेगी उतार चढ़ाव के बाद भी स्वयं को परिस्थितियों अनुसार ढाल कर संचय कोष में वृद्धि करेंगे लेकिन खर्च करने में कंजूसी करेंगे। माता अथवा अन्य स्त्री पक्ष से झूठ बोलने से बचे आगे कलह हो सकती है। आपकी सेहत ठीक पर किसी परिजन की खराब होने पर दुविधा होगी।

वृष(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन शुभ फलदायी है आज आप विपरीत परिस्थिति में भी अपने पराक्रम से धन कमाएंगे। स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी परिवार में किसी न किसी से ईर्ष्या युक्त संबंध रहने पर भी अपनी तरफ से स्नेह देने का प्रयास करेंगे लेकिन बदले में भाई की अपेक्षा बहन से अधिक स्नेह मिलेगा। कार्य व्यवसाय में परिश्रम करने से पीछे नही हटेंगे इसी के बल पर आज धन लाभ भी होगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी पहचान गंभीर व्यक्तित्व लेकिन मिलनसार जैसे बनेगी। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जातको को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। मन मे यात्रा की योजना बनेगी लेकिन अकस्मात ही होगी अथवा निरस्त करनी पड़ेगी। पिता का सहयोग समय पर ना मिलने का दुख मन मे रहेगा। रक्त अथवा उदर संबंधित शिकायत रह सकती है।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन बीते दिन की तुलना में सुधार वाला रहेगा किसी से किये अभद्र आचरण का पश्चाताप होगा लेकिन फिर भी स्वभाव में बदलाव लाने का प्रयास नही करेंगे। अपना काम निकालने के लिये प्रिय वचन बोलेंगे काम ना बनने पर मन ही मन कोसेंगे। कार्य क्षेत्र पर आय के एक से अधिक साधन सुलभ होंगे लेकिन सहयोग की कमी के कारण सभी से लाभ नही उठा सकेंगे फिर भी जीविकोपार्जन के लिये ज्यादा संघर्ष नही करना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्र पर आप भाग्यशाली माने जाएंगे लेकिन घरेलू मामलों में कुछ कमी अनुभव होगी। गूढ़ विषयो में रुचि लेंगे दूरदर्शी सोच रहने के कारण कार्यो की गति धीमी रहेगी। शेयर सट्टे के प्रति रुचि अधिक रहेगी भविष्य में इससे लाभ ही मिलेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप अपने लापरवाह व्यवहार के कारण लोगो से शत्रुता मोल लेंगे दिन का अधिकांश समय अनुकूल रहेगा छोटी मोटी घरेलू कहा सुनी तुरंत शांत हो जाएगी लेकिन बाहर किसी से बिना बात ना उलझें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते है। आज लोग आपके मुह पर मीठा बोलेंगे लेकिन मन मे ईर्ष्या भारी रहेगी पीठ पीछे कुछ न कुछ हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे पर आज सफल नही हो सकेंगे बाहर के लोगो से आवश्यकता के समय ही बोले मन का भेद आज परिजनों को भी ना दे। कार्य व्यवसाय धन लाभ की प्रबल संभावना है परंतु किसी पर अनैतिक दबाव या काम ना कराये। आध्यात्म में आज मन कम ही लगेगा।

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपका स्वाभिमानी स्वभाव जिस लाभ के अधिकारी है उसमें कुछ कमी ला सकता है। तर्क-वितर्क करने में आज निपुण रहेंगे अपनी मीठी बातो से किसी को भी आकर्षित कर लेंगे लेकिन व्यवसाय में तुरंत लाभ पाने की चाह ना रखे लाभ हर हाल में आवश्यकता अनुसार होगा पर धीरे धीरे ही। आज एकल व्यवसाय की तुलना में सांझेदारी के कार्यो अथवा जोखिम के कार्यो में लाभ की संभावना अधिक है कार्य क्षेत्र पर थोड़ी बहुत कहा सुनी भी होगी परिचितों पर भी सोच समझ कर भरोसा करें। खान पान उत्तम मिलेगा इसमे संयम रखना आवश्यक है पेट संबंधित व्यादि हो सकती है। विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा। दूर स्थान से शुभ समाचार मिलेंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका व्यवहार अत्यंत लचीला रहेगा पूर्व में मिली सफलता से मन मे अहम के भाव भरे रहेंगे अपने कार्य समय से एवं बेहतर रूप से करेंगे लेकिन अन्य लोगो के काम मे नुक्स निकलना कलह को निमंत्रण देगा। कार्य व्यवसाय से मध्यान तक सोची हुई सफलता ना मिलने से मन दुखी होगा फिर भी पुराने व्यवहारों के बल पर थोड़ी बहुत आय हो जाएगी लेकिन थोड़े विलंब से। मध्यान बाद का समय सार्वजनिक क्षेत्र के लिये महत्तवपूर्ण रहेगा लोगों को आपके परामर्श की आवश्यकता पड़ेगी इसमे टालमटोल ना करे वरना संबंधों में खटास आएगी भविष्य के लाभ से भी वंचित रह जाएंगे। परिवार में सौहार्द पूर्ण वातावरण रहेगा कुछ मामलों में आपसी समझ की कमी भी रहेगी फिर भी तालमेल बना रहेगा सेहत आज लगभग सामान्य ही रहेगी।

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका आज का दिन शुभता दायक रहेगा। बोल चाल में दक्षता आएगी स्वभाव भी आज विनोदप्रिय रहेगा। आज आपको पैतृक कार्यो से किसी न किसी रूप में लाभ होगा साथ ही विदेश अथवा अन्य मन इच्छित स्थान की यात्रा में आ रही बाधा शांत होगी अथवा इन क्षेत्रों से लाभदायक समाचार मिलेंगे। घर परिवार में वातावरण आनंदित रहेगा भाई बंधुओ में परस्पर स्नेह बढेगा लेकिन थोड़ी स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। कार्य व्यवसाय में मध्यान तक उदासीनता रहेगी इसके बाद अकस्मात काम आने से व्यस्तता बढ़ेगी धन की आमद भी निश्चित होगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में परेशानी आएगी शारीरिक रूप से कमजोरी अनुभव करेंगे। संध्या बाद दिन भर की गतिविधियों से संतोष होगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन भी विपरीत फलदायी रहेगा परन्तु आज आपकी दूरदर्शी सोच भविष्य में होने वाली हानि से बचाव करेगी। व्यावसायिक क्षेत्र पर हानि के योग अधिक रहेंगे फिर भी व्यवहार कुशलता से इस पर कुछ हद तक अंकुश पा ही लेंगे। दिन के आरम्भ से मध्यान तक मन पर नकारात्मकता हावी रहेगी लेकिन संध्या बाद से स्थिति में सुधार आने लगेगा शारीरिक एवं मानसिक रूप दृढ़ता आएगी लेकिन आज आपके अनैतिक संबंधों में पड़ने अथवा इनके कारण घर मे कुछ ना कुछ कोहराम मचने की भी संभावना है। अपनी गलती ना मान बहस कर छोटे से विवाद को बढ़ाएंगे। सरकारी उलझनों से आज दूर ही रहे कल से परिस्थितियां अनुकूल बनने लगेंगी तब तक धर्य धारण करें।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपका उदार स्वभाव सार्वजनिक क्षेत्र पर प्रतिष्ठा दिलाएगा लेकिन उदारता केवल अपने काम निकालने के लिये ही रहेगी किसी के आनाकानी करने अथवा आपके काम के लिये मना करने पर उग्र रूप धारण कर लेंगे। व्यवसाय से मध्यान बाद धन की आमद होगी परन्तु धन के बीमारी, व्यसन अथवा अकस्मात खर्च होने पर बचत ना के बराबर ही होगी। भाग्य पक्ष बलवान रहने पर भी कुछ न कुछ कमी अनुभव होगी। परिवार में वातावरण धार्मिक रहेगा धर्म क्षेत्र की यात्रा अथवा दान पुण्य पर भी खर्च करेंगे संध्या बाद सुखोपभोग की कामना अधिक रहेगी पिता से किसी पुरानी बात पर बहस हो सकती है धर्य का परिचय दें।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा घरेलू एवं व्यावसायिक उलझनों के बाद भी स्वयं प्रसन्न रहेंगे साथ मे रहने वालों को भी प्रसन्न रखेंगे। आज आपका व्यक्तित्त्व भी निखरा रहेगा संपर्क में आने वाला प्रशंशा अवश्य करेगा। मन मे थोड़ी चंचलता लेकिन धार्मिक एवं सात्विक मनोवृति रहेगी पूजा पाठ के लिये व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल लेंगे। कला संगीत में भी रुचि लेंगे लेखन कार्य से जुड़े जातक अल्प समय मे नई रचना का निर्माण कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय में धन की आमद अवश्य होगी परन्तु रुक रुक कर होने से थोड़े अधीर भी रहेंगे। घर का माहौल शांत रहेगा छोटी मोटी नोकझोंक वातावरण को प्रभावित नही कर पायेगी। विपरीत लिंगीय आकर्षण धोखे का कारण बन सकता है सतर्क रहें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप धन की तुलना में प्रतिष्ठा का अधिक ध्यान रखेंगे। कुछ समय के लिये व्यवहार विक्षिप्तों जैसा रहेगा शत्रु पक्ष का थोड़ा भय होने पर भी विजय मिलेगी परन्तु परिवार में किसी न किसी से रूठना मनाना लगा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर संघर्ष भाग दौड़ अधिक करनी पड़ेगी बैठ कर कमाने की कामना में ना रहे अन्यथा अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा। आज पैतृक साधनों में वृद्धि भी करेंगे लेकिन इसके लिये काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। परस्त्री आकर्षण से बचें अन्यथा मान एवं धन दोनो की हानि निश्चित है। आज विदेश यात्रा के प्रयासों में आशानुकूल सफलता मिल सकती है। स्त्री के कारण अथवा मूत्र संबंधित समस्या रहेगी।

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन भी प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा सेहत में विकार रहने से कार्य करने में उत्साह कम ही दिखाएंगे। वात-कफ अथवा नेत्र संबंधित परेशानी पाचन शक्ति में कमी रह सकती है। कार्य व्यवसाय में भी स्थिति संघर्ष वाली रहेगी ना चाहते हुए भी भागदौड़ करनी पड़ेगी फिर भी परिणाम निराश करने वाले मिलेंगे लेकिन निर्वाह योग्य आय के साधन जुटा ही लेंगे। मध्यान बाद सेहत में सुधार आने लगेगा विचार भी धार्मिक बनेंगे भाई बहन का सुख न्यून रहेगा लेकिन थोड़ी चापलूसी करने पर अकस्मात लाभ भी करा सकते है। शत्रु पक्ष आज निर्बल रहेगा फिर भी इसका कोई विशेष लाभ नही उठा पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा के प्रसंग बनेंगे सम्भव हो तो आज टाले अथवा रात्रि में करने पर लाभ दायक रहेगी।

Tags: Dharam karam RashiphalHinduHindu cultureHindu dharmHindu SansthanHindu shaktiHindu संस्कृति
Previous Post

गौतम अडानी, सागर अडानी और विनीत जैन पर एफसीपीए उल्लंघन का आरोप तय नहीं : एजीईएल

Next Post

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दिए गए घटिया उपहार और नकली आभूषण

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

दैनिक पंचांग एवं राशिफल,मंगलवार, 16 जून 2026
धर्म-कर्म/राशिफल

दैनिक पंचांग एवं राशिफल,मंगलवार, 16 जून 2026

June 16, 2026 8:29 am
अधिक मास में सोमवती अमावस्या का महासंयोग: शिव-पार्वती की पूजा से चमकेगा भाग्य
धर्म-कर्म/राशिफल

अधिक मास में सोमवती अमावस्या का महासंयोग: शिव-पार्वती की पूजा से चमकेगा भाग्य

June 15, 2026 6:33 am
कैंची धाम स्थापना दिवस: मथुरा के कारीगर तैयार कर रहे बाबा का ‘विशेष मालपुआ प्रसाद’
धर्म-कर्म/राशिफल

कैंची धाम स्थापना दिवस: मथुरा के कारीगर तैयार कर रहे बाबा का ‘विशेष मालपुआ प्रसाद’

June 14, 2026 9:41 am
चित्रकूट सोमवती अमावस्या: उमड़ेगा 10 लाख श्रद्धालुओं का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर
धर्म-कर्म/राशिफल

चित्रकूट सोमवती अमावस्या: उमड़ेगा 10 लाख श्रद्धालुओं का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर

June 13, 2026 9:39 am
आज का पंचांग: अधिक ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष त्रयोदशी (शनिवार)
धर्म-कर्म/राशिफल

आज का पंचांग: अधिक ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष त्रयोदशी (शनिवार)

June 13, 2026 9:17 am
आज का पंचांग एवं राशिफल, दिनांक: 12 जून 2026, दिन: शुक्रवार
धर्म-कर्म/राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल, दिनांक: 12 जून 2026, दिन: शुक्रवार

June 12, 2026 8:54 am
Next Post
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दिए गए घटिया उपहार और नकली आभूषण

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दिए गए घटिया उपहार और नकली आभूषण

डीएम आवास के पास एटीएम में घुसी स्कॉर्पियो

डीएम आवास के पास एटीएम में घुसी स्कॉर्पियो

  • Trending
  • Comments
  • Latest
घटकौर में हुआ विशाल बौद्ध धम्म सम्मेलन, उमड़ा जनसैलाब

घटकौर में हुआ विशाल बौद्ध धम्म सम्मेलन, उमड़ा जनसैलाब

June 5, 2026 7:57 pm
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
क्या मुंबई इंडियंस छोड़ रहे हैं सूर्यकुमार यादव, सोशल मीडिया एक्टिविटी से मची खलबली

क्या मुंबई इंडियंस छोड़ रहे हैं सूर्यकुमार यादव, सोशल मीडिया एक्टिविटी से मची खलबली

June 9, 2026 1:13 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

May 26, 2026 5:37 pm
रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

June 3, 2026 8:06 am
लखनऊ: मड़ियांव क्षेत्र की भरतनगर कॉलोनी का फर्जी आईपीएस गिरफ्तार

लखनऊ: मड़ियांव क्षेत्र की भरतनगर कॉलोनी का फर्जी आईपीएस गिरफ्तार

June 16, 2026 12:58 pm
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भारी उछाल, दिल्ली में ₹100 के करीब पहुंचा पेट्रोल

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भारी उछाल, दिल्ली में ₹100 के करीब पहुंचा पेट्रोल

May 23, 2026 1:14 pm
भंडारे में मुस्लिम बुजुर्ग से ‘जय श्रीराम’ के नारे लगवाने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

भंडारे में मुस्लिम बुजुर्ग से ‘जय श्रीराम’ के नारे लगवाने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

June 17, 2026 9:49 am
बोरवेल में मिला ड्रेनेज का गंदा पानी, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार

बोरवेल में मिला ड्रेनेज का गंदा पानी, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार

June 17, 2026 9:13 am
महिला टी20 रैंकिंग में भारतीय बेटियों का जलवा, दीप्ति शर्मा को दोहरा फायदा

महिला टी20 रैंकिंग में भारतीय बेटियों का जलवा, दीप्ति शर्मा को दोहरा फायदा

June 16, 2026 6:27 pm
मालवीय नगर अग्निकांड: अपनों को खो चुके बेसहारा पीड़ितों के लिए मसीहा बनीं नफीसा

मालवीय नगर अग्निकांड: अपनों को खो चुके बेसहारा पीड़ितों के लिए मसीहा बनीं नफीसा

June 16, 2026 6:17 pm
दुखों का पहाड़: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा के निधन के 4 दिन बाद मां श्यामा देवी का भी देहांत

दुखों का पहाड़: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा के निधन के 4 दिन बाद मां श्यामा देवी का भी देहांत

June 16, 2026 6:06 pm
इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप से हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप से हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

June 16, 2026 5:58 pm
अजय राय का बड़ा हमला बोले श्रीरामजन्मभूमि में भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने की संगठित लूट

अजय राय का बड़ा हमला बोले श्रीरामजन्मभूमि में भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने की संगठित लूट

June 16, 2026 5:48 pm
कफ सिरप की धड़ल्ले से बिक्री पर केंद्र की बड़ी रोक, अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी दवा

कफ सिरप की धड़ल्ले से बिक्री पर केंद्र की बड़ी रोक, अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी दवा

June 16, 2026 1:27 pm
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

भंडारे में मुस्लिम बुजुर्ग से ‘जय श्रीराम’ के नारे लगवाने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

भंडारे में मुस्लिम बुजुर्ग से ‘जय श्रीराम’ के नारे लगवाने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

June 17, 2026 9:49 am
बोरवेल में मिला ड्रेनेज का गंदा पानी, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार

बोरवेल में मिला ड्रेनेज का गंदा पानी, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार

June 17, 2026 9:13 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In