आज के दिन हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग अर्पित करना अत्यंत शुभ
लखनऊ,संवाददाता : आज 3 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है और मंगलवार का दिन है, जो विशेष रूप से हनुमान जी के पूजन के लिए समर्पित होता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं। आज के दिन आर्थिक तंगी दूर करने के लिए पीपल के पत्ते का उपाय बहुत प्रभावी माना जाता है। इसके अलावा, हनुमान जी को बूंदी के लड्डू अर्पित करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
तिथि: 3 दिसंबर 2024
पक्ष: शुक्ल
वार: मंगलवार
नक्षत्र: मूल
योग: शूल
राहुकाल: दोपहर 02.47 बजे से शाम 04.06 बजे तक
सूर्योदय: सुबह 06.57 बजे, सूर्यास्त: शाम 05.24 बजे
चंद्रोदय: सुबह 08.55 बजे, चंद्रास्त: शाम 07.00 बजे
दिशा शूल: उत्तर
चंद्र राशि: धनु
सूर्य राशि: वृश्चिक
शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04.46 बजे से सुबह 05.37 बजे तक
- अभिजित मुहूर्त: सुबह 11.50 बजे से दोपहर 12.31 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 05.21 बजे से शाम 05.48 बजे तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 01.59 बजे से दोपहर 02.44 बजे तक
- अमृत काल मुहूर्त: सुबह 10.03 बजे से सुबह 11.42 बजे तक
- निशिता काल मुहूर्त: रात 11.42 बजे से प्रात: 12.37 बजे (4 दिसंबर)
अशुभ मुहूर्त
- यमगण्ड: सुबह 09.35 बजे से सुबह 10.53 बजे तक
- आडल योग: सुबह 06.58 बजे से शाम 04.42 बजे तक
- विडाल योग: शाम 04.42 बजे से सुबह 06.59 बजे (4 दिसंबर)
- गुलिक काल: दोपहर 12.11 बजे से दोपहर 1.29 बजे तक
उपाय
आज के दिन हनुमान जी के चरणों में तुलसी के पत्ते पर सिंदूर से श्री राम लिखकर अर्पित करने से विशेष लाभ मिलता है। इसके साथ ही, हनुमान जी को 11 पीपल के पत्ते अर्पित करें और यदि संभव हो तो पीपल की माला बनाकर उन्हें अर्पित करें। आज के दिन हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग अर्पित करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है, इससे सभी परेशानियां दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।