त्रिसुण्डी कैम्प में डीआईजीपी मदन कुमार ने जवानों को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

अमेठी, संवाददाता : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 05 जून को ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), अमेठी में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर त्रिसुण्डी कैम्प में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री मदन कुमार, उप महानिरीक्षक (DIGP), ग्रुप केन्द्र, अमेठी द्वारा पर्यावरण पर एक विशेष व्याख्यान दिया गया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जवानों को पर्यावरण के महत्व, उसके संरक्षण और संवर्धन के संबंध में विस्तार से अवगत कराया।

पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध
उपस्थित बल के जवानों और अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रकृति को समर्पित दुनिया भर में मनाया जाने वाला यह सबसे बड़ा उत्सव है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पर्यावरण और मानव जीवन का अत्यंत अटूट संबंध है, इसके बावजूद आज हमें अलग से यह दिवस मनाकर पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का संकल्प लेने की सख्त आवश्यकता आन पड़ी है।

1972 में रखी गई थी इसकी नींव
अपने संबोधन में उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए जवानों को बताया कि पर्यावरण प्रदूषण की वैश्विक समस्या पर गंभीरता से विचार करने के लिए सन 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) ने इसकी पहल की थी, जिसके बाद से लगातार प्रकृति को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में कैम्प परिसर में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर सजग रहने का संकल्प भी लिया गया।























