शिल्पी गौतम के रूप में हुई मृतका की पहचान, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ, संवाददाता : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मड़ियांव थाना में प्रेमी से विवाद के बाद एक युवती ने ओवरब्रिज से कूदकर जान दे दी है। मृतका की पहचान शिल्पी गौतम के रूप में हुई है। घटना के मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है प्रेमी से विवाद के बाद युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल डिटेल समेत सभी पहलुओं की जांच करेगी।





















