• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Monday, June 1, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार का था इनामी

सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार का था इनामी

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
June 1, 2026 10:36 am

फरार होने की फिराक में था आरोपी, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में मारा गया

गाजियाबाद। खोड़ा क्षेत्र में बकरीद के दिन 11वीं के छात्र सूर्या प्रताप चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, आरोपी गाजियाबाद छोड़कर फरार होने की तैयारी में था और अपने परिचितों से पैसे लेने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे घेर लिया।

डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि असद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सूचना मिली थी कि वह खोड़ा क्षेत्र में आने वाला है, जिसके बाद पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। शनिवार देर रात करीब दो बजे वसुंधरा-खोड़ा मार्ग पर बाइक से आ रहे एक युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा।

#गाजियाबाद :11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में मारा गया। आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। रविवार तड़के 4 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में ढेर हो गया। पुलिस ने शनिवार को ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था https://t.co/NP94Oq1ETd pic.twitter.com/Ub9GirtXYp

— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) May 31, 2026

पुलिस के अनुसार, पीछा करने के दौरान आरोपी ने कई राउंड गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया। बाद में उसकी पहचान असद के रूप में हुई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल, कारतूस और दिल्ली से चोरी की गई बाइक बरामद करने का दावा किया है। मुठभेड़ के दौरान सिपाही अनुराग रावत भी घायल हो गए, जिनका उपचार कराया गया।

बकरीद के दिन हुई थी छात्र की हत्या

खोड़ा के नवनीत विहार निवासी 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चौहान की 28 मई को चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि असद ने उसे कुर्बानी दिखाने के बहाने बुलाया था और फिर उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान अगले दिन उसकी मौत हो गई थी।

पिता और साथियों की भूमिका भी आई सामने

जांच के दौरान पुलिस ने असद के पिता नवाब और उसके दो साथियों फरहान तथा आतिफ को गिरफ्तार किया था। रविवार को अदालत ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि बाइक चलाने को लेकर असद और सूर्या के बीच पहले से विवाद था। आरोप है कि असद के पिता ने उसे हत्या के लिए उकसाया था, जबकि वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू की व्यवस्था फरहान ने की थी। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से सूर्या को बुलाकर हमला किया गया।

मकान बेचकर बदला था ठिकाना

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि असद के पिता नवाब ने करीब छह महीने पहले नवनीत विहार स्थित अपना मकान बेच दिया था। इसके बाद परिवार मदरसे वाली गली में रहने लगा था। सूर्या हत्याकांड के बाद से परिवार के दोनों मकानों पर ताले लगे हुए हैं और परिजन क्षेत्र छोड़ चुके हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

Previous Post

आरसीबी ने लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल खिताब, गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया

Next Post

वीडियो कॉल के जरिए साइबर ठगी का नया जाल, अश्लील क्लिप बनाकर लोगों को कर रहे ब्लैकमेल

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

वीडियो कॉल के जरिए साइबर ठगी का नया जाल, अश्लील क्लिप बनाकर लोगों को कर रहे ब्लैकमेल
प्रदेश

June 1, 2026 10:45 am
सीएम योगी आज 1645 विस्थापित परिवारों को देंगे भूमिधरी अधिकार, बिजनौर में विकास योजनाओं की सौगात

June 1, 2026 10:13 am
शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
क्राइम

May 28, 2026 9:17 am
यूपी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: एटीएस और एसटीएफ का संयुक्त एक्शन, चार संदिग्ध गिरफ्तार

May 30, 2026 11:07 am
नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार
अमेठी

May 26, 2026 5:37 pm
यूपी को चार साल बाद मिलेगा स्थायी डीजीपी
प्रदेश

यूपी को चार साल बाद मिलेगा स्थायी डीजीपी

May 26, 2026 4:52 pm
Next Post
वीडियो कॉल के जरिए साइबर ठगी का नया जाल, अश्लील क्लिप बनाकर लोगों को कर रहे ब्लैकमेल

वीडियो कॉल के जरिए साइबर ठगी का नया जाल, अश्लील क्लिप बनाकर लोगों को कर रहे ब्लैकमेल

आईपीएल 2026 में छाए वैभव सूर्यवंशी, सात बड़े अवॉर्ड जीतकर बने सीजन के सबसे बड़े स्टार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
भीषण गर्मी में सेवा का संगम: बड़े मंगल पर भंडारे में पूड़ी-सब्जी व शरबत वितरण

May 5, 2026 10:46 pm
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

May 5, 2026 10:56 pm
चार बच्चों की हत्या कर मां फरार, मोबाइल से मिले अहम सुराग

May 2, 2026 11:55 pm
नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

May 26, 2026 5:37 pm
आराध्या ने जीता गोल्ड, चोट के बावजूद दिखाई दमदार खेल भावना

May 17, 2026 10:01 am
अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत

May 15, 2026 1:57 pm
आईपीएल 2026 में छाए वैभव सूर्यवंशी, सात बड़े अवॉर्ड जीतकर बने सीजन के सबसे बड़े स्टार

आईपीएल 2026 में छाए वैभव सूर्यवंशी, सात बड़े अवॉर्ड जीतकर बने सीजन के सबसे बड़े स्टार

June 1, 2026 10:53 am
वीडियो कॉल के जरिए साइबर ठगी का नया जाल, अश्लील क्लिप बनाकर लोगों को कर रहे ब्लैकमेल

वीडियो कॉल के जरिए साइबर ठगी का नया जाल, अश्लील क्लिप बनाकर लोगों को कर रहे ब्लैकमेल

June 1, 2026 10:45 am
सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार का था इनामी

सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार का था इनामी

June 1, 2026 10:36 am
आरसीबी ने लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल खिताब, गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया

आरसीबी ने लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल खिताब, गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया

June 1, 2026 10:26 am
सीएम योगी आज 1645 विस्थापित परिवारों को देंगे भूमिधरी अधिकार, बिजनौर में विकास योजनाओं की सौगात

सीएम योगी आज 1645 विस्थापित परिवारों को देंगे भूमिधरी अधिकार, बिजनौर में विकास योजनाओं की सौगात

June 1, 2026 10:13 am
शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026 9:17 am
यूपी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: एटीएस और एसटीएफ का संयुक्त एक्शन, चार संदिग्ध गिरफ्तार

यूपी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: एटीएस और एसटीएफ का संयुक्त एक्शन, चार संदिग्ध गिरफ्तार

May 30, 2026 11:07 am
जानिए क्यों है खास साल का आखिरी प्रदोष व्रत, कौन सा उपाय करेगा हर बाधा को दूर?

आज प्रदोष व्रत: भगवान शिव की विशेष पूजा से मिलेगा सौभाग्य और समृद्धि

May 28, 2026 7:25 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

आईपीएल 2026 में छाए वैभव सूर्यवंशी, सात बड़े अवॉर्ड जीतकर बने सीजन के सबसे बड़े स्टार

आईपीएल 2026 में छाए वैभव सूर्यवंशी, सात बड़े अवॉर्ड जीतकर बने सीजन के सबसे बड़े स्टार

June 1, 2026 10:53 am
वीडियो कॉल के जरिए साइबर ठगी का नया जाल, अश्लील क्लिप बनाकर लोगों को कर रहे ब्लैकमेल

वीडियो कॉल के जरिए साइबर ठगी का नया जाल, अश्लील क्लिप बनाकर लोगों को कर रहे ब्लैकमेल

June 1, 2026 10:45 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In