932 अभ्यर्थियों का चयन, एसडीएम से लेकर डीएसपी तक अहम पदों पर नियुक्ति
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार दोपहर 12:30 बजे पीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष नेहा पंचाल ने टॉप कर प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर अनन्या त्रिवेदी और तीसरे स्थान पर अभय प्रताप सिंह रहे। टॉप 10 अभ्यर्थियों की सूची में 6 लड़कियों ने जगह बनाई है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सफलता को दर्शाता है। हालांकि आयोग ने टॉपर्स के गृह जनपद या शहर की जानकारी साझा नहीं की है।
कुल चयन और पदों का बंटवारा
इस साल कुल 932 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है, जिन्हें विभिन्न प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
- 37 अभ्यर्थी डिप्टी कलेक्टर (SDM)
- 17 अभ्यर्थी पुलिस उपाधीक्षक (DSP)
- 196 अभ्यर्थी असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स)
कुछ पदों पर उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण 14 पद खाली रह गए।
इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया
कुल 947 पदों के लिए 2719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 2698 उम्मीदवार उपस्थित हुए। 21 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल नहीं हो सके।
परीक्षा की लंबी यात्रा
- 5.76 लाख उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स के लिए आवेदन किया
- मार्च 2025 में प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, 15,066 अभ्यर्थी मेन्स के लिए सफल
- 29 जून से 2 जुलाई 2025 तक मुख्य परीक्षा आयोजित
- 4 फरवरी 2026 को मेन्स रिजल्ट घोषित
- 2719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया
हाईकोर्ट के आदेश के बाद दो अतिरिक्त अभ्यर्थियों को भी इंटरव्यू का मौका दिया गया।
























