नदी संरक्षण को बताया जनभागीदारी का अभियान
सुल्तानपुर, संवाददाता : विश्व जल दिवस के अवसर पर गोमती मित्र मंडल द्वारा साप्ताहिक श्रमदान कार्यक्रम “जल बचाओ–जीवन बचाओ” के संदेश के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान नदी संरक्षण और जल बचाने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गोमती मित्रों द्वारा चलाया जा रहा नदी संरक्षण अभियान जल संरक्षण के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी पहल है, जिसमें सभी को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजीत शर्मा ने कहा कि अब केवल नारों से काम नहीं चलेगा, बल्कि पानी की बर्बादी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। श्रमदान कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि से जुड़े कई पदाधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें कृष्ण मोहन (संयोजक, काशी प्रांत), उमाशंकर (जिला संयोजक), केशव प्रसाद सिंह (सह जिला संयोजक) एवं पवन मिश्र (सदस्य, सुल्तानपुर) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने गोमती मित्रों से इस दिशा में और सशक्त प्रयास करने का आह्वान किया।
प्रातः 6:00 बजे से शुरू हुआ श्रमदान 9:00 बजे तक चला, जिसमें पूरे परिसर की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी, राजेश पाठक, रामू सोनी, अजीत शर्मा, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, आलोक तिवारी, सौरभ कसौंधन, जयनाथ यादव, अजय प्रताप सिंह, आयुष सोनी, अर्जुन यादव, अभय मिश्र, अभय सोनी, अरुण अग्रहरि सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।





















