ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा
विक्रम संवत : 2082
शक संवत : 1947
अयन : उत्तरायण
ऋतु : शिशिर
मास : माघ
पक्ष : शुक्ल
तिथि :
दशमी – दोपहर 1:34 बजे तक
तत्पश्चात एकादशी
नक्षत्र :
कृत्तिका – प्रातः 7:14 बजे तक
तत्पश्चात रोहिणी
योग :
ब्रह्म – रात्रि 10:16 बजे तक
तत्पश्चात इन्द्र
राहुकाल :
दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक
सूर्योदय : 6:36 बजे
सूर्यास्त : 5:24 बजे
दिशाशूल : उत्तर दिशा
व्रत एवं पर्व विवरण
एकादशी व्रत – विशेष सूचना
28 जनवरी 2026, बुधवार को दोपहर 1:34 बजे से
29 जनवरी 2026, गुरुवार प्रातः 11:39 बजे तक एकादशी तिथि रहेगी।
एकादशी व्रत :
29 जनवरी 2026, गुरुवार
पारण :
30 जनवरी 2026, शुक्रवार
प्रातः 9:00 बजे से पूर्व
एकादशी व्रत का महत्व
- एकादशी व्रत के समान कोई अन्य पुण्य नहीं माना गया है।
- सूर्यग्रहण में किए गए दान से भी कई गुना अधिक पुण्य एकादशी व्रत से प्राप्त होता है।
- गौ-दान, सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से भी अधिक फलदायक यह व्रत है।
- एकादशी करने वालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं।
- घर में सुख-शांति, धन-धान्य, पुत्र वृद्धि होती है।
- कीर्ति, श्रद्धा और भक्ति में वृद्धि होती है।
भगवान शिव ने नारद जी से कहा है कि एकादशी व्रत से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं।
एकादशी के दिन करने योग्य
- दीपक जलाकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
- यदि सहस्रनाम संभव न हो तो 10 माला गुरुमंत्र का जप करें।
- गृह-कलह शांति हेतु संकल्प के साथ पाठ करना विशेष फलदायी माना गया है।
एकादशी के दिन सावधानियाँ
- वृद्ध, बालक या रोगी व्रत न रख सकें तो भी चावल का त्याग अवश्य करें।
- धर्मग्रंथों के अनुसार एकादशी के दिन चावल सेवन निषिद्ध माना गया है।
आज जन्मे व्यक्तियों के लिए विशेष
मूलांक : 1
आप साहसी, जिज्ञासु, आत्मविश्वासी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं।
नेतृत्व क्षमता प्रबल रहती है और स्वतंत्र स्वभाव होता है।
शुभ तिथियाँ : 1, 10, 20, 28
शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
इष्टदेव : सूर्य उपासना, माता गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
आज का राशिफल
दिनांक : 28 जनवरी 2026
मेष
दिन का पूर्वार्ध सामान्य रहेगा। कार्यों में विलंब संभव है। बिना मांगे सलाह न दें। धन लाभ सीमित रहेगा।
वृष
दिन लाभदायक रहेगा। जहां हानि की आशंका होगी वहां से भी लाभ संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मिथुन
दिन प्रतिकूल रहेगा। कार्यों में कमी और विलंब रहेगा। निवेश से बचें।
कर्क
मान-सम्मान एवं लाभ का योग है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी होगी।
सिंह
परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। कार्य समय पर पूरे होंगे, लेकिन धन लाभ में प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।
कन्या
जल्दबाजी से बचें। संध्या समय धन लाभ संभव है। अविवाहितों के लिए रिश्ते आ सकते हैं।
तुला
शारीरिक-मानसिक थकावट रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक लाभ होकर भी स्थायी नहीं रहेगा।
वृश्चिक
योजनाएँ सफल होंगी। सम्मान एवं धन लाभ मिलेगा। वरिष्ठों से विवाद से बचें।
धनु
भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सतर्कता आवश्यक है।
मकर
पुराने परिश्रम का फल मिलेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं।
कुंभ
गृहक्लेश संभव है। भूमि-जायदाद के मामलों में सावधानी रखें। यात्रा टालना उचित होगा।
मीन
दिन शांति से बीतेगा। आय के नए साधन बनेंगे। पारिवारिक मतभेद संभव हैं।






















