कुम्हरावॉं गांव में स्थित शहीद स्मारक तक प्रभात फेरी निकाली, पुष्प अर्पित किए
संवाददाता, लखनऊः 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुम्हरावाँ इंटर कॉलेज, लखनऊ में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के निर्देशन में प्रातःकाल स्वतंत्रता के सेनानियों के नाम का जयकारा लगाया। कुम्हरावॉं गांव स्थित शहीद स्मारक तक प्रभात फेरी निकाली, पुष्प अर्पित किए। कॉलेज प्रांगण में आकर झंडारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। झंडारोहण कॉलेज के प्राधिकृत नियंत्रक डॉ दिनेश कुमार के द्वारा संपन्न किया गया। इसके उपरांत हर्षोल्लास के साथ,गीत संगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक बृजेश द्वारा किया गया, जिन्होंने गीत एवं कविता पाठ से समा बांध दिया। शिक्षक महेंद्र यादव ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश के संबोधन का वाचन किया। शिक्षक सत्य कुमार ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश के संबोधन का वाचन किया। शिक्षक जय प्रकाश ने स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित झलक को काव्यपाठ के द्वारा प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत एवं वीर रस से भरी हुई कविता सुनाई।

मुख्य अतिथि मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी व कॉलेज के प्राधिकृत नियंत्रक डॉ दिनेश कुमार ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम एवं भारतीय संविधान की विशेषताओं को वर्णन किया। विद्यार्थियों ने संविधान के गहन वर्णन को आत्मसात किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवेन्द्र सिंह ने गणतंत्र दिवस की उपयोगिता बताई॥ इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अभिषेक सिंह चौहान, परम हंस, अजय कुमार यादव ,पवन कुमार तिवारी, श्राजन कुमार श्रीवास्तव ,अजय कुमार मिश्रा, सुमन ,रोहित कुमार, मंजू मिश्रा, निशा मिश्रा, अल्पना बाजपेई, एवं रजनी मिश्रा ने गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग किया। शिक्षणेत्तर कर्मचारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, अभिनव मिश्रा ,छोटेलाल, अजय कुमार मिश्र,दिलीप कुमार ,पंकज त्रिवेदी ,विनोद कुमार यादव एवं वकार अहमद आदि ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहयोग किया एवं महती भूमिका निभाई।
























