तीन वर्षों से लगातार की जा रही समाजसेवी पहल की क्षेत्र में सराहना
अमेठी, संवाददाता : क्षेत्र के पीपरपुर गांव में बृहस्पतिवार को समाजसेवी लालजी गुप्ता द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए गांव की लगभग दो सौ महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं बुजुर्गों को साल भेंट कर सम्मानित किया गया।

समाजसेवी लालजी गुप्ता ने बताया कि वे विगत तीन वर्षों से प्रत्येक नए वर्ष के अवसर पर गरीब एवं वरिष्ठ नागरिकों को साल देकर सम्मानित करते आ रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से गांव की बुजुर्ग महिलाओं को साल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने समाजसेवी की सराहना करते हुए कहा कि समाज में बहुत से लोगों के पास धन है, लेकिन बहुत कम लोग ऐसे हैं जो अपने धन का उपयोग गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता में करते हैं। उन्होंने कहा कि लालजी गुप्ता द्वारा किया गया यह कार्य निश्चय ही प्रशंसनीय और प्रेरणादायक है। इस अवसर पर गणेश वरनवाल, योगेश, धीरज, सोहेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

























