परिवार की इच्छा से अब उनका इलाज घर पर
मुंबई, संवाददाता : बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र (89) को बुधवार सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वे पिछले कुछ हफ्तों से बार-बार अस्पताल में भर्ती हो रहे थे। परिवार की इच्छा पर अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा।
डॉक्टर ने दी स्वास्थ्य जानकारी
अभिनेता का उपचार कर रहे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रतित समदानी ने जानकारी दी कि, “धर्मेंद्र जी को सुबह लगभग 7:30 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। परिवार ने निर्णय लिया है कि आगे का उपचार घर पर ही किया जाएगा। डॉ. समदानी ने बताया कि धर्मेंद्र की हालत इस समय स्थिर है और मेडिकल टीम समय-समय पर होम विजिट कर निगरानी रखेगी।
लगातार स्वास्थ्य जांच के दौर में अभिनेता
पिछले कुछ सप्ताहों से धर्मेंद्र को स्वास्थ्य संबंधी असुविधा के कारण बार-बार अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा था। हाल ही में उन्हें हल्की कमजोरी और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव की शिकायत थी। फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
























