इंडी गठबंधन ने दुनिया के सबसे बड़े नेता की मां को अपमानित करने का काम किया है
उन्नाव,संवाददाता : उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव के रायबरेली पोस्टर पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन सनातन और भारतीय संस्कृति विरोधी है। हिंदू देवी देवताओं के विरोधी होने के कारण यह क्या जो न कर ले थोड़ा है। साक्षी महाराज रायबरेली में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव को ब्रह्मा विष्णु महेश के रूप में दिखाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े नेता की मां को अपमानित करने का काम हुआ है। साक्षी महाराज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उपराष्ट्रपति चुनाव पर साक्षी महाराज ने कहा
यूपी के उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव वैलेट पेपर से हुआ है। इसके बाद भी जितनी हमारी संख्या थी। उससे ज्यादा वोट मिले हैं। यदि यही मतदान ‘वोटिंग मशीन’ से होता तो विपक्ष दीवार से सर फोड़ लेता। विकृत मानसिकता के लोग हैं। इन्हें ट्रीटमेंट की आवश्यकता है। सत्ता के लिए छटपटा रहे हैं।