• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Monday, March 2, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » विधान परिषद में उठा परिषदीय विद्यालयों के मर्जर और शिक्षा स्तर का मुद्दा

विधान परिषद में उठा परिषदीय विद्यालयों के मर्जर और शिक्षा स्तर का मुद्दा

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
August 12, 2025 10:55 am

विपक्ष असंतुष्ट, सरकार के जवाब के बाद सपा का वॉकआउट

लखनऊ,संवाददाता : विधान परिषद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को शिक्षा व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। नियम 105 के तहत सपा के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने परिषदीय विद्यालयों के विलय, बेसिक शिक्षा के गिरते स्तर और निजी व सरकारी स्कूलों में प्रवेश आयु समान करने की मांग को लेकर सवाल उठाए। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में ढाई से तीन करोड़ बच्चे शिक्षा से वंचित थे। पूर्ववर्ती सरकारों ने स्कूल तक पहुंच की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की थी। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं, 706 स्कूलों में सोलर ऊर्जा, 12255 स्कूलों में हैंड वॉशिंग यूनिट और 53154 विद्यालयों में शौचालयों की सुविधा दी गई है।

विलय पर सफाई

विद्यालयों के मर्जर पर मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित करना नहीं है। जहां छात्र विद्यालय तक नहीं पहुंच पा रहे, ऐसे स्कूलों का विलय नहीं किया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता और संसाधनों के समुचित प्रयोग हेतु मर्जर की नीति अपनाई जा रही है। नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि सरकार शिक्षा को कारोबार समझ रही है। यदि किसी विद्यालय में केवल पांच बच्चे भी हैं तो भी वह बंद नहीं होना चाहिए। उन्होंने एनसीईआरटी की पुस्तकों की अनुपलब्धता का मुद्दा भी उठाया और मांग की कि निजी दुकानों पर भी पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं।

एक सेक्शन में 800 छात्राएं, केवल सात शिक्षक

उन्होंने बलिया के एक बालिका विद्यालय का उदाहरण देते हुए बताया कि एक सेक्शन में 800 छात्राएं पढ़ रही हैं और केवल सात शिक्षक हैं। मानक से अधिक प्रवेश पर रोक लगाने और कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य करने की मांग भी सदन में रखी गई। सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता बच्चों को शिक्षित करने के लिए ‘पीडीए पाठशाला’ चला रहे हैं, लेकिन उन पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

मदरसे और जकात का मुद्दा

लाल बिहारी यादव ने कहा कि सरकार ने मदरसों को मिलने वाला अनुदान बंद कर दिया है, फिर भी मुस्लिम समाज जकात के पैसे से उन्हें चला रहा है। इसके बावजूद सरकार जांच करा रही है, जो गलत है। शिक्षक दल के सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के लिए सेवा नियमावली बनाए जाने और समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की। राज्य मंत्री गुलाब देवी ने सरकार की ओर से तथ्यों से सदन को अवगत कराया।

संसोधित नियमावली पर चर्चा की मांग

निर्दलीय सदस्य राजबहादुर सिंह चंदेल और डॉ. आकाश अग्रवाल ने माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वित्तविहीन विद्यालयों को दी जा रही मान्यता के नियमों में संशोधन की मांग उठाई। सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने कार्यस्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए विषय को सरकार को संदर्भित किया। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को विधान परिषद में भाजपा के विजय बहादुर पाठक, डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त और अनूप कुमार गुप्ता ने बधाई दी। सभापति ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए सदन की ओर से शुभकामनाएं दीं।

Previous Post

आज रखा जाएगा बहुला चतुर्थी का व्रत, जाने चौथ व्रत की पूजा विधि और कथा

Next Post

‘फास्ट ट्रैक नहीं, फास्टेस्ट कोर्ट की जरूरत’ : अखिलेश यादव

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें
देश

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

March 2, 2026 11:17 am
संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा
देश

संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

March 2, 2026 11:11 am
मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर
देश

मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर

March 2, 2026 9:39 am
होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय
धर्म-कर्म/राशिफल

होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय

March 2, 2026 8:59 am
सीतापुर में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, आरोपी फरार
क्राइम

सीतापुर में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, आरोपी फरार

March 1, 2026 10:02 am
खौलते पानी में झुलसी सात वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत
प्रदेश

खौलते पानी में झुलसी सात वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत

March 1, 2026 9:27 am
Next Post
‘फास्ट ट्रैक नहीं, फास्टेस्ट कोर्ट की जरूरत’ : अखिलेश यादव

'फास्ट ट्रैक नहीं, फास्टेस्ट कोर्ट की जरूरत' : अखिलेश यादव

फेसबुक पर वीएचपी पदाधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी

फेसबुक पर वीएचपी पदाधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

February 5, 2026 9:21 am
वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

February 2, 2026 3:53 pm
ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

February 11, 2026 7:42 pm
जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

February 9, 2026 8:45 pm
दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

February 13, 2026 3:43 pm
विद्यालय का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये का सामान चोरी

विद्यालय का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये का सामान चोरी

February 19, 2026 9:26 am
जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

February 1, 2026 9:59 am
आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

January 30, 2026 9:14 am
ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

March 2, 2026 11:17 am
संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

March 2, 2026 11:11 am
टी20 विश्व कप 2026: संजू सैमसन की तूफानी पारी से भारत सेमीफाइनल में

टी20 विश्व कप 2026: संजू सैमसन की तूफानी पारी से भारत सेमीफाइनल में

March 2, 2026 10:56 am
काशी ने रचा इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधरोपण, चीन का रिकॉर्ड टूटा

काशी ने रचा इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधरोपण, चीन का रिकॉर्ड टूटा

March 2, 2026 9:45 am
मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर

मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर

March 2, 2026 9:39 am
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित

March 2, 2026 9:30 am
होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय

होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय

March 2, 2026 8:59 am
आज का पंचांग एवं राशिफल, आज रविपुष्यामृत योग का दुर्लभ संयोग

आज का पंचांग दिनांक 02 मार्च 2026 दिन – सोमवार

March 2, 2026 8:51 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

March 2, 2026 11:17 am
संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

March 2, 2026 11:11 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In