• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Friday, April 17, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » सिंदूर का बदला ऑपरेशन सिंदूर से, आर्मी-एयरफोर्स और नेवी के जॉइंट एक्शन से पाक के आतंक का गेम इंड

सिंदूर का बदला ऑपरेशन सिंदूर से, आर्मी-एयरफोर्स और नेवी के जॉइंट एक्शन से पाक के आतंक का गेम इंड

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
May 7, 2025 8:45 am

भारतीय सैन्य बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर दोनों जगहों पर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है

दिल्ली,संवाददाता : भारत ने मंगलवार देर रात पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों को सजा देने की कार्रवाई शुरू कर दी। भारतीय सेना ने पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। भारतीय सेना ने रात करीब दो बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। पहलगाम के बैसरन में बीते 22 अप्रेल को आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने की कसम खाई थी, उन्होंने कहा था कि उनका ‘दुनिया के अंत तक’ पीछा किया जाएगा।

भारतीय सेना ने एक्स पर ‘न्याय हुआ… जयहिंद’ शीर्षक से डाले गए एक पोस्ट में कहा, ‘थोड़ी देर पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे को नष्ट करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया।’ इससे पहले, सेना ने एक पोस्ट में लिखा था: “प्रहाराय स्नहिताः, जय प्रशिक्षिताः” हमला करने के लिए तैयार, जीतने के लिए प्रशिक्षित।रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उन ठिकानों को निशाना बनाया गया है, जहां से आतंकी हमलों की योजना बनाई गई और इसके लिए निर्देश दिए गए। भारतीय सैन्य बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर दोनों जगहों पर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। बयान में कहा गया है कि भारतीय मिसाइलों ने कोटली, बहावलपुर, मुरीदके और मुजफ्फराबाद के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। यहां आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्करे-ए-तैयबा के ठिकाने हैं।

सैन्य ठिकानों को नहीं किया गया टारगेट

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान की सैन्य सुविधाओं को नहीं छुआ गया है। इससे सुनिश्चित किया जा सके कि इस कार्रवाई का असल मकसद आंतक को खत्म करना है, न कि पड़ोसी मुल्क के साथ संघर्ष को बढ़ाना। हमारी कार्रवाई केंद्रित, मापी गई और प्रकृति में गैर-बढ़ती प्रकृति की रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है।

पाकिस्तानी सेना बौखलाई

भारत के इस हमले से पाकिस्तानी सेना बौखला गई है। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आइएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए गए हैं।

हमने काफी संयम बरता

रक्षा मंत्रालय, ऑपरेशन सिंदूर के बाद कहा कि “हमने विशेष रूप से किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना बनाने से परहेज किया। भारत ने लक्ष्य चुनते समय और ऑपरेशन को लागू करते समय काफी संयम बरता। ये कार्रवाई पहलगाम में हुई क्रूर आतंकवादी घटना के बाद की गई, जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की जान चली गई। हम इस हमले के पीछे के लोगों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के अपने वादे को पूरा कर रहे हैं।”

टारगेट पर लश्कर का ठिकाने

पीओके के मुजफ्फराबाद से रिपोर्ट करते हुए रॉयटर्स ने कहा कि कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। एजेंसी ने पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता के हवाले से ब्रॉडकास्टर एआरवाई को बताया कि भारत ने पाकिस्तान पर तीन जगहों पर मिसाइलों से हमला किया है और पाकिस्तान भी इसका जवाब देगा। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार मुजफ्फराबाद के निवासियों ने भी ऊपर से जेट विमानों की आवाजें सुनी हैं। उन्होंने कहा कि मुजफ्फराबाद के पास एक ग्रामीण इलाके में एक जगह है, जिसका इस्तेमाल कभी लश्कर-ए-तैयबा करता था, जिसे हमलों में निशाना बनाया गया।

जैश से जुड़ा मदरसा भी निशाने पर

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने बताया कि दो अन्य स्थानों पर भी हमला हुआ है। एक पंजाब प्रांत का बहावलपुर है, जहां जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक धार्मिक मदरसा है और दूसरा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का शहर कोटली है।

आज दी जाएगी ऑपरेश सिंदूर की पूरी जानकारी

रक्षा मंत्रालय ने कहा, भारत ने गजब की संयम और परिपक्वता के साथ लक्ष्य चुना और ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह कदम यह साबित करता है कि भारत अब आतंक के खिलाफ किसी भी हद तक जाने को तैयार है और जो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। बुधवार को दिन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

पीओके में तीन मारे गएः पाक सेना

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि भारतीय मिसाइल हमलों से पीओके में कम से कम तीन लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने पाक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी के हवाले से कहा कि कोटली, बहावलपुर के अहमदपुर ईस्ट, बाग, मुजफ्फराबाद और मुरीदके पर हमला हुआ। अहमदपुर में एक मस्जिद पर हमला किया गया।

Previous Post

कानपुर के चमनगंज प्रेम नगर में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, एलओसी पर फायरिंग, भारत ने दिया जोरदार जवाब

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश
अमेठी

स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

April 16, 2026 8:13 am
ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन
अमेठी

ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन

April 16, 2026 8:06 am
वाराणसी में बड़ा मेडिकल लापरवाही मामला, गलत सर्जरी के बाद महिला की मौत
प्रदेश

वाराणसी में बड़ा मेडिकल लापरवाही मामला, गलत सर्जरी के बाद महिला की मौत

April 15, 2026 8:45 am
वैष्णो देवी में अक्षय कुमार के साथ हुआ चमत्कार, बचपन में मौत के मुंह से लौटे अभिनेता
प्रदेश

वैष्णो देवी में अक्षय कुमार के साथ हुआ चमत्कार, बचपन में मौत के मुंह से लौटे अभिनेता

April 15, 2026 8:31 am
भीम जयंती पर शर्बत वितरण का आयोजन, शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
अमेठी

भीम जयंती पर शर्बत वितरण का आयोजन, शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

April 15, 2026 8:15 am
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान: सरकार पर मजदूर, भ्रष्टाचार और आरक्षण को लेकर तीखा हमला
देश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान: सरकार पर मजदूर, भ्रष्टाचार और आरक्षण को लेकर तीखा हमला

April 14, 2026 9:13 am
Next Post
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, एलओसी पर फायरिंग, भारत ने दिया जोरदार जवाब

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, एलओसी पर फायरिंग, भारत ने दिया जोरदार जवाब

भारत की स्ट्राइक का जवाब देने का सोचना भी मत, अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

भारत की स्ट्राइक का जवाब देने का सोचना भी मत, अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

April 3, 2026 12:24 pm
जिला उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर, व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

जिला उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर, व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

March 23, 2026 8:15 am
शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा व्यवस्था पर मंथन, अभिभावकों का विश्वास जीतने पर जोर

शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा व्यवस्था पर मंथन, अभिभावकों का विश्वास जीतने पर जोर

April 11, 2026 9:32 am
33 वर्षों की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक शिव सिंह सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

33 वर्षों की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक शिव सिंह सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

March 31, 2026 12:51 pm
राघवपुर प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से शिक्षा चौपाल व वार्षिकोत्सव आयोजित

राघवपुर प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से शिक्षा चौपाल व वार्षिकोत्सव आयोजित

March 29, 2026 8:24 pm
रामगंज प्रीमियर लीग : मंगली टाइगर्स बने चैंपियन, नीरज सिंह की विस्फोटक पारी से ऐतिहासिक जीत

रामगंज प्रीमियर लीग : मंगली टाइगर्स बने चैंपियन, नीरज सिंह की विस्फोटक पारी से ऐतिहासिक जीत

March 30, 2026 10:07 am
स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

April 16, 2026 8:13 am
पत्नी हत्याकांड के आरोपी ने जेल में दी जान, टॉयलेट में मिला शव

पत्नी हत्याकांड के आरोपी ने जेल में दी जान, टॉयलेट में मिला शव

April 8, 2026 9:47 am
स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

April 16, 2026 8:13 am
ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन

ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन

April 16, 2026 8:06 am
आज का पंचांग, दिनांक: 16 अप्रैल 2026, गुरुवार

आज का पंचांग, दिनांक: 16 अप्रैल 2026, गुरुवार

April 16, 2026 7:53 am
वाराणसी में बड़ा मेडिकल लापरवाही मामला, गलत सर्जरी के बाद महिला की मौत

वाराणसी में बड़ा मेडिकल लापरवाही मामला, गलत सर्जरी के बाद महिला की मौत

April 15, 2026 8:45 am
वैष्णो देवी में अक्षय कुमार के साथ हुआ चमत्कार, बचपन में मौत के मुंह से लौटे अभिनेता

वैष्णो देवी में अक्षय कुमार के साथ हुआ चमत्कार, बचपन में मौत के मुंह से लौटे अभिनेता

April 15, 2026 8:31 am
भीम जयंती पर शर्बत वितरण का आयोजन, शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भीम जयंती पर शर्बत वितरण का आयोजन, शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

April 15, 2026 8:15 am
आज का पंचांग एवं राशिफल , 15 अप्रैल 2026, बुधवार

आज का पंचांग एवं राशिफल , 15 अप्रैल 2026, बुधवार

April 15, 2026 8:04 am
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान: सरकार पर मजदूर, भ्रष्टाचार और आरक्षण को लेकर तीखा हमला

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान: सरकार पर मजदूर, भ्रष्टाचार और आरक्षण को लेकर तीखा हमला

April 14, 2026 9:13 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

April 16, 2026 8:13 am
ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन

ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन

April 16, 2026 8:06 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In