धमाकेदार प्रदर्शन के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मिला पहला राष्ट्रीय कॉल-अप
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर चयन समिति ने आगामी यूनाइटेड किंगडम (UK) दौरे और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के अलग-अलग स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम जून 2026 के उत्तरार्ध में शुरू होने वाले दौरे में पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगी।
नए टी20 कप्तान
चयनकर्ताओं ने टी20 टीम में बड़ा बदलाव करते हुए सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया है। उनकी जगह स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।
वैभव सूर्यवंशी को पहली बार राष्ट्रीय टीम में मौका
आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में शामिल किया गया है। वैभव ने इस सीजन में 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। उनके चयन को भविष्य की भारतीय टीम के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।
एशियन गेम्स 2026 के लिए बुमराह की वापसी
बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय दल की घोषणा कर दी है। इस टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है। उनकी मौजूदगी से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।






















