• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Tuesday, May 12, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » सीएम योगी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
February 11, 2025 2:05 pm

सीएम ने वीवीआईपी ट्रीटमेंट लेने वालों पर महाकुंभ दुष्प्रचार को लेकर किया हमला

लखनऊ,संवाददाता : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की अंत्योदय की सोच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रही है। उन्होंने गरीबी उन्मूलन के खोखले नारों पर विपक्ष को घेरा साथ ही सीएम योगी ने महाकुम्भ को लेकर दुष्प्रचार करने वालों पर भी करारा प्रहार किया। सीएम योगी ने कहा कि जीवन भर वीवीआईपी ट्रीटमेंट लेने वाले लोग आज महाकुम्भ को लेकर दुष्प्रचार में जुटे हैं। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पंडित उपाध्याय के आदर्शों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का कल्याण व विकास पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी की डबल इंजन सरकार पंडित उपाध्याय के सपनों को पूरा कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का यह मत था कि किसी भी देश की प्रगति का मापदंड ऊंचे पायदान पर खड़े व्यक्ति की समृद्धि से नहीं बल्कि सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर से किया जाना चाहिए। उनकी इसी सोच को केंद्र में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा दिया। मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में गरीबों को सशक्त बनाने का कार्य किया I

सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने गरीबी हटाने के बड़े-बड़े नारे दिए, लेकिन गरीबों की संख्या लगातार बढ़ती रही। वहीं, मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में गरीबों को सशक्त बनाने का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने बताया कि अब तक चार करोड़ गरीबों को मकान मिल चुके हैं, 12 करोड़ शौचालय बने हैं, दस करोड़ लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला है और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। ये सभी योजनाएं अंत्योदय के मंत्र को साकार कर रही हैं।

महाकुम्भ को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार पर सीएम योगी ने विपक्ष पर किया पलटवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष द्वारा महाकुंभ को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में 29 दिन में 45 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है, जो एक ऐतिहासिक घटना है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बाद दुनिया के किसी देश की आबादी 45 करोड़ नहीं है, एक अस्थाई शहर में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आकर डुबकी लगाए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसे वीआईपी स्नान से जोड़कर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सच यह है कि महाकुम्भ समरसता और आस्था का संगम है, जहां जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र के भेदभाव को खत्म करके सभी श्रद्धालु एक साथ जुड़ते हैं। लेकिन ये नकारात्मकता फैलाने वाले कौन लोग हैं, ये वही लोग हैं जिन्होंने जीवन भर सरकार की वीवीआईपी ट्रीटमेंट लिया है और अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए एक रास्ता खोलने का प्रयास किया था। ये वही लोग हैं जो नकारात्मकता पैदा करके भारत और सनातन के विरोध में सदैव खड़े रहते हैं और दुष्प्रचार करने में मशगूल रहते हैं।

विकास कार्यों पर विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को योगी ने दिखाया आईना

सीएम योगी ने विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने वाले लोगों पर भी तंज कसते हुए कहा कि जब भी कोई नई योजना शुरू होती है, तो कुछ लोगों को केवल कमियां निकालने की आदत होती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ‘जब पाइपलाइन बिछाई जाती है, तो सड़कें खुदाई के कारण खराब हो जाती हैं, लेकिन जब वह कार्य पूरा होता है, तो लोगों को सुविधा मिलती है।’ उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हम 4 करोड़ लोगों को आवास देते हैं तो वे कहते हैं कि अभी बहुत लोग बाकी हैं उनको बताना चाहता हूं कि 3 करोड़ आवास और स्वीकृत किए जा चुके हैं। जो लोग पहले केवल वीआईपी सुविधाएं भोगते थे, वही आज आम जनता को मिल रही सुविधाओं पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारें सिर्फ गरीबी हटाने के नारे देती रहीं, लेकिन हकीकत में गरीबों की संख्या लगातार बढ़ती गई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गरीबी उन्मूलन का वास्तविक कार्य किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सामाजिक दर्शन का किया जिक्र

सीएम योगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय की बात करने वाले ज्योतिपुंज थे। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण को राजनीतिक चिंतन का एजेंडा बनाया था। उनके इस चिंतन का आज असर दिखता है। आज एकात्म मानववाद की ताकत दुनिया देख रही है। सीएम योगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने समाज को साथ लेकर चलने का विचार दिया। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति सिर्फ पास-पास होता है लेकिन साथ नहीं होता, तो अकेलापन और डिप्रेशन जन्म लेता है। यही स्थिति समाज के साथ भी होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को अपनाकर इसी सोच को धरातल पर उतारा है। सीएम योगी ने कहा कि उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे और सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, लालजी प्रसाद निर्मल, विधायक अमरेश कुमार, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा समेत कई विधायक व नेतागण मौजूद रहे।

Tags: #VVIP#आध्यात्मिकसमरसता#एकात्ममानववाद#दुष्प्रचार#पंडितदीनदयाल#पुण्यतिथि#महाकुंभ#योगीआदित्यनाथ#राजनीतिकविचार#सीएमयोगी
Previous Post

दिल्ली में चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग का भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार

Next Post

आयुष्मान खुराना ने सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर बच्चों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

यूपी में बदलेगा मौसम: कई जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट
लखनऊ

यूपी में बदलेगा मौसम: कई जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

May 11, 2026 5:49 pm
बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: भारत-बांग्लादेश सीमा पर होगी फेंसिंग
देश

बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: भारत-बांग्लादेश सीमा पर होगी फेंसिंग

May 11, 2026 5:44 pm
मेरी मां ने शेर पैदा किया है गीदड़ नहीं, घूस की पोल खोलने वाले सिपाही सुनील ने अधिकारियों को ललकारा
प्रदेश

मेरी मां ने शेर पैदा किया है गीदड़ नहीं, घूस की पोल खोलने वाले सिपाही सुनील ने अधिकारियों को ललकारा

May 11, 2026 10:49 am
आईजीआरएस रैंकिंग में रामपुर लगातार चौथी बार अव्वल
प्रदेश

आईजीआरएस रैंकिंग में रामपुर लगातार चौथी बार अव्वल

May 11, 2026 9:53 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमनाथ अमृत महोत्सव में होंगे शामिल
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमनाथ अमृत महोत्सव में होंगे शामिल

May 11, 2026 9:48 am
जल जीवन मिशन को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र और प्रदेश सरकार ने दिए 28 हजार करोड़ रुपये
प्रदेश

जल जीवन मिशन को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र और प्रदेश सरकार ने दिए 28 हजार करोड़ रुपये

May 11, 2026 9:42 am
Next Post
आयुष्मान खुराना ने सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर बच्चों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

आयुष्मान खुराना ने सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर बच्चों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

बस पलटने से डेढ़ दर्जन यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

बस पलटने से डेढ़ दर्जन यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
भीषण गर्मी में सेवा का संगम: बड़े मंगल पर भंडारे में पूड़ी-सब्जी व शरबत वितरण

भीषण गर्मी में सेवा का संगम: बड़े मंगल पर भंडारे में पूड़ी-सब्जी व शरबत वितरण

May 5, 2026 10:46 pm
देश सेवा का संकल्प: अमेठी के त्रिसुंडी आरटीसी में 598 जवानों की भव्य पासिंग आउट परेड

देश सेवा का संकल्प: अमेठी के त्रिसुंडी आरटीसी में 598 जवानों की भव्य पासिंग आउट परेड

April 29, 2026 9:24 am
स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

April 16, 2026 8:13 am
पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में सनी पांडे घायल, पैर में लगी गोली

पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में सनी पांडे घायल, पैर में लगी गोली

April 20, 2026 3:55 pm
चार बच्चों की हत्या कर मां फरार, मोबाइल से मिले अहम सुराग

चार बच्चों की हत्या कर मां फरार, मोबाइल से मिले अहम सुराग

May 2, 2026 11:55 pm
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

May 5, 2026 10:56 pm
भीम जयंती पर शर्बत वितरण का आयोजन, शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भीम जयंती पर शर्बत वितरण का आयोजन, शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

April 15, 2026 8:15 am
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान: सरकार पर मजदूर, भ्रष्टाचार और आरक्षण को लेकर तीखा हमला

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान: सरकार पर मजदूर, भ्रष्टाचार और आरक्षण को लेकर तीखा हमला

April 14, 2026 9:13 am
यूपी में बदलेगा मौसम: कई जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

यूपी में बदलेगा मौसम: कई जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

May 11, 2026 5:49 pm
बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: भारत-बांग्लादेश सीमा पर होगी फेंसिंग

बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: भारत-बांग्लादेश सीमा पर होगी फेंसिंग

May 11, 2026 5:44 pm
मेरी मां ने शेर पैदा किया है गीदड़ नहीं, घूस की पोल खोलने वाले सिपाही सुनील ने अधिकारियों को ललकारा

मेरी मां ने शेर पैदा किया है गीदड़ नहीं, घूस की पोल खोलने वाले सिपाही सुनील ने अधिकारियों को ललकारा

May 11, 2026 10:49 am
आईजीआरएस रैंकिंग में रामपुर लगातार चौथी बार अव्वल

आईजीआरएस रैंकिंग में रामपुर लगातार चौथी बार अव्वल

May 11, 2026 9:53 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमनाथ अमृत महोत्सव में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमनाथ अमृत महोत्सव में होंगे शामिल

May 11, 2026 9:48 am
जल जीवन मिशन को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र और प्रदेश सरकार ने दिए 28 हजार करोड़ रुपये

जल जीवन मिशन को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र और प्रदेश सरकार ने दिए 28 हजार करोड़ रुपये

May 11, 2026 9:42 am
वर्ष 2026 में 17 मई से प्रारंभ होगा पुरुषोत्तम मास, जानिए इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

वर्ष 2026 में 17 मई से प्रारंभ होगा पुरुषोत्तम मास, जानिए इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

May 11, 2026 9:38 am
घोरहा गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, भक्ति प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रोता

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के प्रसंग सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

May 11, 2026 9:34 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

यूपी में बदलेगा मौसम: कई जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

यूपी में बदलेगा मौसम: कई जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

May 11, 2026 5:49 pm
बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: भारत-बांग्लादेश सीमा पर होगी फेंसिंग

बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: भारत-बांग्लादेश सीमा पर होगी फेंसिंग

May 11, 2026 5:44 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In