12 पर्यटन परियोजनाओं पर खर्च होगी राशि, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
बरेली : पर्यटन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत राज्य योजना में बरेली के विभिन्न आस्था स्थलों के विकास के लिए 791 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह राशि 12 प्रमुख पर्यटन परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी Uttar Pradesh State Tourism Development Corporation को सौंपी गई है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री Jaiveer Singh ने बताया कि बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में फसाड लाइटिंग के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा प्राचीन बड़ा बाग हनुमान मंदिर और श्री सीताराम मंदिर के विकास के लिए 70-70 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है।
आनंद आश्रम मंदिर के लिए 53 लाख रुपये, मीरगंज स्थित ठाकुर जी मंदिर के लिए 67 लाख रुपये तथा फरीदपुर के शिव मंदिर पहलऊनाथ के लिए 65 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, मगनपुर के प्राचीन शिव मंदिर के लिए 67 लाख रुपये दिए जाएंगे। आंवला में महाभारत कालीन द्रौपदी स्वयंवर थीम पार्क के विकास के लिए 64 लाख रुपये तथा गुलड़िया गौरीशंकर मंदिर में यात्री हाल सुदृढ़ीकरण के लिए 45 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही बिथरी चैनपुर के शिरोही मंदिर के लिए 69 लाख रुपये, Ahichchhatra के समेकित विकास के लिए 50 लाख रुपये और भोजीपुरा के पूर्णगिरी शिव मंदिर के लिए 71 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
























