मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके को मिले अतिरिक्त रनों का फायदा
नई दिल्ली ,संवाददाता : क्रिकेट के खेल में रन सिर्फ बल्लेबाज के बल्ले से ही नहीं बनते, बल्कि गेंदबाज की गलतियों से भी बनते हैं। आइए ऐसे 5 आईपीएल मुकाबलों पर नजर डालते हैं, जहां टीमों ने सबसे ज्यादा अतिरिक्त रन लुटाए।
डेक्कन चार्जर्स ने लुटाए 28 अतिरिक्त रन
20 अप्रैल 2008 को खेले गए मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 28 अतिरिक्त रन दिए। इस पारी में 15 वाइड, 8 लेग बाई, 4 बाई और 1 नो-बॉल शामिल रही। केकेआर ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिए 27 एक्स्ट्रा रन
17 मई 2011 को धर्मशाला में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आरसीबी ने 27 अतिरिक्त रन लुटाए। इसमें 14 लेग बाई, 7 बाई, 4 वाइड और 2 नो-बॉल शामिल थे। पंजाब ने यह मुकाबला 111 रन से जीत लिया।
मुंबई इंडियंस ने लुटाए 26 अतिरिक्त रन
16 मई 2009 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने 26 अतिरिक्त रन दिए, जिसमें 16 लेग बाई और 10 वाइड शामिल थे। सीएसके ने यह मैच 7 विकेट से अपने नाम किया।
एक और मुकाबले में आरसीबी ने दिए 26 अतिरिक्त रन
17 मई 2008 को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आरसीबी ने 26 अतिरिक्त रन दिए। इसमें 18 वाइड, 6 लेग बाई, 1 बाई और 1 नो-बॉल शामिल रहे। राजस्थान रॉयल्स ने यह मैच 65 रन से जीता।
2015 में भी आरसीबी ने लुटाए 26 अतिरिक्त रन
16 मई 2015 को मुंबई में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आरसीबी ने 26 अतिरिक्त रन दिए। इस पारी में 18 वाइड, 5 नो-बॉल और 3 लेग बाई शामिल थे। हालांकि इस बार आरसीबी ने 9 रन से मुकाबला जीत लिया।






















