14,925 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में बनाई जगह, अमेठी की एकता यादव ने जिले में किया टॉप
अमेठी,संवाददाता : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। इस वर्ष कुल 1,57,721 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,24,089 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। मेरिट के आधार पर 14,925 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
अमेठी में एकता यादव ने किया टॉप
उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर की छात्रा ने हासिल किया प्रथम स्थान, अमेठी जिले में उच्च प्राथमिक विद्यालय, नारायणपुर की छात्रा एकता यादव ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एकता की इस उपलब्धि पर उनकी प्रधानाध्यापिका ममता सिंह की खुशी देखने लायक रही। परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और समाज में उत्साह का माहौल है तथा लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।

अमेठी जिले के 119 विद्यार्थियों का चयन
भादर विकास खंड के 33 छात्रों ने दिखाई उत्कृष्ट प्रतिभा, जिले से कुल 119 छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान बनाया है। विकास खंड भादर के विद्यार्थियों ने अन्य विकास खंडों की तुलना में सर्वाधिक सफलता अर्जित की है। यहां के 9 विद्यालयों के 33 छात्र-छात्राएं मेरिट सूची में शामिल हुए हैं।
इन विद्यालयों का रहा शानदार प्रदर्शन
भादर विकास खंड के जिन विद्यालयों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की, उनमें शामिल हैं—
- उच्च प्राथमिक विद्यालय, नारायणपुर
- कम्पोजिट विद्यालय, भादर प्रथम
- पीएम श्री विद्यालय, सवनगी
- उच्च प्राथमिक विद्यालय, वासुदेवपुर
- कम्पोजिट विद्यालय, नेवढ़िया
- उच्च प्राथमिक विद्यालय, इस्माइलपुर
- उच्च प्राथमिक विद्यालय, भादर द्वितीय
- उच्च प्राथमिक विद्यालय, नगर डीह
- उच्च प्राथमिक विद्यालय, दहियांवा
कम्पोजिट विद्यालय, भादर प्रथम से अंशिका यादव, ऋषभ पाल और विशाल का चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में विद्यालय के शिक्षकों एवं नोडल संकुल शिक्षक देवांशु सिंह का विशेष योगदान रहा। अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से बच्चों को प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया गया।

शिक्षा विभाग और शिक्षक संगठनों ने दी बधाई
खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार यादव ने बधाई संदेश जारी करते हुए कहा कि इस बार परीक्षा को लेकर शुरू से ही उत्साह का माहौल था। शिक्षकों ने खेल की भावना के साथ छात्रवृत्ति परीक्षा में भी बच्चों को आगे लाने के लिए सराहनीय प्रयास किए। विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इनमें प्रमुख रूप से— संजीव भारती, कपिलेश यादव, चंद्र हास सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, सुभाष सिंह, चिंतामणि उपाध्याय, राजेन्द्र कुमार, सीबी तिवारी, मंजीत यादव, रोहित प्रताप सिंह, बच्चा राम वर्मा, कुसुम मिश्र, शिव सिंह, ललित नारायण त्रिपाठी, रीता यादव, इन्द्र पाल गौतम, जितेन्द्र मिश्र, संतोष कुमार शुक्ल, ज्ञान चंद पांडेय, अवनीश वर्मा, राजेश कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
























