कन्नौज मेडिकल कॉलेज में पदों व इलाज व्यवस्था पर दिया जवाब
लखनऊ, संवाददाता : विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा सदस्य आशुतोष सिन्हा के सवाल पर तीखी प्रतिक्रिया दी। सपा सरकार के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने उसके कामकाज को “कुकर्म” बताया और गाय-पड़वा की एक देशी कहानी सुनाकर तंज कसा।
प्रश्नकाल के दौरान कन्नौज मेडिकल कॉलेज में हृदय एवं कैंसर अस्पताल में पदों और उपलब्ध इलाज की व्यवस्था को लेकर उठे सवाल का जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि “सिर्फ बिल्डिंग बनाने से अस्पताल नहीं चलता।” उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने मेट्रो और अस्पतालों की इमारतें तो बनवाईं, लेकिन डॉक्टरों की व्यवस्था नहीं की। उनका उद्देश्य अस्पताल चलाना नहीं, बल्कि ठेकेदारी और लूट का खेल खेलना था।
हालांकि, उसंवाददाता : न्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज में स्वीकृत और तैनात शिक्षकों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सहायक शिक्षकों की संख्या पर्याप्त है और चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद वे पदोन्नति पाकर असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर बनेंगे, जिससे शिक्षकों की कमी स्वतः दूर हो जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि कैंसर और हृदय रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए कन्नौज मेडिकल कॉलेज सहित आसपास के अस्पतालों को ‘हब एंड स्पोक मॉडल’ के तहत कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, हैलेट से संबद्ध किया जाएगा। इससे क्षेत्रीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी।























