कंपनियों के एचआर द्वारा लिया गया साक्षात्कार

अमेठी, संवाददाता : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गौरीगंज, अमेठी में मंगलवार को रोजगार/अप्रेन्टिस मेला आयोजित किया गया। यह मेला दिनांक 03 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ, जिसमें कुल 57 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

संस्थान के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इस अवसर पर मारुति सुजुकी कंपनी के एचआर श्री प्रदीप कुमार तथा पृथ्वी प्रताप बिल्डीकॉन कंपनी के एचआर श्री प्रताप कुमार ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया।
साक्षात्कार के उपरांत मारुति सुजुकी कंपनी में 22 एवं पृथ्वी प्रताप बिल्डीकॉन कंपनी में 05 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस प्रकार कुल 27 अभ्यर्थियों को रोजगार/अप्रेन्टिसशिप का अवसर प्राप्त हुआ। मेले के दौरान नोडल प्रधानाचार्य विवेक कुमार, सहायक रोजगार/अप्रेन्टिसशिप प्रभारी भारत भूषण मिश्रा, दिवाकर मिश्र सहित संस्थान के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






















