महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर, नौ महिलाओं को मिला टिकट
पटना,संवाददाता : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रमुख घटक दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने गुरुवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 44 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जदयू ने अब तक अपने कोटे की सभी 101 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जदयू के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दूसरी सूची में 9 महिला उम्मीदवारों को भी जगह दी गई है, जो पार्टी की महिला सशक्तिकरण नीति को दर्शाता है।
महिला उम्मीदवारों को दी गई अहम जिम्मेदारी
दूसरी सूची में जिन महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, उनके नाम और क्षेत्र इस प्रकार हैं: श्रीमती शालिनी मिश्रा (केसरिया), श्रीमती श्वेता गुप्ता (शिवहर), श्रीमती मीना कामत (बाबूबरही), श्रीमती शीला मंडल (फुलपरास), सोनम रानी सरदार (त्रिवेणीगंज – सुरक्षित), श्रीमती शगुफ्ता अजीम (अररिया), श्रीमती लेसी सिंह (धमदाहा), मनोरमा देवी (बेलागंज), विभा देवी (नवादा)
सूची में अन्य प्रमुख नाम
दूसरी सूची में कई अन्य नए और पुराने चेहरों को टिकट दिया गया है, जिनमें प्रमुख नाम शामिल हैं: धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह (वाल्मीकीनगर), समृद्ध वर्मा (सिकटा), विशाल शाह (नरकटिया), पंकज मिश्रा (रून्नीसैदपुर), सुधांशु शेखर (हरलाखी), रामविलास कामत (पिपरा), अचमित ऋषिदेव (रानीगंज – सुरक्षित), मंजर आलम (जोकीहाट), सफा जफर (अमौर), दुलालचंद्र गोस्वामी (कदवा), शंभू सुमन (मनिहारी – सुरक्षित), विजय सिंह निषाद (बरारी) जयंत रज (अमरपुर), मनीष कुमार (धौरैया – सुरक्षित), महाबली सिंह (काराकाट), चेतन आनंद (नवीनगर), प्रमोद कुमार सिंह (रफीगंज), दामोदर रावत (झाझा), सुमित कुमार सिंह (चकाई) सूची में कुल 44 नाम शामिल
सीट बंटवारे का फ़ॉर्मूला
राजग में 12 अक्टूबर को हुई बैठक के बाद सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हुआ था:
- भाजपा – 101 सीटें
- जदयू – 101 सीटें
- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – 29 सीटें
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) – 6 सीटें
- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) – 6 सीटें
इस तरह जदयू ने अपने हिस्से की सभी 101 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं।