• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » सुशासन की नींव मजबूत करेगी त्वरित न्याय व्यवस्था : सीएम योगी

सुशासन की नींव मजबूत करेगी त्वरित न्याय व्यवस्था : सीएम योगी

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
August 23, 2025 3:42 pm

न्यायपालिका के सुदृढ़ीकरण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता

लखनऊ, संवाददाता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेहतर शासन व्यवस्था का सपना तभी साकार होगा, जब राज्य में न्यायिक प्रणाली सरल, समयबद्ध और आमजन के लिए सुलभ बने। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उत्तर प्रदेश में मजबूत न्यायिक व्यवस्था की स्थापना बेहद आवश्यक है। सीएम योगी शनिवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ के 42वें अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने संघ के लिए 50 करोड़ रुपये का विशेष कोष देने की घोषणा करते हुए न्यायपालिका को “सुशासन का रक्षक” बताया।

न्यायिक अधिकारियों का महाकुंभ

मुख्यमंत्री ने इस अधिवेशन को न्यायिक अधिकारियों का महाकुंभ बताते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल एकता और सहयोग का प्रतीक है, बल्कि पेशेवर दक्षता और नई कार्य पद्धतियों को अपनाने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने संविधान के मूल मंत्र न्याय, स्वतंत्रता और बंधुता का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रयागराज का महाकुंभ आध्यात्मिक व सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, उसी तरह यह अधिवेशन न्यायिक व्यवस्था को नई दिशा देने का मंच है।

देश का सबसे बड़ा हाईकोर्ट उत्तर प्रदेश का गौरव

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज स्थित इलाहाबाद उच्च न्यायालय और उसकी लखनऊ पीठ प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ ने अपने शताब्दी से अधिक के इतिहास में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और आज भी यह संस्था एकजुटता और व्यावसायिक दक्षता का उदाहरण है।

मुकदमों के निस्तारण में तेजी

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2024 में राज्य की जिला और ट्रायल अदालतों ने 72 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण किया, जो बड़ी उपलब्धि है। हालांकि अब भी लगभग 1.15 करोड़ मामले लंबित हैं। उन्होंने कहा कि गति जितनी तेज होगी, लोगों का विश्वास उतना ही मजबूत होगा और सरकार हर स्तर पर सहयोग के लिए तत्पर है।

नए आपराधिक कानूनों से और मजबूत होगी न्यायपालिका

सीएम योगी ने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के लागू होने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि न्यायिक अधिकारियों ने इन्हें तत्परता से लागू कर यह साबित किया कि ये कानून दंडात्मक ढांचे से आगे बढ़कर न्याय सुनिश्चित करने वाले हैं।

न्यायिक ढांचे को सशक्त करने की पहल

सीएम योगी ने बताया कि उच्च न्यायालय और जनपद न्यायालयों की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। प्रयागराज और लखनऊ में न्यायमूर्तियों एवं कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर, हेरिटेज भवन का रखरखाव, वाणिज्यिक खंड का निर्माण और 10 जनपदों में इंटीग्रेटेड कोर्ट परिसर की स्थापना जैसी परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

महिलाओं-बच्चों के मामलों पर सख्ती

महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों के मामलों में विशेष फास्ट ट्रैक और पॉक्सो कोर्ट स्थापित किए गए हैं। अब तक 381 विशेष न्यायालय कार्यरत हैं। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से न्यायालयों के लिए भवन, कोर्ट रूम और आवास निर्माण पर भी लगातार धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।

डिजिटल तकनीक से न्याय प्रक्रिया में तेजी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ई-कोर्ट, ई-पुलिसिंग, ई-प्रिजन, ई-प्रॉसीक्यूशन और ई-फोरेंसिक के एकीकरण पर काम कर रही है। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा आधारित विश्लेषण से लंबित मामलों को कम करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

न्यायिक अधिकारियों के लिए कल्याणकारी कदम

सीएम योगी ने न्यायिक अधिकारियों के कल्याण के लिए राष्ट्रीय न्यायिक वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का उल्लेख किया। इसके अलावा न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में नया हॉस्टल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम जैसी सुविधाओं को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 110 ग्राम न्यायालय सक्रिय किए जा चुके हैं। साथ ही सभी जिला जजों के चैंबर को एसी युक्त करने और न्यायालयों में आधुनिक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

Previous Post

90 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘कृष्णा’ और उसका चार्टबस्टर गाना ‘झांझरिया’ आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा

Next Post

‘रागिनी एमएमएस 3’ में हुई तमन्ना भाटिया की एंट्री, अब लगेगा डर और हंसी का जबरदस्त तड़का!

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

हिसाब मांगने पर बेरहमी से पिटाई, आईसीयू में तीन दिन बाद साले की मौत
प्रदेश

हिसाब मांगने पर बेरहमी से पिटाई, आईसीयू में तीन दिन बाद साले की मौत

February 12, 2026 8:54 pm
कोसी बैराज के जीर्णोद्धार में तेजी, बरसात से पहले मरम्मत पूरी करने का लक्ष्य
प्रदेश

कोसी बैराज के जीर्णोद्धार में तेजी, बरसात से पहले मरम्मत पूरी करने का लक्ष्य

February 12, 2026 8:48 pm
बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत
प्रदेश

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत

February 12, 2026 8:36 pm
विधान परिषद में गरजे ब्रजेश पाठक, सपा सरकार के कामकाज पर साधा निशाना
प्रदेश

विधान परिषद में गरजे ब्रजेश पाठक, सपा सरकार के कामकाज पर साधा निशाना

February 12, 2026 8:20 pm
सड़कों पर चढ़ा वीआईपी मूवमेंट का रंग, आम नागरिक बेहाल
प्रदेश

सड़कों पर चढ़ा वीआईपी मूवमेंट का रंग, आम नागरिक बेहाल

February 12, 2026 8:05 pm
ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
क्राइम

ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

February 11, 2026 7:42 pm
Next Post
‘रागिनी एमएमएस 3’ में हुई तमन्ना भाटिया की एंट्री, अब लगेगा डर और हंसी का जबरदस्त तड़का!

'रागिनी एमएमएस 3' में हुई तमन्ना भाटिया की एंट्री, अब लगेगा डर और हंसी का जबरदस्त तड़का!

गोविंदा संग तलाक की खबरों के बीच सुनीता ने कर्मा पर की बात, बोलीं- किसी का घर बर्बाद….

गोविंदा संग तलाक की खबरों के बीच सुनीता ने कर्मा पर की बात, बोलीं- किसी का घर बर्बाद….

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

February 5, 2026 9:21 am
पीएम श्री विद्यालय टीकरमाफी में कैरियर गाइडेंस व वार्षिकोत्सव का संयुक्त आयोजन

पीएम श्री विद्यालय टीकरमाफी में कैरियर गाइडेंस व वार्षिकोत्सव का संयुक्त आयोजन

January 23, 2026 8:30 am
वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

February 2, 2026 3:53 pm
ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

February 11, 2026 7:42 pm
जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

February 9, 2026 8:45 pm
फोरलेन हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक के सीने के आर-पार हुआ सरिया

फोरलेन हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक के सीने के आर-पार हुआ सरिया

January 15, 2026 9:41 am
आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

January 30, 2026 9:14 am
जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

February 1, 2026 9:59 am
हिसाब मांगने पर बेरहमी से पिटाई, आईसीयू में तीन दिन बाद साले की मौत

हिसाब मांगने पर बेरहमी से पिटाई, आईसीयू में तीन दिन बाद साले की मौत

February 12, 2026 8:54 pm
कोसी बैराज के जीर्णोद्धार में तेजी, बरसात से पहले मरम्मत पूरी करने का लक्ष्य

कोसी बैराज के जीर्णोद्धार में तेजी, बरसात से पहले मरम्मत पूरी करने का लक्ष्य

February 12, 2026 8:48 pm
बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत

February 12, 2026 8:36 pm
विधान परिषद में गरजे ब्रजेश पाठक, सपा सरकार के कामकाज पर साधा निशाना

विधान परिषद में गरजे ब्रजेश पाठक, सपा सरकार के कामकाज पर साधा निशाना

February 12, 2026 8:20 pm
सड़कों पर चढ़ा वीआईपी मूवमेंट का रंग, आम नागरिक बेहाल

सड़कों पर चढ़ा वीआईपी मूवमेंट का रंग, आम नागरिक बेहाल

February 12, 2026 8:05 pm
ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

February 11, 2026 7:42 pm
टी20 विश्व कप 2026: नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, सुपर लीग में मजबूत शुरुआत का लक्ष्य

टी20 विश्व कप 2026: नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, सुपर लीग में मजबूत शुरुआत का लक्ष्य

February 11, 2026 6:23 pm
विदाई बजट है योगी सरकार का 10वां बजट: अखिलेश यादव का हमला

विदाई बजट है योगी सरकार का 10वां बजट: अखिलेश यादव का हमला

February 11, 2026 6:15 pm
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

हिसाब मांगने पर बेरहमी से पिटाई, आईसीयू में तीन दिन बाद साले की मौत

हिसाब मांगने पर बेरहमी से पिटाई, आईसीयू में तीन दिन बाद साले की मौत

February 12, 2026 8:54 pm
कोसी बैराज के जीर्णोद्धार में तेजी, बरसात से पहले मरम्मत पूरी करने का लक्ष्य

कोसी बैराज के जीर्णोद्धार में तेजी, बरसात से पहले मरम्मत पूरी करने का लक्ष्य

February 12, 2026 8:48 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In