अक्षय तृतीया पर शोभायात्रा और धार्मिक अनुष्ठान होंगे आयोजित, समाज की एकजुटता पर जोर
प्रतापगढ़ (कोहंडौर) : नगर पंचायत कोहड़ौर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार शाम ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 19 अप्रैल (रविवार) को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जयंती को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने की रूपरेखा तैयार करना रहा।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकालने तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। ब्राह्मण महासभा प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र बिहारी पांडेय ने समाज की एकता और संगठन की आवश्यकता पर बल देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से भगवान परशुराम जयंती को भव्य उत्सव के रूप में मनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विनयानंद जी महाराज, इन्द्रदेव तिवारी, धवल द्विवेदी, कपिल पांडेय, धांजू पांडेय, युवा नेता सत्य प्रकाश पाठक, विद्या सागर शुक्ल, राम कृष्ण तिवारी, गुड्डू दूबे, बब्लू मिश्र, राजेंद्र पाठक, श्यामशंकर पांडेय, लवलेन्द्र मिश्र, रामविशाल पाठक, राजेंद्र कुमार शुक्ल, नन्हे पाठक, दयाशंकर तिवारी, अनिल तिवारी, अतुल पाठक, अखिलेश शुक्ल, चिन्तामणि तिवारी, रामनरेश तिवारी, माधव पाठक, राजू तिवारी, सुरेश पांडेय, प्रदीप मिश्र, ओमप्रकाश पांडेय और भोला शुक्ला सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
























