मोनालिसा का यह बयान प्रेम, इंसानियत और धार्मिक संदर्भ को लेकर बहस का केंद्र बना
लखनऊ संवाददाता : महाकुंभ से अचानक सुर्खियों में आईं सोशल मीडिया सेंसेशन मोनालिसा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। वायरल वीडियो में उन्होंने प्रेम और धर्म को लेकर टिप्पणी की, जिसमें राधा-कृष्ण का उदाहरण दिया गया।
वीडियो में मोनालिसा कहती हैं कि भारत में प्रेम कोई नई चीज़ नहीं है। उन्होंने बताया कि जब राधा और कृष्ण के बीच प्रेम हुआ, तब राधा ने कभी नहीं पूछा कि कृष्णा किस धर्म से हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने अपने पति फरमान के साथ अपने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने दिल से प्रेम किया। मोनालिसा ने यह भी कहा कि उनके जीवन में कठिन दौर के समय उनके पति फरमान उनके साथ खड़े रहे, जिससे उन्होंने जीवन साथी चुनने का निर्णय लिया।
उनके इस बयान पर यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ ने इसे प्रेम के समर्थन में बताया, जबकि कई ने इसे धार्मिक भावनाओं के खिलाफ माना। एक यूजर ने लिखा, “वो भगवान हैं, उनसे बराबरी मत करो।” मोनालिसा की लोकप्रियता की शुरुआत महाकुंभ के दौरान वायरल हुए वीडियो से हुई थी, जिसने उन्हें रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बना दिया। इसके बाद उन्हें फिल्मों के प्रस्ताव भी मिले। लोकप्रियता के साथ-साथ विवाद भी उनके साथ जुड़े रहे। उनकी शादी और फिल्म निर्देशक पर आरोपों को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर बहस होती रही। मोनालिसा के बयान को लेकर इंटरनेट पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं हैं। कुछ लोग इसे प्रेम और इंसानियत के नजरिए से देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे धार्मिक भावनाओं के खिलाफ मान रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मोनालिसा फिर से चर्चा के केंद्र में हैं। फिलहाल उन्होंने इस पूरे मामले पर कोई अतिरिक्त स्पष्टीकरण नहीं दिया है, लेकिन बहस अभी भी जारी है। मोनालिसा का राधा-कृष्ण वाला बयान एक बार फिर उन्हें विवादों में ला दिया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल रहा है और प्रतिक्रियाओं की बहस अभी खत्म नहीं हुई है।























