सुंदर नक्काशी और स्वच्छता का अध्ययन करेंगे विद्यार्थी

अमेठी, संवाददाता : विकास खंड भादर के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय सवनगी के छात्र-छात्राएं सोमवार को शैक्षिक भ्रमण पर मनगढ़ धाम के लिए रवाना हुए। प्रधानाध्यापक अलख कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस एक्सपोज़र विजिट के लिए दो बसों को खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने सुबह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं मनगढ़ धाम की सुंदर नक्काशी, स्वच्छता व्यवस्था, पेंटिंग, विज्ञान एवं तकनीकी से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करेंगे। पर्यटक स्थल का अवलोकन कर वे बाल वैज्ञानिक के रूप में विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करेंगे और शाम तक वापस लौटेंगे। इस शैक्षिक भ्रमण में शिक्षक ललित नारायण त्रिपाठी, सुधा, मीना, भाग्यवती, विभा पांडेय, प्रीतम गुप्ता, शिवा, काजल सहित जूनियर स्तर के 35 छात्र-छात्राएं एवं अन्य शिक्षकगण शामिल रहे।

























