• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Tuesday, May 12, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » लाखों शिवभक्तों ने लोधेश्वर में किया जलाभिषेक, सेवा और सुरक्षा चाकचौबंद

लाखों शिवभक्तों ने लोधेश्वर में किया जलाभिषेक, सेवा और सुरक्षा चाकचौबंद

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
July 14, 2025 3:55 pm

बरसात और उमस भी नहीं रोक सकी श्रद्धा का सैलाब

रामनगर बाराबंकी, संवाददाता : सावन मास के प्रथम सोमवार को देवाधिदेव महादेव के पावन धाम लोधेश्वर महादेवा में आस्था ने एक बार फिर अपना विराट रूप दिखाया। श्रद्धा की ऐसी बेमिसाल तस्वीरें सामने आईं, जहां कांवड़ियों और शिवभक्तों का जनसैलाब शिव दरबार में जल अर्पित करने को आतुर नजर आया।

रविवार देर शाम से ही श्रद्धालु मंदिर की ओर बढ़ने लगे और पूरी रात “हर हर बम बम” के उद्घोष से वातावरण शिवमय हो गया।रविवार रात से ही महिला, पुरुष और बच्चों की लंबी कतारें शिवधाम की ओर बढ़ने लगीं। श्रद्धालु अपने सिर पर जल से भरे लोटे, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प लेकर बाबा लोधेश्वर के कपाट खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

अर्धरात्रि के पश्चात जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, श्रद्धालुओं की आंखों में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा।शिवभक्तों ने क्रमबद्ध ढंग से गर्भगृह में प्रवेश कर जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की। बाबा से मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हुए पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। मेले में लगी ज्यादातर दुकानों पर चहल कदमी देखी गई। यहां लोगों ने अपनी मनचाही वस्तुओ की जमकर खरीदारी की।

संगठित सेवा: समाजसेवियों ने लगाए भंडारे

लोधेश्वर धाम में पहले सोमवार के अवसर पर समाजसेवियों और श्रद्धालुओं ने सेवा ही धर्म है की भावना के साथ विशाल भंडारों का आयोजन किया। रामनगर-महादेवा मार्ग पर केसरीपुर में जिला कन्नौज के गंगूपुर से आए भक्तों – नन्हे कटिहार, गुड्डू, बबलू, अमित, विवेक, अशोक तिवारी व टिल्लू – ने मिलकर श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी, बूंदी और बिस्कुट का प्रसाद वितरित किया। वहीं, कुशवाहा परिवार की ओर से भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें संजय, सविता, ओंकार कुशवाहा और राजरानी समेत कई लोगों ने सेवा की। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों को आशीर्वाद दिया।

डॉग स्क्वॉड और सीसीटीवी व एनसीसी छात्रों की अहम भूमिका

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। जगह-जगह बैरीकेडिंग के साथ-साथ डॉग स्क्वायड की टीम सक्रिय रूप से तैनात रही, जबकि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरे परिसर को सघन सुरक्षा घेरे में रखा गया। इसके अतिरिक्त एक सराहनीय पहल के तहत एनसीसी छात्रों को भी सुरक्षा की दृष्टिकोण से लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी और अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मेडिकल कैंप और खोया-पाया केंद्र ने बढ़ाया श्रद्धालुओं का विश्वास

श्रावण के पहले सोमवार को उमड़ी विशाल भीड़ को देखते हुए प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह मेडिकल कैंप स्थापित किए, जहाँ थकान, चक्कर, घबराहट जैसी सामान्य समस्याओं के लिए तुरंत प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रही।साथ ही, अपनों से बिछुड़े श्रद्धालुओं की सहायता हेतु खोया-पाया केंद्र भी सक्रिय रहा, जहां सैकड़ों लोगों की गुमशुदा वस्तुएं और परिजन मिलाए गए। यह सेवा व्यवस्था पूरे मेले की एक मानवीय और अनुकरणीय मिसाल बनकर सामने आई।श्रद्धालुजन इस व्यवस्थाओं से अभिभूत दिखे और प्रशासनिक सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए बोले – बाबा की कृपा और सेवा भाव दोनों ही लोधेश्वर में एक साथ मिलते हैं।

प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क

श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडे, महादेवा चौकी प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी अपनी टीम के साथ तैनात रहे। वहीं उपजिलाधिकारी विवेक शील यादव, तहसीलदार विपुल कुमार सिंह और नायब तहसीलदार विजय कुमार तिवारी पूरे मेले की व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए थे।

Tags: #FaithAndDevotion#KanwarYatra#LodheshwarMahadev#SawanSomvar2025#ShivaTemple#ShivBhakti#SpiritualVibes#कांवड़यात्रा#जलाभिषेक#बाराबंकी#महाशिवरात्रि#लोधेश्वरमहादेवा#शिवभक्त#श्रद्धा_और_भक्ति#सावनसोमवार#हरहरबमबमlucknow newsup governmentउपजिलाधिकारी विवेक शील यादवएसडीएम विवेक शील यादवकोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेतहसीलदार विपुल कुमार सिंहनायब तहसीलदार विजय कुमार तिवारीपुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंतमहादेवा चौकी प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी
Previous Post

जलनिकासी, राहत और बचाव में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : योगी

Next Post

निःशुल्क चाइल्ड फ्रेंडली स्कूल में 160 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

बाराबंकी में बवाल: होली खेलने को लेकर मारपीट, 11 लोग घायल
बाराबंकी

बाराबंकी में बवाल: होली खेलने को लेकर मारपीट, 11 लोग घायल

March 5, 2026 12:17 pm
खौलते पानी में झुलसी सात वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत
प्रदेश

खौलते पानी में झुलसी सात वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत

March 1, 2026 9:27 am
शादी के सात फेरे पूरे होने के बाद खुला दूल्हे का राज, बिना दुल्हन के लौटी बारात
प्रदेश

शादी के सात फेरे पूरे होने के बाद खुला दूल्हे का राज, बिना दुल्हन के लौटी बारात

February 17, 2026 10:51 am
बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत
प्रदेश

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत

February 12, 2026 8:36 pm
बाराबंकी के अवसानेश्वर मंदिर में चोरी, चोर ने शिवलिंग पर पैर रखकर उखाड़ी चांदी
क्राइम

बाराबंकी के अवसानेश्वर मंदिर में चोरी, चोर ने शिवलिंग पर पैर रखकर उखाड़ी चांदी

February 5, 2026 2:19 pm
पौराणिक अवसनेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, 25 लाख के आभूषण और नगदी ले उड़े चोर
प्रदेश

पौराणिक अवसनेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, 25 लाख के आभूषण और नगदी ले उड़े चोर

February 4, 2026 1:15 pm
Next Post
निःशुल्क चाइल्ड फ्रेंडली स्कूल में 160 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

निःशुल्क चाइल्ड फ्रेंडली स्कूल में 160 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

विश्व कौशल दिवस पर होगा भव्य आयोजन, युवाओं को मिलेगा मंच, मार्गदर्शन और सम्मान

विश्व कौशल दिवस पर होगा भव्य आयोजन, युवाओं को मिलेगा मंच, मार्गदर्शन और सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
भीषण गर्मी में सेवा का संगम: बड़े मंगल पर भंडारे में पूड़ी-सब्जी व शरबत वितरण

भीषण गर्मी में सेवा का संगम: बड़े मंगल पर भंडारे में पूड़ी-सब्जी व शरबत वितरण

May 5, 2026 10:46 pm
देश सेवा का संकल्प: अमेठी के त्रिसुंडी आरटीसी में 598 जवानों की भव्य पासिंग आउट परेड

देश सेवा का संकल्प: अमेठी के त्रिसुंडी आरटीसी में 598 जवानों की भव्य पासिंग आउट परेड

April 29, 2026 9:24 am
स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

April 16, 2026 8:13 am
पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में सनी पांडे घायल, पैर में लगी गोली

पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में सनी पांडे घायल, पैर में लगी गोली

April 20, 2026 3:55 pm
चार बच्चों की हत्या कर मां फरार, मोबाइल से मिले अहम सुराग

चार बच्चों की हत्या कर मां फरार, मोबाइल से मिले अहम सुराग

May 2, 2026 11:55 pm
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

May 5, 2026 10:56 pm
भीम जयंती पर शर्बत वितरण का आयोजन, शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भीम जयंती पर शर्बत वितरण का आयोजन, शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

April 15, 2026 8:15 am
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान: सरकार पर मजदूर, भ्रष्टाचार और आरक्षण को लेकर तीखा हमला

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान: सरकार पर मजदूर, भ्रष्टाचार और आरक्षण को लेकर तीखा हमला

April 14, 2026 9:13 am
आखिर कैसे रोकेंगे चाइनीज मांझा का इस्तेमाल? यूपी सरकार से उच्च न्यायालय ने मांगा जवाब

आखिर कैसे रोकेंगे चाइनीज मांझा का इस्तेमाल? यूपी सरकार से उच्च न्यायालय ने मांगा जवाब

May 12, 2026 11:46 am
पीएम मोदी की सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारियों में चिंता

पीएम मोदी की सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारियों में चिंता

May 12, 2026 11:43 am
पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत लागू करने के फैसले का पीएम मोदी ने किया स्वागत

पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत लागू करने के फैसले का पीएम मोदी ने किया स्वागत

May 12, 2026 11:38 am
केरल कांग्रेस में मुख्यमंत्री चयन पर मंथन तेज

केरल कांग्रेस में मुख्यमंत्री चयन पर मंथन तेज

May 12, 2026 11:01 am
घोरहा गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, भक्ति प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रोता

श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

May 12, 2026 9:29 am
यूपी में बदलेगा मौसम: कई जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

यूपी में बदलेगा मौसम: कई जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

May 11, 2026 5:49 pm
बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: भारत-बांग्लादेश सीमा पर होगी फेंसिंग

बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: भारत-बांग्लादेश सीमा पर होगी फेंसिंग

May 11, 2026 5:44 pm
मेरी मां ने शेर पैदा किया है गीदड़ नहीं, घूस की पोल खोलने वाले सिपाही सुनील ने अधिकारियों को ललकारा

मेरी मां ने शेर पैदा किया है गीदड़ नहीं, घूस की पोल खोलने वाले सिपाही सुनील ने अधिकारियों को ललकारा

May 11, 2026 10:49 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

आखिर कैसे रोकेंगे चाइनीज मांझा का इस्तेमाल? यूपी सरकार से उच्च न्यायालय ने मांगा जवाब

आखिर कैसे रोकेंगे चाइनीज मांझा का इस्तेमाल? यूपी सरकार से उच्च न्यायालय ने मांगा जवाब

May 12, 2026 11:46 am
पीएम मोदी की सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारियों में चिंता

पीएम मोदी की सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारियों में चिंता

May 12, 2026 11:43 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In