दस अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है दिल्ली की टीम
दिल्ली,संवाददाता : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 35वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दिल्ली की टीम दस अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस ने अब तक छह में से चार मुकाबले जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया है।
आज का मुकाबला जीतकर गुजरात टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें दिल्ली कैपिटल्स ने 3 में जीत दर्ज की है, जबकि गुजरात टाइटंस ने 2 बार बाजी मारी है। पिछली भिड़ंत पिछले सीजन में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुई थी, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को 4 विकेट से हराया था। दिल्ली कैपिटल्स की संभावित टीम में जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे, टी नटराजन, दुष्मंथा चमीरा, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी जैसे खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।
वहीं गुजरात टाइटंस की टीम में साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएट्ज़ी, कगिसो रबाडा, करीम जानत, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, निशांत सिंधु, गुरनूर बराड़, कुमार कुशाग्र और जयंत यादव जैसे नाम शामिल हैं। दोनों टीमों के पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है, और मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद है। प्रशंसकों की निगाहें खासकर कप्तानों शुभमन गिल और अक्षर पटेल की रणनीतियों और प्रदर्शन पर टिकी होंगी।