• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Thursday, April 30, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ पर संगोष्ठी, मातृशक्ति व मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ पर संगोष्ठी, मातृशक्ति व मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
March 13, 2026 9:42 am

अलीनगर खुर्द विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर, पुलिस चौपाल व “एक पेड़ बेटी के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण

लखनऊ (सरोजिनी नगर/बिजनौर) : प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द, बिजनौर सरोजिनी नगर में “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ” विषय पर जागरूकता संगोष्ठी, मातृशक्ति सम्मान, मेधावी छात्र सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा, प्रभारी निरीक्षक बिजनौर कपिल गौतम, चौकी प्रभारी माती अभिराम शुक्ला और उपनिरीक्षक शशि बाला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजन में आर.के. विश्वकर्मा (डायरेक्टर, एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ट्रस्ट), आशीष सिंह (अध्यक्ष, आदर्श प्रेस क्लब), अभिषेक सिंह चौहान (डायरेक्टर, आर्य लाइब्रेरी) और सेवक राम कनौजिया (डायरेक्टर, सर्वांगीण विकास) ने सहयोग दिया। आयुष अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. संदीप शुक्ला, महिला स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. अफसाना एवं उनकी टीम द्वारा मेडिकल कैंप लगाकर महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और दवाइयों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन तथा बच्चों द्वारा संस्कृत वंदना प्रस्तुत कर किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। संगोष्ठी में बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय की ओर से उपस्थित महिलाओं और बच्चियों को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। मुख्य अतिथि बैजनाथ रावत ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार घर से ही मिलते हैं। इसलिए माता-पिता को बेटियों के साथ-साथ बेटों को भी महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के संस्कार देना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने कहा कि शिक्षित बेटी अपने अधिकारों को समझती है और समाज को अपराध-मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस चौपाल के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा, कानून और जागरूकता से संबंधित जानकारी दी गई। वरिष्ठ पत्रकार आर.के. विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया तथा 21 मेधावी छात्रों को सम्मान प्रदान किया। वहीं आशीष सिंह और अभिषेक सिंह चौहान ने उन माताओं और दादियों को साड़ी और माला पहनाकर सम्मानित किया, जिन्होंने पूरे वर्ष बच्चों को नियमित और अनुशासित रूप से विद्यालय भेजा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में “एक पेड़ बेटी के नाम” अभियान के तहत आम, अमरूद और अन्य छायादार पौधों का रोपण किया गया। वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक सेवक राम कनौजिया ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रीना त्रिपाठी (अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, सर्वजन हिताय संरक्षण समिति) ने अतिथियों से वृक्षारोपण कराया और कार्यक्रम में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षिका उषा त्रिपाठी, सुमन दुबे, रश्मि प्रधान, गीता वर्मा, आभा शुक्ला, शिक्षक नसीम सहर, पूनम यादव, छायारानी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में सर्वजन हिताय संरक्षण समिति की ओर से सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।

Previous Post

कोर्ट ने विवेचक की रिमांड अर्जी की खारिज, पुलिस की कहानी संदिग्ध

Next Post

गैस सिलेंडर की किल्लत से ढाबों में धधक रहीं भट्टियां, कोयला-लकड़ी और इंडक्शन के बढ़े दाम

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

आलू किसानों को राहत, दस जिलों में खुलेंगे क्रय केंद्र, लखनऊ-फर्रुखाबाद में खरीद शुरू
देश

April 29, 2026 10:11 am
महादेव की शरण में पीएम: काशी में भव्य रोड शो के बाद प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

April 29, 2026 10:04 am
भागलपुर एनकाउंटर: ईओ हत्याकांड के 12 घंटे के भीतर कुख्यात रामधनी यादव ढेर
प्रदेश

April 29, 2026 9:57 am
सियासत में मोहब्बत का पैगाम: मेदांता अस्पताल पहुँचे अखिलेश यादव, झुलसीं भाजपा विधायक का जाना हाल

April 29, 2026 9:50 am
विवादों में आईपीएस अजय पाल शर्मा, छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों में एफआईआर दर्ज

April 29, 2026 9:39 am
यूपी पंचायत चुनाव: ओबीसी आयोग के गठन पर हाईकोर्ट सख्त, कार्यकाल बढ़ाए जाने के संकेत

April 29, 2026 9:29 am
Next Post
गैस सिलेंडर की किल्लत से ढाबों में धधक रहीं भट्टियां, कोयला-लकड़ी और इंडक्शन के बढ़े दाम

गैस सिलेंडर की किल्लत से ढाबों में धधक रहीं भट्टियां, कोयला-लकड़ी और इंडक्शन के बढ़े दाम

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की लंबाई मापने के लिए मिलेंगे 1.33 लाख स्टेडियोमीटर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

April 3, 2026 12:24 pm
शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा व्यवस्था पर मंथन, अभिभावकों का विश्वास जीतने पर जोर

April 11, 2026 9:32 am
देश सेवा का संकल्प: अमेठी के त्रिसुंडी आरटीसी में 598 जवानों की भव्य पासिंग आउट परेड

April 29, 2026 9:24 am
स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

April 16, 2026 8:13 am
पत्नी हत्याकांड के आरोपी ने जेल में दी जान, टॉयलेट में मिला शव

April 8, 2026 9:47 am
पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में सनी पांडे घायल, पैर में लगी गोली

April 20, 2026 3:55 pm
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान: सरकार पर मजदूर, भ्रष्टाचार और आरक्षण को लेकर तीखा हमला

April 14, 2026 9:13 am
भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं ने बांधा श्रद्धालुओं का मन

April 8, 2026 1:58 pm
आलू किसानों को राहत, दस जिलों में खुलेंगे क्रय केंद्र, लखनऊ-फर्रुखाबाद में खरीद शुरू

आलू किसानों को राहत, दस जिलों में खुलेंगे क्रय केंद्र, लखनऊ-फर्रुखाबाद में खरीद शुरू

April 29, 2026 10:11 am
महादेव की शरण में पीएम: काशी में भव्य रोड शो के बाद प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

महादेव की शरण में पीएम: काशी में भव्य रोड शो के बाद प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

April 29, 2026 10:04 am
शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 416 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसला

April 29, 2026 10:01 am
भागलपुर एनकाउंटर: ईओ हत्याकांड के 12 घंटे के भीतर कुख्यात रामधनी यादव ढेर

भागलपुर एनकाउंटर: ईओ हत्याकांड के 12 घंटे के भीतर कुख्यात रामधनी यादव ढेर

April 29, 2026 9:57 am
सियासत में मोहब्बत का पैगाम: मेदांता अस्पताल पहुँचे अखिलेश यादव, झुलसीं भाजपा विधायक का जाना हाल

सियासत में मोहब्बत का पैगाम: मेदांता अस्पताल पहुँचे अखिलेश यादव, झुलसीं भाजपा विधायक का जाना हाल

April 29, 2026 9:50 am
विवादों में आईपीएस अजय पाल शर्मा, छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों में एफआईआर दर्ज

विवादों में आईपीएस अजय पाल शर्मा, छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों में एफआईआर दर्ज

April 29, 2026 9:39 am
यूपी पंचायत चुनाव: ओबीसी आयोग के गठन पर हाईकोर्ट सख्त, कार्यकाल बढ़ाए जाने के संकेत

यूपी पंचायत चुनाव: ओबीसी आयोग के गठन पर हाईकोर्ट सख्त, कार्यकाल बढ़ाए जाने के संकेत

April 29, 2026 9:29 am
देश सेवा का संकल्प: अमेठी के त्रिसुंडी आरटीसी में 598 जवानों की भव्य पासिंग आउट परेड

देश सेवा का संकल्प: अमेठी के त्रिसुंडी आरटीसी में 598 जवानों की भव्य पासिंग आउट परेड

April 29, 2026 9:24 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

आलू किसानों को राहत, दस जिलों में खुलेंगे क्रय केंद्र, लखनऊ-फर्रुखाबाद में खरीद शुरू

आलू किसानों को राहत, दस जिलों में खुलेंगे क्रय केंद्र, लखनऊ-फर्रुखाबाद में खरीद शुरू

April 29, 2026 10:11 am
महादेव की शरण में पीएम: काशी में भव्य रोड शो के बाद प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

महादेव की शरण में पीएम: काशी में भव्य रोड शो के बाद प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

April 29, 2026 10:04 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In